छतरपुर में पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन — पुलिस और शराब माफियाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा छतरपुर में सोमवार को पत्रकारों का गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई दिया। शराब माफियाओं की गुंडागर्दी, पुलिसिया कथित अत्याचार और बिजावर के पत्रकार राकेश राय पर हुए हमले के विरोध में जिलेभर के पत्रकार एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। 📍 सर्किट हाउस से शुरू हुआ विरोध दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में पत्रकार साथी सर्किट हाउस में एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां और “पुलिस–माफिया गठजोड़” की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर रैली निकाली गई, जो सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारों से छतरपुर गूंज उठा जब एसपी अगम जैन अपने चैंबर से बाहर नहीं आए, तो पत्रकारों का गुस्सा और भड़क उठा। इसके बाद सभी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। मामला तब और गरमा गया जब सूचना मिली कि शराब ठेकेदार एसपी कार्यालय में मौजूद है। बस फिर क्या था—आक्रोशित पत्रकार कलेक्ट्रेट से दौड़कर फिर एसपी ऑफिस पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। पूरी तरह थम गया यातायात दोनों ओर लंबा जाम लग गया और हालात पूरी तरह तनावपूर्ण हो गए। 👉 बढ़ते दबाव के बीच एसपी अगम जैन को आखिरकार बाहर आना पड़ा जहां उन्होंने मौके पर ही मुंशी को निलंबित करने के मौखिक निर्देश दिए। पत्रकारों ने साफ कहा है कि अगर 7 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा। 🗣️ यह सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं… यह पूरे मीडिया की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई है। अब सवाल ये है — क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष कार्रवाई, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
छतरपुर में पत्रकारों का उग्र प्रदर्शन — पुलिस और शराब माफियाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा छतरपुर में सोमवार को पत्रकारों का गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई दिया। शराब माफियाओं की गुंडागर्दी, पुलिसिया कथित अत्याचार और बिजावर के पत्रकार राकेश राय पर हुए हमले के विरोध में जिलेभर के पत्रकार एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। 📍 सर्किट हाउस से शुरू हुआ विरोध दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में पत्रकार
साथी सर्किट हाउस में एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां और “पुलिस–माफिया गठजोड़” की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर रैली निकाली गई, जो सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारों से छतरपुर गूंज उठा जब एसपी अगम जैन अपने चैंबर से बाहर नहीं आए, तो पत्रकारों का गुस्सा और भड़क उठा। इसके बाद सभी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की
मांग की। मामला तब और गरमा गया जब सूचना मिली कि शराब ठेकेदार एसपी कार्यालय में मौजूद है। बस फिर क्या था—आक्रोशित पत्रकार कलेक्ट्रेट से दौड़कर फिर एसपी ऑफिस पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। पूरी तरह थम गया यातायात दोनों ओर लंबा जाम लग गया और हालात पूरी तरह तनावपूर्ण हो गए। 👉 बढ़ते दबाव के बीच एसपी अगम जैन को आखिरकार बाहर आना पड़ा जहां उन्होंने
मौके पर ही मुंशी को निलंबित करने के मौखिक निर्देश दिए। पत्रकारों ने साफ कहा है कि अगर 7 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा। 🗣️ यह सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं… यह पूरे मीडिया की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई है। अब सवाल ये है — क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष कार्रवाई, या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
- छतरपुर में अधिकांश एटीएम खराब पड़े हुए हैं और ऐसे में शादी का सीजन नहीं चल रहा है लोगों को कैसे की जरूरत पड़ती है लेकिन छतरपुर के अधिकांश एटीएम खराब पड़े हुए हैं इसका आंसर उन्हें पैसे नहीं मिल पा रहा है और वह समस्या का सामना कर रहे हैं।1
- महोबा जिले के ग्राम आलमपुरा निवासी सौरव आदिवासी (24) पर उधारी के पैसों को लेकर विवाद में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने बताया कि राजनगर निवासी मनोज बंसल से उसे 5 हजार रुपए लेने थे। इसी सिलसिले में वह बीते दिन राजनगर पहुंचा और बाजार में अपने पैसे मांगे।पैसे मांगने पर आरोपी मनोज बंसल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह अपने घर गया और पत्नी लक्ष्मी बंसल को साथ लेकर पायल तिराहे पर पहुंचा। यहां दोनों ने मिलकर सौरव आदिवासी पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है, साथ ही पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल को खजुराहो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने खजुराहो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।इसके बाद देर रात घायल को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वही इस मामले की जानकारी आज 27 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे घायल युवक ने जिला अस्पताल में दी है।1
- छतरपुर में पत्रकारों का फूटा गुस्सा! अर्थी निकालकर SP ऑफिस के बाहर चक्का जाम | राकेश राय केस1
- Post by Kapil Patel Mp 16 News3
- *बिजावर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, और उल्टा पीड़ित पर ही FIR* बिजावर (छतरपुर) में पत्रकार राकेश राय पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 23 अप्रैल 2026 की रात कवरेज से लौटते समय उन्होंने पिपट स्थित शासकीय शराब दुकान पर अधिक दाम पर बिक्री और विवाद को लेकर सवाल उठाए, जिसके बाद कथित तौर पर शराब ठेकेदार के लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए गए। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और उल्टा पीड़ित पत्रकार पर ही मामला दर्ज कर दिया। इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है, जो देश और समाज की समस्याओं को जनता के सामने लाने का काम करता है। ऐसे में एक पत्रकार पर शराब माफिया द्वारा हमला किया जाना और फिर पुलिस द्वारा उसी पर कार्रवाई करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है। डॉ. मनोज यादव ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो जो अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी और आंदोलन करेगी। उनका कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- *गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग* पलेरा में गौ माता सम्मान दिवस के अवसर पर साधु-संतों और समाजसेवियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने और गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में आवारा गौवंश की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों और आमजन को परेशानी हो रही है। इसके समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में गौवंश के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस अवसर पर कुटी सरकार पीठाधीश्वर सोनू महाराज, शिवम महाराज राज परिहार, मयंक गुप्ता, राजेन्द्र राय और अन्य गौभक्त उपस्थित रहे। 😊3
- छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2018 के हत्या और बलवा के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रही आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा।इस संबंध में छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 27 अप्रैल दोपहर करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से फरार थी और पुलिस उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रही थी।पुलिस को आरोपी के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।1
- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फौलादी कलम के रहने वाले प्रभु प्रकाश खरे की चप्पल और छड़ी किशोर सागर तालाब के पास मिली इसके बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।1
- छतरपुर में पत्रकार राकेश राय के समर्थन में सभी पत्रकार संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया SP और कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया1