logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, कई चौकी व हल्का प्रभारियों को लगाई फटकार संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय में विभिन्न थानों एवं चौकियों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले कई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के चौकी कांटे, मगहर, कलेक्ट्रेट, तामेश्वर नाथ, तितौवा, नवीन मंडी एवं बरदहिया के चौकी प्रभारियों सहित थाना दुधारा के हल्का प्रभारी, चौकी बाघनगर एवं पचपोखरी प्रभारी तथा थाना धनघटा के हल्का संख्या-03 व 04 तथा चौकी पौली, लोहरैया एवं बसवारी प्रभारियों द्वारा जनसुनवाई में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों से ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए तथा जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना जाए। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में जनसुनवाई के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

2 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
85e64298-4736-4c3b-b489-6379b97a2b39

जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, कई चौकी व हल्का प्रभारियों को लगाई फटकार संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस कार्यालय में विभिन्न थानों एवं चौकियों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जनसुनवाई में शिथिलता बरतने वाले कई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के चौकी कांटे, मगहर, कलेक्ट्रेट, तामेश्वर नाथ, तितौवा, नवीन मंडी एवं बरदहिया के चौकी प्रभारियों सहित थाना दुधारा के हल्का प्रभारी, चौकी बाघनगर एवं पचपोखरी प्रभारी तथा थाना धनघटा के हल्का संख्या-03 व 04 तथा चौकी पौली, लोहरैया एवं बसवारी प्रभारियों द्वारा जनसुनवाई में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों से ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए तथा जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना जाए। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में जनसुनवाई के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ से विपक्ष और दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ से विपक्ष और दुनिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर के डीएम कार्यालय में लगा RO प्लांट दो महीने से खराब है। भीषण गर्मी में फरियादियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इस समस्या पर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।
    1
    गोरखपुर के डीएम कार्यालय में लगा RO प्लांट दो महीने से खराब है। भीषण गर्मी में फरियादियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मजबूरन खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। इस समस्या पर किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को एक सामाजिक समरसता महारैली में आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया, जिससे भारी संख्या में मौजूद भीड़ निराश हो गई। मंत्री को देख न पाने से नाराज जनता वर्चुअल भाषण के तुरंत बाद ही पंडाल छोड़कर चली गई।
    4
    उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को एक सामाजिक समरसता महारैली में आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया, जिससे भारी संख्या में मौजूद भीड़ निराश हो गई। मंत्री को देख न पाने से नाराज जनता वर्चुअल भाषण के तुरंत बाद ही पंडाल छोड़कर चली गई।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पीपीगंज थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड हटाया गया; मुंशी निलंबित गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थाने में तैनात एक होमगार्ड का पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच बैठा दी और शुरुआती जांच में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में थाना कार्यालय के भीतर एक होमगार्ड को कथित रूप से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। आरोप है कि पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र सत्यापन और अन्य पुलिस संबंधी कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जांच के दौरान सामने आया कि पीपीगंज थाने में तैनात होमगार्ड सुनील कुमार को ऐसे कार्यों में लगाया गया था, जबकि यह जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होती है। आरोप यह भी है कि थाने में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा छोटे कर्मचारियों और बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही कराई जाती थी, ताकि सीधे तौर पर रिश्वत लेने के आरोप से बचा जा सके। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी स्तर से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर मुंशी सूर्यकांत भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं आरोपी होमगार्ड सुनील कुमार को थाने से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जा रही है। वायरल वीडियो की सत्यता, अवैध वसूली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    2
    पीपीगंज थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड हटाया गया; मुंशी निलंबित
गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थाने में तैनात एक होमगार्ड का पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच बैठा दी और शुरुआती जांच में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
वायरल वीडियो में थाना कार्यालय के भीतर एक होमगार्ड को कथित रूप से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। आरोप है कि पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र सत्यापन और अन्य पुलिस संबंधी कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।
जांच के दौरान सामने आया कि पीपीगंज थाने में तैनात होमगार्ड सुनील कुमार को ऐसे कार्यों में लगाया गया था, जबकि यह जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होती है। आरोप यह भी है कि थाने में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा छोटे कर्मचारियों और बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही कराई जाती थी, ताकि सीधे तौर पर रिश्वत लेने के आरोप से बचा जा सके।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी स्तर से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर मुंशी सूर्यकांत भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं आरोपी होमगार्ड सुनील कुमार को थाने से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जा रही है। वायरल वीडियो की सत्यता, अवैध वसूली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज में वन माफिया बेखौफ होकर सरेआम हरे पेड़ काट रहे हैं, जिससे 'ग्रीन यूपी' मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह सब पुलिस और नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। आक्रोशित ग्रामीण जिलाधिकारी से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    2
    उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज में वन माफिया बेखौफ होकर सरेआम हरे पेड़ काट रहे हैं, जिससे 'ग्रीन यूपी' मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह सब पुलिस और नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। आक्रोशित ग्रामीण जिलाधिकारी से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रे*प केस के फर्जी मुकदमे में फंसाने की वाली लड़की गिरफ्तार! #Maharajganj #police
    1
    रे*प केस के फर्जी मुकदमे में फंसाने की वाली लड़की गिरफ्तार!
#Maharajganj 
#police
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • गोरखपुर के सहजनवां तहसील में 11 मई को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे। मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    3
    गोरखपुर के सहजनवां तहसील में 11 मई को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसान बड़ी संख्या में जुटेंगे। मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार गिरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1962 के युद्ध और जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देकर कांग्रेस पर पलटवार किया। यह घटनाक्रम भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग को और तेज करता है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1962 के युद्ध और जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देकर कांग्रेस पर पलटवार किया। यह घटनाक्रम भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग को और तेज करता है।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर के सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में फिल्म 'खाकी मेरा ईमान' का भव्य लॉन्च हुआ। यह फिल्म पुलिस की समाज के प्रति जवाबदेही और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनी है। लॉन्चिंग के मौके पर बड़ी संख्या में कलाकार और शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
    1
    गोरखपुर के सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में फिल्म 'खाकी मेरा ईमान' का भव्य लॉन्च हुआ। यह फिल्म पुलिस की समाज के प्रति जवाबदेही और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बनी है। लॉन्चिंग के मौके पर बड़ी संख्या में कलाकार और शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.