बस्ती में रक्षाबंधन का विराट आयोजनमनीष भैया को बाँधी राखी, सभी को मिली साड़ी और नेग; बुजुर्ग माता ने किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ बस्ती, 26 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, बस्ती में आज आयोजित रक्षाबंधन समारोह भाई-बहन के आत्मीय संबंध और मातृशक्ति के सम्मान का विराट उत्सव बन गया। कार्यक्रम में तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपने मनीष भैया को राखी बाँधने के लिए सुबह से ही महिलाओं का ताँता लग गया और करीब दस हजार बहनें आयोजन में पहुँच गईं। महिलाओं ने मनीष मिश्रा को तिलक लगाया, उनकी आरती उतारी और उन्हें राखी बाँधी। मनीष भैया ने भी सभी बहनों के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी आरती उतारी। अपेक्षा से तीन गुना अधिक संख्या होने के बावजूद किसी को निराश नहीं लौटने दिया गया। करीब दस हजार बहनों को सम्मानपूर्वक साड़ियाँ और पारंपरिक नेग प्रदान किया गया। समारोह के दौरान हजारों महिलाओं ने एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। महिलाओं ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के माध्यम से राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पूरा प्रेक्षागृह राजनीतिक एवं राष्ट्रवादी नारों से गूँज उठा। महिलाओं ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और सांसद निशिकांत दुबे के समर्थन में भी जोरदार नारे लगे। बुजुर्ग माता को सौंपा उद्घाटन का सम्मान इस अवसर पर बस्ती के लिए शुरू की गई निःशुल्क एम्बुलेंस एवं चलित स्वास्थ्य सेवा का भी औपचारिक शुभारंभ हुआ। पहले इसका उद्घाटन मनीष मिश्रा को करना था, लेकिन ऐन समय पर उन्होंने कहा, “इस सेवा का उद्घाटन मैं नहीं, बस्ती की हमारी कोई बुजुर्ग माता करेंगी।” इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित एक बुजुर्ग माता के हाथों एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन कराया गया। यह चलित स्वास्थ्य सेवा बस्ती के गाँव-गाँव जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगी। इसके माध्यम से रक्त-जाँच, मधुमेह की जाँच, नेत्र परीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के संकल्प को साकार करते हुए यह सेवा बिना किसी जातिगत अथवा सामाजिक भेदभाव के प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचेगी। जिस प्रकार ‘रामजी का पेड़ा’ और ‘रामजी का झोला’ जैसी पहलों में कभी जाति-पाँति नहीं देखी गई, उसी प्रकार इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ भी बस्ती के प्रत्येक परिवार को मिलेगा।
बस्ती में रक्षाबंधन का विराट आयोजनमनीष भैया को बाँधी राखी, सभी को मिली साड़ी और नेग; बुजुर्ग माता ने किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ बस्ती, 26 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, बस्ती में आज आयोजित रक्षाबंधन समारोह भाई-बहन के आत्मीय संबंध और मातृशक्ति के सम्मान का विराट उत्सव बन गया। कार्यक्रम में तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपने मनीष भैया को राखी बाँधने के लिए सुबह से ही महिलाओं का ताँता लग गया और करीब दस हजार बहनें आयोजन में पहुँच गईं। महिलाओं ने मनीष मिश्रा को तिलक लगाया, उनकी आरती उतारी और उन्हें राखी बाँधी। मनीष भैया ने
भी सभी बहनों के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी आरती उतारी। अपेक्षा से तीन गुना अधिक संख्या होने के बावजूद किसी को निराश नहीं लौटने दिया गया। करीब दस हजार बहनों को सम्मानपूर्वक साड़ियाँ और पारंपरिक नेग प्रदान किया गया। समारोह के दौरान हजारों महिलाओं ने एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। महिलाओं ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के माध्यम से राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पूरा प्रेक्षागृह राजनीतिक एवं राष्ट्रवादी नारों से गूँज उठा। महिलाओं ने सबसे पहले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और सांसद निशिकांत दुबे के समर्थन में भी जोरदार नारे लगे। बुजुर्ग माता को सौंपा उद्घाटन का सम्मान इस अवसर पर बस्ती के लिए शुरू की गई निःशुल्क एम्बुलेंस एवं चलित स्वास्थ्य सेवा का भी औपचारिक शुभारंभ हुआ। पहले इसका उद्घाटन मनीष मिश्रा को करना था, लेकिन ऐन समय पर उन्होंने कहा, “इस सेवा का उद्घाटन मैं नहीं, बस्ती की हमारी कोई बुजुर्ग माता करेंगी।” इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित एक बुजुर्ग माता के
हाथों एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन कराया गया। यह चलित स्वास्थ्य सेवा बस्ती के गाँव-गाँव जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगी। इसके माध्यम से रक्त-जाँच, मधुमेह की जाँच, नेत्र परीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के संकल्प को साकार करते हुए यह सेवा बिना किसी जातिगत अथवा सामाजिक भेदभाव के प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचेगी। जिस प्रकार ‘रामजी का पेड़ा’ और ‘रामजी का झोला’ जैसी पहलों में कभी जाति-पाँति नहीं देखी गई, उसी प्रकार इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ भी बस्ती के प्रत्येक परिवार को मिलेगा।
- *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग।* *NepalFlood*1
- 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक ..... 27, 28 और 29 अगस्त को हर बेटी, बहन और माता अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों तथा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी...1
- “स्कूल यूनिफॉर्म या हिजाब?लखनऊ में क्यों फिर भड़की बहस, फैसले पर पुनर्विचार की मांग से बढ़ा सस्पेंस” लखनऊ में हिजाब और स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर बहस फिर तेज़ हो गई है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की बात कही, जबकि ओम प्रकाश राजभर ने फैसले को सही बताते हुए कहा कि बच्चे स्कूल शिक्षा के लिए जाते हैं। #HijabRow #Lucknow #UttarPradesh #AllahabadHighCourt #KhalidRashid #OPRajbhar #HijabControversy #SchoolUniform #UPPolitics #HijabPolitics1
- बस्ती। जनपद बस्ती के विकासखंड परशुरामपुर अंतर्गत ग्राम हैदराबाद में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। बस्ती ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया, जो सिकंदरपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए फैजुल्ला शाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने अकीदत के साथ हिस्सा लिया और अमन, शांति एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस धार्मिक जुलूस में हैदराबाद, सिकंदरपुर, रिठौरा, जोगापुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरे रास्ते लोगों में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। जुलूस का नेतृत्व शाहिद अहमद, इम्तियाज बेग, सिराज बेग एवं पत्रकार रविकांत आर्य ने किया। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों ने सहयोग किया। वहीं, जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कुल मिलाकर, परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद गांव में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह, अमन और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।1
- बीकापुर में जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी की रही धूम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही बीकापुर। तहसील क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। कस्बा बीकापुर, दराबगंज, काजी सराय, खजुरहट, चौरे बाजार, गंडई, कोछा बाजार सहित कई जगहों पर सुबह धूमधाम से गाजे बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को 12 रबी-उल-अव्वल के दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जायरीनो द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी मीठा शरबत और नाश्ता खिलाया गया। मोहम्मद साहब के शान में कसीदे पढ़े गए। देश में अमन चैन की दुआ की गई। जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में उमस और गर्मी के बीच भी लोग जोश से लवरेज दिखाई दिए। बीकापुर में बारावफात के अवसर पर ईदुलनवी के जुलूस में यहां की सड़कों पर भारी तादात में जायरीनों ने शिरकत करते हुए मुल्क में अमन की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह के गद्दीनशीन बाबा नसरुद्दीन शाह कादरी की दरगाह से जुलूस ए मोहम्मदिया निकल गया जो कस्बा बीकापुर में प्रयागराज हाईवे कर दो किलोमीटर तक चल कर वापस दरगाह के पास आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार की शान के कसीदे पढ़े गए। दरगाह के गद्दीनशीन नसरुद्दीन शाह कादरी ने लोगों से अमन चैन के साथ त्योहार मनाने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी के लिए भी आभार जताया। दराबगंज से बीकापुर जमा मस्जिद तक निकलने वाले जुलूस में प्रधान अहमद रजा, अजमत सहित नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत करते हुए मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नेक बने तथा सच्चाई के रास्ते पर अमल करने का पैगाम दिया। जुलूस में मुख्य रूप से प्रशांत श्रीवास्तव, शरीफ खान, नसीब खान, अजमत खान, आबाद अहमद एडवोकेट, अहमद रजा, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद नसीम कादरी, नसरुद्दीन शाह कादरी, महमूद अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम जामा मस्जिद बीकापुर की कमेटी के ओहदे एतरान और पेश इमाम बीकापुर की कयादत में पुरखुलूस मोहब्बत व अमन चैन के साथ मनाया गया। जिसमे बीकापुर के अलावा पास पड़ोस के भी काफी तादाद में लोगों ने शिरकत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर वरावफात शांतिपूर्ण माहौल एवं भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।2
- निषाद समाज पर टिप्पणी से बवाल, जिलाध्यक्ष बोले- माफी मांगें राजू दास वरना अयोध्या से करेंगे बाहर मछली-भात पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।महंत के बयान के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।श्याम लाल निषाद ने कहा कि महंत राजू दास को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंत ने माफी नहीं मांगी तो निषाद समुदाय अयोध्या में बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें अयोध्या से बाहर निकालने के लिए मजबूर करेगा। इस विवाद के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।1
- घटना में शामिल एक गिरफ्तार,अन्य की तलाश में टीम गठित की गई है। अयोध्या जिले में थाना पूराकलंदर अंतर्गत कन्दैला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा एसएसपी अयोध्या डाक्टर गौरव ग्रोवर व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण किया गया। एडीजी द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।एडीजी प्रवीण कुमार ने परिवार से कहा कि इस कठिन घड़ी में पुलिस परिवार के साथ खड़ी है घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी अयोध्या द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि पूराकलंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की निर्देश दिए गए हैं मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।1
- 🚨 नेपाल के रसुवा जिले में कुदरत का कहर! भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से भारी तबाही 🌊 नेपाल से बेहद डराने वाली और चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भयंकर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पानी के तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां चंद सेकेंडों में बह गईं। 📍 सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके: टिमुरे (Timure) और स्याफ्रुबेसी (Syabrubesi) क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान की खबर है। ⚠️ लापता लोगों की आशंका: अचानक आई इस आपदा की वजह से कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। 🛡️ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में लगा दिया गया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रभावित परिवारों के लिए हम सभी प्रार्थना करते हैं। 🙏1