सम्भल कृषि विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर चलाया अभियान सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर कृषि विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सुबेक सिंह और एडीओ कृषि मनीष कुमार की टीम ने बहजोई चन्दौसी मार्ग पर सात से आठ हार्वेस्टर कंबाइनों, गुमसानी रोड पर दो हार्वेस्टरों तथा शाहपुर चामरान और असमोली ब्लॉक में मशीनों की जांच की। टीम ने कहा कि बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के कोई भी हार्वेस्टर खेत में नहीं चल सकेगा। यह प्रणाली फसल अवशेष को काटकर खेत में बिखेर देती है जिससे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती। सभी संचालकों के नाम नंबर नोट किए गए। चेतावनी दी गई कि बिना एसएमएस के हार्वेस्टिंग पर कार्रवाई होगी और पराली जलाने पर दो एकड़ से कम पर पांच हजार, दो से पांच एकड़ तक दस हजार और पांच एकड़ से अधिक पर तीस हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।
सम्भल कृषि विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर चलाया अभियान सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर कृषि विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सुबेक सिंह और एडीओ कृषि मनीष कुमार की टीम ने बहजोई चन्दौसी मार्ग पर सात से आठ हार्वेस्टर कंबाइनों, गुमसानी रोड पर दो हार्वेस्टरों तथा शाहपुर चामरान और असमोली ब्लॉक में मशीनों की जांच की। टीम ने कहा कि बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के कोई भी हार्वेस्टर खेत में नहीं चल सकेगा। यह प्रणाली फसल अवशेष को काटकर खेत में बिखेर देती है जिससे पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती। सभी संचालकों के नाम नंबर नोट किए गए। चेतावनी दी गई कि बिना एसएमएस के हार्वेस्टिंग पर कार्रवाई होगी और पराली जलाने पर दो एकड़ से कम पर पांच हजार, दो से पांच एकड़ तक दस हजार और पांच एकड़ से अधिक पर तीस हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।
- संभल में एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर विधायक पिंकी सिंह यादव ने डीएम को सौंपा मांग पत्र, किसानों की जमीन और मकानों को बचाने की उठाई मांग संभल में एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर विधायक पिंकी सिंह यादव ने डीएम को सौंपा मांग पत्र, किसानों की जमीन और मकानों को बचाने की उठाई मांग संभल में अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का मुद्दा उठाया गया है। असमोली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी सिंह यादव ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर प्रभावित किसानों, मकान मालिकों और व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। विधायक ने एक्सप्रेसवे का वैकल्पिक सर्वे कराने और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। संभल में अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर असमोली क्षेत्र के किसानों और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को लेकर विधायक पिंकी सिंह यादव ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। विधायक ने अपने पत्र में लखनपुर, शकूरपुर, तातारपुर, चौधरियाना और बेनीपुर समेत कई गांवों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे के निर्माण से किसानों की उपजाऊ जमीन, आबादी वाले मकान, विद्यालय और दुकानें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन किसानों की आजीविका और लोगों के मकानों को बचाने के लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैकल्पिक अलाइनमेंट का सर्वे कराया जाना चाहिए, ताकि कम से कम नुकसान हो। विधायक ने मांग की कि प्रभावित लोगों को निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाए और उन्हें कानूनी आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर मिले। इसके साथ ही प्रभावित किसानों, मकान मालिकों और दुकानदारों की संपत्तियों का उचित मूल्यांकन कर सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देने की मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मुआवजे और पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने से पहले जबरन बेदखली या तोड़फोड़ नहीं की जानी चाहिए। विधायक पिंकी सिंह यादव ने जिलाधिकारी से मांग पत्र को शासन, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को भेजकर मामले पर पुनर्विचार कराने का अनुरोध किया है।2
- नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत से गौ माता के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, स्वार (रामपुर) तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर के जंगल में गन्ने के खेत के अंदर गौ माता के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वार कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत के अंदर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और मिले अवशेषों को एकत्र कराया। इसके बाद मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफन कराया गया। मौके पर नरपत नगर चौकी प्रभारी और मसवासी चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम मौजूद रही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में कसाईयों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और अवशेषों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्टर सुधांशु मासवासी स्वार रामपुर प्रदेश,4
- बरेली में कुंडल झपटमारी का खुलासा,300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली… फिर पुलिस के हत्थे चढ़े कुंडल झपटने वाले 3 आरोपी। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में महिला से कान के कुंडल झपटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पीली धातु के कुंडल, दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।1
- गौकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल! गिरफ्तार, तीसरे को भी पकड़वाया , देशी तमंचे-हथियार और गौकशी के औजार बरामद. मुरादाबाद के थाना भोजपुर पुलिस ने गौकशी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े गए, जबकि तीसरे को उनके बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि एचपी पेट्रोल पंप के पीछे जंगल, ग्राम मक्खनगंज में गौवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। इस पर थाना भोजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और प्रभारी निरीक्षक थाना भोजपुर के नेतृत्व में आज 25 सितंबर को कार्रवाई हुई। पुलिस टीम ने ग्राम गूंगानंगला की तरफ जंगल की ओर जाने वाली चकरोड पर मुठभेड़ में दो आरोपियों—अनवार पुत्र नन्हे उर्फ नन्हुआ, निवासी ग्राम अटरिया, थाना भोजपुर, मुरादाबाद और इकरार पुत्र इसरार, निवासी मौहल्ला हीरापुर टंकी के पास, थाना गुन्नोर, सम्भल—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो देशी तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, गौकशी के उपकरण (कुल्हाड़ी, छुरी, सुम्भी, रस्सी के टुकड़े, काली पन्नी-तिरपाल और प्लास्टिक की पालीथीन) तथा एक बिना नंबर की काली हीरो मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के बयानों के आधार पर तीसरे आरोपी मोनिस पुत्र नईम, निवासी ग्राम दोलपुरी, थाना भगतपुर, मुरादाबाद को थाना भोजपुर क्षेत्र के कोरबाकू मोड से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अनवार पहले भी गौकशी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इकरार का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें चोरी, नकली दस्तावेज, हथियार और अन्य कई मामले शामिल हैं। मोनिस भी पहले गौकशी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामलों में नामजद रहा है।1
- मुरादाबाद थाना भोजपुर पुलिस द्वारा गौकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, प्रकाश में आये तीसरे अभियुक्त को भी किया गिरफ्तार ।1
- sahaswan me 12 so karod ka khotala kya sarkar is ka koi samadan kare gi1
- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्यक्रम को लेकर उठाई मांग सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्यक्रम को लेकर उठाई मांग संभल में भाजपा नेता राजेश सिंघल द्वारा एक कार्यक्रम में स्टेज से दिये गये विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई और व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। संभल में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए भाजपा नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया है। फिरोज खान ने पत्र के माध्यम से कार्यक्रम को लेकर अपनी बात प्रशासन के सामने रखी और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पिछले समय में पुलिस ने बमुश्किल सम्भल के हालात सुधारे हैं ,इस तरह के बयान से समाज में लोगों के बीच माहौल खराब होता है । ऐसे माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है बाइट — फिरोज खान, पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, संभल2
- मूंढापांडे सेवा सेतु अभियान में स्वच्छता का संदेश योजनाओं को पात्रों तक पहुंचने पर जोर1
- भानु प्रताप ने बीजेपी से विधायक पद के लिए पेश कि दावेदारी, जनता का मिला भारी समर्थन। उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद के विधानसभा 26 ठाकुरद्वारा से विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी से विधायक पद प्रत्याशी के लिए रायभूङ के ग्राम प्रधान भानु प्रताप ने ताल ठोक दी है। उन्होंने एक बड़ी जनसभा का आयोजन चन्दूपुरा गुलङिया में मधुवन वैंकट हॉल में किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो ने पहुंचकर उनका समर्थन किया। भानु प्रताप ने सभी से बीजेपी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की1