कुशीनगर में उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2025: दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई परीक्षा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पाली में निर्धारित संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से अधिकांश अभ्यर्थी समय पर केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी पाली में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सकी। प्रशासन ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
कुशीनगर में उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा 2025: दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई परीक्षा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष
पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सकुशल
तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पहली पाली में निर्धारित
संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से अधिकांश अभ्यर्थी समय पर केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा में सम्मिलित
हुए। वहीं दूसरी पाली में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी
के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण
और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सकी। प्रशासन ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा
समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए केंद्रों से बाहर निकलते दिखाई दिए।
- कुशीनगर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी डीलरों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति, परिवहन व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक सुचारु वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावट पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बिना किसी बाधा के पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि जनपद के लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बिना किसी परेशानी के मिलती रहे।2
- कुशीनगर खड्डा क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में ड्रेस पहनकर काम करती नजर आ रही है छात्राओं का वायरल वीडियो मिली जानकारी के अनुसार इतनी उम्र में बच्चों के हाथ में कलम होना चाहिए उन बच्चों के हाथ में विद्यालय संचालक में मजदूरी का काम करने का वीडियो नजर आ रहा हैं1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़1
- पडरौना,कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार गांव में चल रहे शादी समारोह में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गांव का ही एक युवक शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि उसे समझाने पहुंचे उसके भाई गोविंद और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोविंद अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है।1
- Breaking कुशीनगर - बकरी चराने के विवाद में चाकूबाजी - चाकूबाजी की घटना से मचा हड़कंप - दो समुदायों के मामलें के बाद पुलिस हुई अलर्ट - चाकूबाजी की घटना में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भेजा गया - पुलिस मामलें की जांच में जुटी - कसया क्षेत्र के शिवपुर का मामला।1
- कुशीनगर के महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए टाइम्स अपडेट पेज को फॉलो जरूर करें 🙏 #HindiNews #LocalNews #CityNews #DistrictNews #GroundReport #LocalUpdates #YourCityUpdate #BreakingLocalNews #HyperLocalNews #CrimeNews #BreakingCrime1
- कुशीनगर जटहा बाजार थाना के नवागत अध्यक्ष अभिनव मिश्रा का स्वागत सुहाना ने अपने सुरीले अंदाज में किया तो थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा सुहाना के गीतों के हुए दीवाना पूर्वांचल असोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मराज पांडे इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक बंडल पांडे जटहा बाजार के मशहूर गायक सुभाष सुहाना ने अपने सुरीली अंदाज में नवागत थाना अध्यक्ष को गीत के माध्यम से स्वागत अभिनंदन की1
- 🚁 CM के हेलीकॉप्टर से पहले VIP बना सांड! 🐂 पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर भगाया | Begusarai Viral Video बिहार के बेगूसराय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले एक सांड अचानक हेलिपैड पर घुस आया 🐂🚁। सांड ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर भगा दिया। कुछ देर के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है 📱🔥 और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 👉 क्या वाकई VIP सुरक्षा में बड़ी चूक हुई? 👉 या फिर यह सिर्फ एक अप्रत्याशित घटना थी? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇 👍 Like | 💬 Comment | 🔔 Subscribe for more updates #Begusarai #BiharNews #ViralVideo #BullAttack #Helipad #SecurityLapse #NitishKumar #BreakingNews #IndianNews #TrendingVideo #HelicopterLanding #ViralInIndia #NewsUpdate #HindiNews #Khabar1
- कुशीनगर। हाटा के देवरिया मोड़ पर शनिवार को हाटा-देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और हाटा विधायक मोहन वर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 17.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। सड़क के दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क बनने से हाटा से देवरिया तक आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।1