मोहनलालगंज में मर्चेंट नेवी अफसर के घर चोरी: जेवरात, नकदी और ड्राई फ्रूट्स समेत लाखों का सामान उड़ाया मोहनलालगंज क्षेत्र में एक बंद मकान में चोरी की घटना हुई, जिसमें चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान मालिक को फोन पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह मकान मार्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव का है, जो डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट के पीछे मोहनलालगंज में स्थित है। शैलेंद्र यादव के भांजे विशेष यादव, जो एक निजी अस्पताल में सुपरवाइजर हैं, वर्तमान में इस मकान में रह रहे थे। विशेष यादव मूल रूप से कानपुर देहात के जैनपुर निवासी हैं। पीड़ित विशेष यादव ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार दिनों से घर पर नहीं थे। इस दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात, लगभग दस हजार रुपये नकद, मकान की रजिस्ट्री और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर के लगभग हर दरवाजे का ताला तोड़ा और सामान खंगाला। वे आधी बोरी में रखे ड्राई फ्रूट्स भी अपने साथ ले गए। चोरी हुए सामान का विस्तृत विवरण बाद में दिया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- होली के रंग में रंगा बाजार, भीड़ के बीच निकली यूपी पुलिस की गाड़ी संकीर्ण बाजार में पुलिस की एंट्री, लोगों ने कहा – “UP में ऐसा ही होता है” होली के माहौल में सुरक्षा व्यवस्था संभालती दिखी पुलिस भीड़भाड़ वाले बाजार में पुलिस की गश्त, लोगों ने बनाया वीडियो1
- *लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में लगी भीषण आग जूस की दुकान में सारा सामान जलकर राख आग लगने का कारण पता नहीं, बरहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वीडियो में देख सकते हैं आग की लपटे किस तरह से निकल रही है आसपास के लोग भाग खड़े हुए..1
- Post by लखनऊ मीडिया1
- राजधानी लखनऊ के थाना इन्दिरानगर में घटित घटना के संबंध में DCP कमलेश दीक्षित के द्वारा दी गई बाइट!!1
- Post by ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ1
- होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में संपन्न हुआ1
- थाना गाजीपुर क्षेत्र के लवकुश नगर भूसे वाली गली के पास का वीडियो वायरल हुआ है , प्रार्थी निजामुद्दीन पुत्र स्वर्गीय वजीर लवकुश नगर निवासी बैरल नंबर 8 में रहते है थाना गाजीपुर पुलिस टीम को तहरीर दी की टेंपो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ है शादाब राहुल निजामुद्दीन अयाज को मुख्तार के खिलाफ तहरीर दी है।।2