logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की आई शामत, रानीपुर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में कार चालक को किया गिरफ्तार गाड़ी की सीज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वार लगातार चेकिंग अभिजन चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में दिनांक 27.03.2026 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गैस प्लान्ट क्षेत्र में वाहन स्वीफ्ट डिज़ायर रजि0 न0 DL 1 ZC 9721 को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जिसमें चालक को नशे में खतरनाक तरीफे से वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कराकर चालक को धारा 185 एम0वी0 एक्ट में हिरासत में लेकर वाहन सीज करने की कार्यवाही की गई। *नाम पता चालक* दानपाल पुत्र शेरराम मूल पता किशनपुर कानिया थाना रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखण्ड व हाल पता हाउस न0 1530 गाली न0 53 मोलारबन्द एक्सटेशन मोलबन्द दक्षिण दिल्ली *कार्यवाही-* 01 वाहन स्वीफ्ट डीजायर (DL1ZC9721) *पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर 2. का0 नरेन्द्र राणा 3. का0 कुँवर राणा

14 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
14 hrs ago

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की आई शामत, रानीपुर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में कार चालक को किया गिरफ्तार गाड़ी की सीज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वार लगातार चेकिंग अभिजन चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में दिनांक 27.03.2026 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गैस प्लान्ट क्षेत्र में वाहन स्वीफ्ट डिज़ायर रजि0 न0 DL 1 ZC 9721 को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जिसमें चालक को नशे में खतरनाक तरीफे से वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कराकर चालक को धारा 185 एम0वी0 एक्ट में हिरासत में लेकर वाहन सीज करने की कार्यवाही की गई। *नाम पता चालक* दानपाल पुत्र शेरराम मूल पता किशनपुर कानिया थाना रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखण्ड व हाल पता हाउस न0 1530 गाली न0 53 मोलारबन्द एक्सटेशन मोलबन्द दक्षिण दिल्ली *कार्यवाही-* 01 वाहन स्वीफ्ट डीजायर (DL1ZC9721) *पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर 2. का0 नरेन्द्र राणा 3. का0 कुँवर राणा

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से आस्था के सबसे बड़े तीर्थ पर अतिक्रमण का साम्राज्य विश्व विख्यात हर की पैड़ी पर अवैध प्लास्टिक, फूल फरोशी और सैकड़ों फड़ — क्या नगर निगम मौन है या मेहरबान? हरिद्वार। धर्म और आस्था की राजधानी कही जाने वाली आज एक गंभीर विडंबना का प्रतीक बनती जा रही है। जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु की पवित्र धारा में स्नान करने आते हैं, वहीं उसी पावन घाट पर अवैध अतिक्रमण, प्लास्टिक सामग्री और फूल-फरोशी के सैकड़ों फड़ खुलेआम लगे हुए हैं। जिस स्थान को सनातन आस्था का सबसे पवित्र केंद्र माना जाता है, वहीं आज अव्यवस्था और अवैध व्यापार का ऐसा जाल फैल चुका है, जो तीर्थ की गरिमा और पवित्रता दोनों को चुनौती देता दिखाई दे रहा है। पवित्र गंगा तट पर ‘अवैध बाजार’ का कब्ज़ा विश्व विख्यात केवल एक घाट नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा का प्रतीक है। लेकिन विडंबना देखिए कि प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद यहां— प्लास्टिक केनियों की खुलेआम बिक्री अवैध फूल-फरोशी के फड़ अस्थायी दुकानों की लंबी कतार घाटों के आसपास अवैध क्रय-विक्रय धड़ल्ले से जारी है। ऐसे में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या इस पवित्र तीर्थ की मर्यादा से बड़ा यह अवैध कारोबार हो गया है? अखबारों की सुर्खियाँ बनी समस्या, लेकिन कार्रवाई शून्य स्थानीय समाचार पत्र, समाजसेवी और जागरूक नागरिक लंबे समय से इस समस्या को उठाते रहे हैं। अखबारों में लगातार यह सवाल उठता रहा है कि आखिर हर की पैड़ी पर अतिक्रमण कब हटेगा? लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती। नगर निगम के अधिकारी हर बार कार्रवाई के दावे तो करते हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। गली में सख्ती, गंगा तट पर खामोशी हाल ही में एक रोचक और चिंताजनक स्थिति सामने आई। हरिद्वार-ज्वालापुर के वार्ड नंबर 42 के एक पार्षद द्वारा अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई गई। इसके अगले ही दिन नगर निगम की गाड़ी गलियों में माइक से लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील करती हुई घूमती दिखाई दी। लेकिन सवाल यह है— जब गलियों में अतिक्रमण हटाने के लिए इतनी तत्परता दिखाई जा सकती है, तो विश्व विख्यात हर की पैड़ी पर वर्षों से जमे अवैध फड़ों को हटाने में वही प्रशासन मौन क्यों है? क्या भ्रष्टाचार के कारण बौना हो गया प्रशासन? तीर्थ नगरी के लोगों के बीच अब यह चर्चा खुलकर होने लगी है कि यदि प्रशासन चाहे तो एक दिन में यह अतिक्रमण हट सकता है। लेकिन जब बार-बार शिकायतों और खबरों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, तो यह संदेह गहराता है कि कहीं कुछ भ्रष्ट अधिकारी इस अवैध कारोबार से अपनी जेब तो नहीं भर रहे। यदि ऐसा है तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सनातन आस्था और तीर्थ की मर्यादा के साथ विश्वासघात है। आस्था का केंद्र या अव्यवस्था का अड्डा? धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान सदियों से की पवित्र धारा और सनातन संस्कृति से रही है। लेकिन यदि उसी पवित्र धारा के किनारे अवैध व्यापार और अतिक्रमण फलता-फूलता रहे, तो यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। प्रशासन को यह समझना होगा कि हर की पैड़ी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। तीर्थ की गरिमा बचाने के लिए कब जागेगा प्रशासन? आज सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या की पवित्रता बचाने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा? या फिर यह पवित्र घाट भी अवैध फड़ों और अतिक्रमण के बोझ तले अपनी पहचान खो देगा? यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि धर्म और आस्था के साथ गंभीर अन्याय माना जाएगा।
    3
    ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
आस्था के सबसे बड़े तीर्थ पर अतिक्रमण का साम्राज्य
विश्व विख्यात हर की पैड़ी पर अवैध प्लास्टिक, फूल फरोशी और सैकड़ों फड़ — क्या नगर निगम मौन है या मेहरबान?
हरिद्वार।
धर्म और आस्था की राजधानी कही जाने वाली आज एक गंभीर विडंबना का प्रतीक बनती जा रही है। जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु की पवित्र धारा में स्नान करने आते हैं, वहीं उसी पावन घाट पर अवैध अतिक्रमण, प्लास्टिक सामग्री और फूल-फरोशी के सैकड़ों फड़ खुलेआम लगे हुए हैं।
जिस स्थान को सनातन आस्था का सबसे पवित्र केंद्र माना जाता है, वहीं आज अव्यवस्था और अवैध व्यापार का ऐसा जाल फैल चुका है, जो तीर्थ की गरिमा और पवित्रता दोनों को चुनौती देता दिखाई दे रहा है।
पवित्र गंगा तट पर ‘अवैध बाजार’ का कब्ज़ा
विश्व विख्यात केवल एक घाट नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा का प्रतीक है।
लेकिन विडंबना देखिए कि प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद यहां—
प्लास्टिक केनियों की खुलेआम बिक्री
अवैध फूल-फरोशी के फड़
अस्थायी दुकानों की लंबी कतार
घाटों के आसपास अवैध क्रय-विक्रय
धड़ल्ले से जारी है।
ऐसे में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या इस पवित्र तीर्थ की मर्यादा से बड़ा यह अवैध कारोबार हो गया है?
अखबारों की सुर्खियाँ बनी समस्या, लेकिन कार्रवाई शून्य
स्थानीय समाचार पत्र, समाजसेवी और जागरूक नागरिक लंबे समय से इस समस्या को उठाते रहे हैं।
अखबारों में लगातार यह सवाल उठता रहा है कि आखिर हर की पैड़ी पर अतिक्रमण कब हटेगा?
लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती।
नगर निगम के अधिकारी हर बार कार्रवाई के दावे तो करते हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गली में सख्ती, गंगा तट पर खामोशी
हाल ही में एक रोचक और चिंताजनक स्थिति सामने आई।
हरिद्वार-ज्वालापुर के वार्ड नंबर 42 के एक पार्षद द्वारा अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई गई।
इसके अगले ही दिन नगर निगम की गाड़ी गलियों में माइक से लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील करती हुई घूमती दिखाई दी।
लेकिन सवाल यह है—
जब गलियों में अतिक्रमण हटाने के लिए इतनी तत्परता दिखाई जा सकती है,
तो विश्व विख्यात हर की पैड़ी पर वर्षों से जमे अवैध फड़ों को हटाने में वही प्रशासन मौन क्यों है?
क्या भ्रष्टाचार के कारण बौना हो गया प्रशासन?
तीर्थ नगरी के लोगों के बीच अब यह चर्चा खुलकर होने लगी है कि यदि प्रशासन चाहे तो एक दिन में यह अतिक्रमण हट सकता है।
लेकिन जब बार-बार शिकायतों और खबरों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, तो यह संदेह गहराता है कि कहीं कुछ भ्रष्ट अधिकारी इस अवैध कारोबार से अपनी जेब तो नहीं भर रहे।
यदि ऐसा है तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सनातन आस्था और तीर्थ की मर्यादा के साथ विश्वासघात है।
आस्था का केंद्र या अव्यवस्था का अड्डा?
धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान सदियों से की पवित्र धारा और सनातन संस्कृति से रही है।
लेकिन यदि उसी पवित्र धारा के किनारे अवैध व्यापार और अतिक्रमण फलता-फूलता रहे, तो यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
प्रशासन को यह समझना होगा कि हर की पैड़ी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
तीर्थ की गरिमा बचाने के लिए कब जागेगा प्रशासन?
आज सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या की पवित्रता बचाने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा?
या फिर यह पवित्र घाट भी अवैध फड़ों और अतिक्रमण के बोझ तले अपनी पहचान खो देगा?
यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि धर्म और आस्था के साथ गंभीर अन्याय माना जाएगा।
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने श्रम शोषण और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्तिक एंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में काम करने वाली तीन नाबालिग लड़कियों ने सिडकुल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों का आरोप है कि फैक्ट्री के प्लांट हेड और अन्य स्टाफ ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनके हाथ-पांव बांध दिए और जबरन चोरी कबूल करवाने के लिए उनका वीडियो भी बनाया। पुलिस कार्रवाई मामले की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रजनीश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर सवाल यह मामला न सिर्फ नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोपों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिकारों का किस तरह उल्लंघन हो रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में और कितने लोग इस तरह के शोषण का शिकार हुए हैं।
    1
    हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने श्रम शोषण और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार्तिक एंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में काम करने वाली तीन नाबालिग लड़कियों ने सिडकुल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों का आरोप है कि फैक्ट्री के प्लांट हेड और अन्य स्टाफ ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनके हाथ-पांव बांध दिए और जबरन चोरी कबूल करवाने के लिए उनका वीडियो भी बनाया।
पुलिस कार्रवाई
मामले की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रजनीश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गंभीर सवाल
यह मामला न सिर्फ नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोपों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिकारों का किस तरह उल्लंघन हो रहा है।
पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में और कितने लोग इस तरह के शोषण का शिकार हुए हैं।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • 🚨 The Aman Times | बड़ी खबर ✊ लाल तप्पड़ में आंदोलनरत श्रमिकों की जीत डोईवाला के औद्योगिक क्षेत्र लाल तप्पड़ स्थित यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ चल रहा श्रमिकों का आंदोलन आखिरकार सफल हो गया है। 👉 कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की मांगों को मानते हुए रुके हुए बोनस के चेक वितरित कर दिए हैं। 👉 साथ ही अन्य लंबित मांगों पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। 💥 श्रमिक नेता संदीप नेगी के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन अब समाप्त हो गया है।
    1
    🚨 The Aman Times | बड़ी खबर
✊ लाल तप्पड़ में आंदोलनरत श्रमिकों की जीत
डोईवाला के औद्योगिक क्षेत्र लाल तप्पड़ स्थित यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ चल रहा श्रमिकों का आंदोलन आखिरकार सफल हो गया है।
👉 कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की मांगों को मानते हुए रुके हुए बोनस के चेक वितरित कर दिए हैं।
👉 साथ ही अन्य लंबित मांगों पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
💥 श्रमिक नेता संदीप नेगी के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन अब समाप्त हो गया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • ट्रंप देखते रहे ईरान ने उड़ाया तेल टैंकर जहाज......पाकिस्तान ने ईरान के साथ विश्वासघात किया ईरान ने लिया बदला। ईरान ने पाकिस्तान को कच्चे तेल के 8 टैंकर दिए, जिन पर पाकिस्तान का झंडा 🇵🇰 लगा हुआ था। पाकिस्तानी सेना ने इन तेल टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' से सुरक्षित निकाला और बाद में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका 🇺🇸 के हवाले कर दिया। ईरान को भी पता था ये अरबों से बड़ा अमेरिका का गुलामी करता है नजर रख्खा था ले मर मिसाइल सब तबाह कर दिया...... देखिए राजपथ न्यूज़ पर......
    1
    ट्रंप देखते रहे ईरान ने उड़ाया तेल टैंकर जहाज......पाकिस्तान ने ईरान के साथ विश्वासघात किया ईरान ने लिया बदला। ईरान ने पाकिस्तान को कच्चे तेल के 8 टैंकर दिए, जिन पर पाकिस्तान का झंडा 🇵🇰 लगा हुआ था। पाकिस्तानी सेना ने इन तेल टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' से सुरक्षित निकाला और बाद में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका 🇺🇸 के हवाले कर दिया। 
ईरान को भी पता था ये अरबों से बड़ा अमेरिका का गुलामी करता है नजर रख्खा था ले मर मिसाइल सब तबाह कर दिया...... देखिए राजपथ न्यूज़ पर......
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Doiwala, Dehradun•
    8 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Rishikesh, Dehradun•
    10 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन संग्राम के मंडल अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और मांग की है की टंकी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कराई जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    1
    भारतीय किसान यूनियन संग्राम के मंडल अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और मांग की है की टंकी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कराई जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो नीचे गिर गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अवैध शस्त्र पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था। आस-पास के थानों से जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। उक्त संबंध में कोतवाली खानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष *बरामदगी* 1. 03 अदद देशी तमंचा (.315 बोर) 2. 01 अदद देशी तमंचा (12 बोर) 3. 40 जिन्दा कारतूस (12 बोर) *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नवीन नेगी – चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर 2. ⁠अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह 3. ⁠हे0कानि0 भीम सिंह 4. ⁠कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार)
    1
    दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी।
इस पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो नीचे गिर गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अवैध शस्त्र पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था।
आस-पास के थानों से जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।
उक्त संबंध में कोतवाली खानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1.	शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष 
*बरामदगी*
1. 03 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
2. 01 अदद देशी तमंचा (12 बोर)
3. 40 जिन्दा कारतूस (12 बोर)
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नवीन नेगी – चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर
2. ⁠अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह
3. ⁠हे0कानि0 भीम सिंह
4. ⁠कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार)
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.