logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उल्टे पैर का एक्स-रे CM सभा हादसे में घायल युवती का NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने वीडियो शेयर कर सवाल उठाए। उल्टे पैर का एक्स-रे CM सभा हादसे में घायल युवती का NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने वीडियो शेयर कर सवाल उठाए। छिंदवाड़ा के उमरानाला में गुरुवार को CM सभा से लौटते सड़क हादसे में घायल युवती को जिला अस्पताल में लापरवाही का सामना करना पड़ा। आज रविवार दोपहर 3 बजे बताया गया कि सीधे पैर में दर्द बताने पर भी उल्टे पैर का एक्स-रे कर दिया गया। NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने वीडियो शेयर कर सवाल उठाए।वीडियो में युवती कहती हैं- सही इलाज नहीं मिला अस्पताल व्यवस्था पर सवाल।

2 hrs ago
user_KB live News
KB live News
छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

उल्टे पैर का एक्स-रे CM सभा हादसे में घायल युवती का NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने वीडियो शेयर कर सवाल उठाए। उल्टे पैर का एक्स-रे CM सभा हादसे में घायल युवती का NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने वीडियो शेयर कर सवाल उठाए। छिंदवाड़ा के उमरानाला में गुरुवार को CM सभा से लौटते सड़क हादसे में घायल युवती को जिला अस्पताल में लापरवाही का सामना करना पड़ा। आज रविवार दोपहर 3 बजे बताया गया कि सीधे पैर में दर्द बताने पर भी उल्टे पैर का एक्स-रे कर दिया गया। NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने वीडियो शेयर कर सवाल उठाए।वीडियो में युवती कहती हैं- सही इलाज नहीं मिला अस्पताल व्यवस्था पर सवाल।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • छिंदवाड़ा दरबार सेवक- श्री जयकुमार नागवंशी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार नेर में गुंजा आस्था का परचम दिनांक: 20 मार्च से 28 मार्च 2026 के मध्य श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक महायज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना का आयोजन किया गया | जिसमें दिनांक: 28 मार्च 2026 दिन-शनिवार को भव्यता के साथ महायज्ञ समापन जबारे विसर्जन एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया | जिसमें देशभर से मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा,पांढुर्णा अन्य प्रदेश से उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी दूर-दूर से आए भक्त श्रद्धालुजन का श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार नेर आप सभी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता है | समिति के अनुसार महायज्ञ में नेर से पं. परशुराम जी मिश्रा शास्त्री पं. निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री पं. प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री अन्य विद्वान आचार्य शामिल रहे, इनके द्वारा आहुतियां दी गई | *📍आयोजक: श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार सेवा समिति ग्राम नेर*
    1
    छिंदवाड़ा
दरबार सेवक- श्री जयकुमार नागवंशी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार
श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार नेर में गुंजा आस्था का परचम दिनांक: 20 मार्च से 28 मार्च 2026 के मध्य श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवनात्मक महायज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना का आयोजन किया गया | जिसमें दिनांक: 28 मार्च 2026 दिन-शनिवार को भव्यता के साथ महायज्ञ समापन जबारे विसर्जन एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया | जिसमें देशभर से मध्यप्रदेश सहित छिंदवाड़ा,पांढुर्णा अन्य प्रदेश से उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, एवं समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी दूर-दूर से आए भक्त श्रद्धालुजन का श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार नेर आप सभी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता है | समिति के अनुसार महायज्ञ में नेर से पं. परशुराम जी मिश्रा शास्त्री पं. निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री पं. प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री अन्य विद्वान आचार्य शामिल रहे, इनके द्वारा आहुतियां दी गई |
*📍आयोजक: श्री शिव शंभूधाम लोक दादा दरबार सेवा समिति ग्राम नेर*
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • सेवा में, माननीय राज्य सूचना आयोग / संबंधित उच्च अधिकारी, विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में शिकायत। महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत दिनांक 24/01/2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जुन्नारदेव (शिक्षा विभाग), जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त आवेदन के संबंध में लोक सूचना अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी से जानकारी मांगी गई थी, जो कि हनोतिया संकुल (प्राचार्य – लक्ष्मीनारायण दुबे) से संबंधित है। अधिनियम की धारा 7(1) के अनुसार 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है, किन्तु आज दिनांक तक न तो कोई सूचना प्रदान की गई है और न ही किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर दिया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित शासकीय कर्मचारी/अधिकारी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा जानबूझकर जानकारी रोकी जा रही है। उक्त प्रकरण सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 18 के अंतर्गत शिकायत योग्य है। साथ ही, अधिनियम की धारा 20 के अनुसार दोषी अधिकारी पर प्रतिदिन ₹250 (अधिकतम ₹25,000) तक का दंड लगाया जा सकता है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि: प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए। प्रार्थी को मांगी गई समस्त जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। संलग्न: आरटीआई आवेदन की प्रति (दिनांक 24/01/2026) डाक रसीद/प्राप्ति प्रमाण अन्य संबंधित दस्तावेज भवदीय, (गोपाल मालवीय ) पता: _वार्ड न.-16_____जुन्नारदेव ___ मोबाइल नंबर: _8319752538 दिनांक: _27.03.2026_________
    1
    सेवा में,
माननीय राज्य सूचना आयोग / संबंधित उच्च अधिकारी,
विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में शिकायत।
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत दिनांक 24/01/2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जुन्नारदेव (शिक्षा विभाग), जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त आवेदन के संबंध में लोक सूचना अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी से जानकारी मांगी गई थी, जो कि हनोतिया संकुल (प्राचार्य – लक्ष्मीनारायण दुबे) से संबंधित है।
अधिनियम की धारा 7(1) के अनुसार 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है, किन्तु आज दिनांक तक न तो कोई सूचना प्रदान की गई है और न ही किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर दिया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित शासकीय कर्मचारी/अधिकारी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा जानबूझकर जानकारी रोकी जा रही है।
उक्त प्रकरण सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 18 के अंतर्गत शिकायत योग्य है। साथ ही, अधिनियम की धारा 20 के अनुसार दोषी अधिकारी पर प्रतिदिन ₹250 (अधिकतम ₹25,000) तक का दंड लगाया जा सकता है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि:
प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी श्री ओमप्रकाश जोशी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।
प्रार्थी को मांगी गई समस्त जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
संलग्न:
आरटीआई आवेदन की प्रति (दिनांक 24/01/2026)
डाक रसीद/प्राप्ति प्रमाण
अन्य संबंधित दस्तावेज
भवदीय,
(गोपाल मालवीय )
पता: _वार्ड न.-16_____जुन्नारदेव ___
मोबाइल नंबर: _8319752538
दिनांक: _27.03.2026_________
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 5 दशकों से जहरीला पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
    1
    5 दशकों से जहरीला पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • *ग्राम पंचायत सरपंच हरिशंकर साहू के प्रयास से गोपालगंज वीसियो की पानी की समस्या दूर हुई* ग्राम पंचायत गोपालगंज में विगत एक माह से नल जल योजना का पानी बोर बंद हो जाने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की समस्या से परेशान होना पड़ रहा था इस भीषण गर्मी में पानी के लिए ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी ग्राम पंचायत गोपालगंज के सरपंच श्री हरि शंकर साहू की प्रयासों से एवं पीएचई विभाग के सहयोग से नलकूप हेतु पूर्व में हुए दो बोर में पानी नहीं मिल पाया था पुनः तीसरी बार हुए बोर में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल पाया है जिससे ग्राम गोपालगंज में हो रही पानी की समस्या का स्थाई रूप से समाधान निकाल पाया
    1
    *ग्राम पंचायत सरपंच हरिशंकर साहू के प्रयास से गोपालगंज वीसियो की पानी की समस्या  दूर हुई*
ग्राम पंचायत गोपालगंज में विगत एक माह से नल जल योजना का पानी बोर  बंद हो जाने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की समस्या से परेशान होना पड़ रहा था इस भीषण गर्मी में पानी के लिए ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी ग्राम पंचायत गोपालगंज के सरपंच श्री हरि शंकर साहू की प्रयासों से एवं पीएचई विभाग के सहयोग से नलकूप हेतु पूर्व में हुए दो बोर में पानी नहीं मिल पाया था पुनः तीसरी बार हुए बोर में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल पाया है जिससे ग्राम गोपालगंज में हो रही पानी की समस्या का स्थाई रूप से समाधान निकाल पाया
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Narayanganj, Mandla•
    17 hrs ago
  • ट्रंप का सेक्सी रूप सामने आया, युद्ध का सामना धैर्य एकजुटता से करें - मोदी, गुवाहाटी में शाह का रोड शो, एक्साइज ड्यूटी में कटौती चुनावी नाटक बोली कांग्रेस, टिकट कटते ही तीन पूर्व बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल और ईरान ने किया कुवैत एयरपोर्ट तबाह...... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    ट्रंप का सेक्सी रूप सामने आया, युद्ध का सामना धैर्य  एकजुटता से करें - मोदी, गुवाहाटी में शाह का रोड शो, एक्साइज ड्यूटी में कटौती चुनावी नाटक बोली कांग्रेस, टिकट कटते ही तीन पूर्व बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल और ईरान ने किया कुवैत एयरपोर्ट तबाह...... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    8 hrs ago
  • छिंदवाड़ा वनमंडल में जहर देकर बाघ को मारा मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बाघ ने उसके बैल का शिकार किया था. अपने नुकसान का बदला लेने के लिए उदेसिंग ने मृत बैल के शरीर में 'यूरिया' नामक घातक कीटनाशक मिला दिया.मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मवेशी के शिकार का बदला लेने के लिए एक बाघ को ज़हर देकर मार दिया गया आज रविवार सुबह 10 बजे पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए न केवल बाघ का शव बरामद किया, बल्कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
    1
    छिंदवाड़ा वनमंडल में जहर देकर बाघ को मारा  मुख्य आरोपी सहित 4 लोग गिरफ्तार
आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले बाघ ने उसके बैल का शिकार किया था. अपने नुकसान का बदला लेने के लिए उदेसिंग ने मृत बैल के शरीर में 'यूरिया' नामक घातक कीटनाशक मिला दिया.मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मवेशी के शिकार का बदला लेने के लिए एक बाघ को ज़हर देकर मार दिया गया आज रविवार सुबह 10 बजे पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए न केवल बाघ का शव बरामद किया, बल्कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • “बंडोल की नल-जल योजना भगवान भरोसे! पानी के लिए तरसे ग्रामीण, जिम्मेदार मौन”
    1
    “बंडोल की नल-जल योजना भगवान भरोसे! 
पानी के लिए तरसे ग्रामीण, जिम्मेदार मौन”
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *राजगढ़ में इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर 1 किमी तक घसीटा* मध्य प्रदेश के राजगढ़ (सारंगपुर) में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भैंसवा माता मंदिर के पास, शराब के नशे में धुत देव सिंह ने अपने ही समधी मांगीलाल को बाइक से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं रुका। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल मांगीलाल शाजापुर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*राजगढ़ में इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बाइक से बांधकर 1 किमी तक घसीटा*
मध्य प्रदेश के राजगढ़ (सारंगपुर) में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ भैंसवा माता मंदिर के पास, शराब के नशे में धुत देव सिंह ने अपने ही समधी मांगीलाल को बाइक से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया, लोग चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं रुका। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल मांगीलाल शाजापुर अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Barghat, Seoni•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.