कुल्हाड़ी किलर पत्नी ने पति का कत्ल कर प्रेमी के साथ हुई फरार ।। भरथना ।। इटावा में कत्ले दास्ताँ की अनसुनी कहानी* इटावा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या की, दो साल की मासूम बच्ची को लेकर आरोपी फरार। भरथना थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुर में रात के सन्नाटे में सो रहे ट्रक चालक रणवीर सिंह पर पत्नी पूजा और प्रेमी अर्पित ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार किए। पहले वार में नींद से जागा रणवीर जान बचाकर बरामदे की ओर भागा, लेकिन दोनों आरोपियों ने दौड़ाकर पकड़ा और एक दर्जन से ज्यादा वार कर हत्या कर दी। सुबह पिता लाखन सिंह ने बरामदे में खून से लथपथ बेटे का शव देखा, मौके से खून सनी कुल्हाड़ी मिली, बहू पूजा और पोती घर से गायब। परिजनों का आरोप—हत्या पूरी साजिश के तहत की गई, घटना वाली रात पूजा ने ससुर को घर के बाहर सोने से मना कर वापस भेज दिया था। पुलिस के अनुसार पत्नी पूजा का गांव के युवक अर्पित से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। हत्या के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के साथ दो साल की बच्ची और मृतक की बाइक लेकर फरार, पुलिस ने कई टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी। ASP ग्रामीण के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

- SOG प्रभारी VK सिंह का बिगड़ैल बेटे लड़की को किया टॉर्चर लड़की ने की खुद ख़ुशी पुलिस अभी तक मौन ? ख़बर जनपद इटावा से है।#up#questionsnews#bjp#millionviews#mp#viralreels#songs#bhojpuri#pkcrimestory#etawah#news24#breking_news_shivpal_yadav#police#etawahpolice#ig#dgp#digitalart#viralnews1
- Post by कुमार सुनील3
- थाना पुलिस ने रात्रि में गस्त के दौरान सोमवार को मनिगांव से देवपुरा को जाने वाले रास्ते के पास खेत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जयपाल पुत्र सुभाष बाथम निवासी मनिगांव को शराब की भट्टी चलाते हुए मौके से पकड़ लिया। मौके से आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया है।पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे आरोपी जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।1
- जसवंतनगर: थाना जसवंतनगर पुलिस ने मंगवार दोपहर सैफई मार्ग पर स्थिति जूनियर स्कूल पाठकपुरा के पास संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वंशीमोहन उर्फ बंटू (44) पुत्र स्व. हदयाराम निवासी ग्राम नगला डंबर, थाना जसवंतनगर बताया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू रखने का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चाकू को सील कर लिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई मानवीय व कानूनी प्रक्रियाओं के तहत की गई।1
- सैफई मेडिकल कॉलेज में 108 एंबुलेंस का दुरुपयोग! मरीजों की जीवनरेखा बनी ‘प्राइवेट टैक्सी’, वीडियो वायरल... सैफई/इटावा। प्रदेश सरकार द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए चलाई जा रही 108 एंबुलेंस सेवा पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब सैफई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में मरीजों की जान बचाने के लिए तैनात सरकारी एंबुलेंस को आम सवारियाँ ढोते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह मामला बीती रात का है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि 108 नंबर की एंबुलेंस में मरीजों की जगह आम लोग सवार हैं। सूत्रों के अनुसार, एंबुलेंस कर्मचारी इन सवारियों को फफूंद की ओर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान किसी जागरूक व्यक्ति ने जब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया, तो एंबुलेंस के अंदर बैठी सवारियाँ घबराकर आनन-फानन में उतरकर बाहर खड़ी हो गईं। यह दृश्य अपने आप में सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। नियमों के मुताबिक 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग केवल आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाने के लिए किया जाता है। इसका निजी वाहन की तरह इस्तेमाल करना न सिर्फ नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। इस घटना के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं— क्या आपातकालीन सेवाओं के लिए आवंटित सरकारी ईंधन और संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है? यदि उसी समय किसी गंभीर मरीज को एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? क्या मेडिकल कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाही पर कोई ठोस और सख्त कार्रवाई करेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आपातकालीन सेवाओं पर आम जनता का भरोसा डगमगा जाएगा। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। जब मरीजों की सेवा के लिए बनी एंबुलेंस सवारी ढोने लगे, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। रिपोर्ट -सुशील कान्त चौधरी1
- *UGC गाइडलाइन के समर्थन में विरोध - प्रदर्शन कर रही विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने इस तरह गिरफ्तार किया...*1
- भरथना।। *प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर पति को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम, शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, भरथना थाना क्षेत्र के पाड़ियापुर गांव का है पूरा मामला...*।1
- SOG प्रभारी VK सिंह का बिगड़ैल बेटे लड़की को किया टॉर्चर लड़की ने की खुद ख़ुशी पुलिस अभी तक मौन ? ख़बर जनपद इटावा से है।#up#questionsnews#bjp#millionviews#mp#viralreels#songs#bhojpuri#pkcrimestory#etawah#news24#breking_news_shivpal_yadav#police#etawahpolice#ig#dgp#digitalart#viralnews1
- जसवंतनगर:तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला केशोराय मौजा जसोहन में आम रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में एकत्र हुए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि गांव के उत्तर दिशा से होकर मुख्य कचौरा–इटावा रोड को जोड़ने वाले पुराने रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा जबरन पक्का निर्माण, चबूतरा व गेट लगाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार विपक्षीगण अजीत यादव, रंजीत यादव व वगगन यादव निवासी रामताल, थाना जसवंतनगर, एकराय होकर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़े पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी रास्ते पर कब्जे की कोशिश की गई थी, तब पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया था, बावजूद इसके अब फिर निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गोपाल आश्रम की भूमि पर भी अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपते समय राधा कृष्ण, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, यदुवीर सिंह, अनिल, जगदीश, सुभाष, रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1