logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजनौर: जंगल में मिले लापता पति-पत्नी के शव, हत्या की आशंका से सनसनी जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर जलालपुर काजी गांव में लकड़ी काटने गए लापता दंपती के शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक देशराज उर्फ छोटे (40) का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी सुषमा (37) का शव करीब एक किलोमीटर दूर नदी में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, देशराज लकड़ी काटने का काम करता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी सुषमा के साथ नहर की पटरी पर लकड़ी काटने निकला था। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान घटनास्थल के पास खून के धब्बे, चप्पलें और दराती पड़ी मिलीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस और परिजनों की संयुक्त तलाश के दौरान दोनों के शव बरामद हुए: • पति का शव: देशराज का शव बाइक की क्लच वायर के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। उसके शरीर पर पत्नी की सलवार थी। • पत्नी का शव: सुषमा का शव नदी में अर्धनग्न हालत में मिला। उसके पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे, गले में फंदा था और शरीर से खून बह रहा था। • मृतक की बहन मोनी और परिजनों ने इसे सीधा-सीधा दोहरा हत्याकांड बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। दंपती अपने पीछे चार बच्चों—बड़ी बेटी कामनी, बेटे हनी व सिद्धार्थ और छोटी बेटी कशिश—को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

5 hrs ago
user_Amit Kumar
Amit Kumar
Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
5d35a56e-0e04-4130-9deb-4c863d913f80

बिजनौर: जंगल में मिले लापता पति-पत्नी के शव, हत्या की आशंका से सनसनी जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर जलालपुर काजी गांव में लकड़ी काटने गए लापता दंपती के शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक देशराज उर्फ छोटे (40) का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी सुषमा (37) का शव करीब एक किलोमीटर दूर नदी में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, देशराज लकड़ी काटने का काम करता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी सुषमा के साथ नहर की पटरी पर लकड़ी काटने निकला था। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान घटनास्थल के पास खून के धब्बे, चप्पलें और दराती पड़ी मिलीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस और परिजनों की संयुक्त तलाश के दौरान दोनों के शव बरामद हुए: • पति का शव: देशराज का शव बाइक की क्लच वायर के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। उसके शरीर पर पत्नी की सलवार थी। • पत्नी का शव: सुषमा का शव नदी में अर्धनग्न हालत में मिला। उसके पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे, गले में फंदा था और शरीर से खून बह रहा था। • मृतक की बहन मोनी और परिजनों ने इसे सीधा-सीधा दोहरा हत्याकांड बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। दंपती अपने पीछे चार बच्चों—बड़ी बेटी कामनी, बेटे हनी व सिद्धार्थ और छोटी बेटी कशिश—को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नजीबाबाद के सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति महोत्सव की धूम नजीबाबाद ब्लॉक में मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में आज सुबह से ही गणपति महोत्सव की धूम रही । बप्पा को देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
    1
    नजीबाबाद के सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति महोत्सव की धूम
नजीबाबाद ब्लॉक में मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में आज सुबह से ही गणपति महोत्सव की धूम रही ।
बप्पा को देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
    user_Gaurav Verma
    Gaurav Verma
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    1
    लोकेशन लक्सर से है
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    30 min ago
  • खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही। बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी? श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय #ShraddhaTVNetwork
    1
    खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद
लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही।
बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे।
अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी?
श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ।
#लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय
#ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    1
    वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
 लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ
लक्सर अनुभाग के  टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री की आड़ में बन रहे थे कारतूस: भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद ​बिजनौर (उत्तर प्रदेश): थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में पुलिस, राजस्व विभाग, FSSO और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने ग्राम चौकपुरी स्थित ‘बजरंग फायर वर्क्स’ पटाखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। मानक से अधिक मात्रा में विस्फोटक भंडारण और अवैध रूप से कारतूस तैयार करने के आरोप में मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ​अवैध कारतूस और भारी विस्फोटक सामग्री बरामद प्रशासनिक टीम ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, तैयार सुतली बम और अवैध कारतूस बरामद किए: ​विस्फोटक सामग्री: 130 किग्रा एल्युमीनियम पाउडर, 559 किग्रा गंधक, 548 किग्रा पोटेशियम नाइट्रेट और 39 कुन्तल 59 किग्रा निर्मित सुतली बम। ​कारतूस व उपकरण: .315 बोर के 11 भरे व 16 खोखा कारतूस, .32 बोर के 02 जिंदा व 07 खोखा कारतूस, कटर, पेचकस, सुम्बी, प्लास और पीतल व लोहे के टुकड़े। ​सऊदी अरब से फंडिंग और महाराष्ट्र कनेक्शन का पर्दाफाश पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस फैक्ट्री को किराये पर लेकर सुतली बम और अवैध कारतूस तैयार कर रहे थे। ​महाराष्ट्र (उस्मानाबाद) निवासी अमजद पुत्र यासीन द्वारा कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता था और तैयार माल भी वही खरीदता था। ​धंधे में पैसे की फंडिंग आरोपी गुफरान का भाई रिजवान अहमद करता था, जो वर्तमान में सऊदी अरब में रहता है। पूरा कारोबार बिना किसी बिल और वैध दस्तावेज के संचालित हो रहा था। ​गिरफ्तार अभियुक्त: ​मौ० यूसुफ पुत्र बुन्दु हसन (निवासी: मौ० पीर शहीद काला, कस्बा व थाना नहटौर, बिजनौर) ​गुफरान अहमद अंसारी पुत्र गुलाम मोहम्मद (निवासी: मौ० शादात सहदरी, कस्बा व थाना नहटौर, बिजनौर) ​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आयुध अधिनियम तथा बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
    1
    बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री की आड़ में बन रहे थे कारतूस: भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद
​बिजनौर (उत्तर प्रदेश):
थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में पुलिस, राजस्व विभाग, FSSO और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम ने ग्राम चौकपुरी स्थित ‘बजरंग फायर वर्क्स’ पटाखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। मानक से अधिक मात्रा में विस्फोटक भंडारण और अवैध रूप से कारतूस तैयार करने के आरोप में मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
​अवैध कारतूस और भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
प्रशासनिक टीम ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, तैयार सुतली बम और अवैध कारतूस बरामद किए:
​विस्फोटक सामग्री: 130 किग्रा एल्युमीनियम पाउडर, 559 किग्रा गंधक, 548 किग्रा पोटेशियम नाइट्रेट और 39 कुन्तल 59 किग्रा निर्मित सुतली बम।
​कारतूस व उपकरण: .315 बोर के 11 भरे व 16 खोखा कारतूस, .32 बोर के 02 जिंदा व 07 खोखा कारतूस, कटर, पेचकस, सुम्बी, प्लास और पीतल व लोहे के टुकड़े।
​सऊदी अरब से फंडिंग और महाराष्ट्र कनेक्शन का पर्दाफाश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस फैक्ट्री को किराये पर लेकर सुतली बम और अवैध कारतूस तैयार कर रहे थे।
​महाराष्ट्र (उस्मानाबाद) निवासी अमजद पुत्र यासीन द्वारा कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता था और तैयार माल भी वही खरीदता था।
​धंधे में पैसे की फंडिंग आरोपी गुफरान का भाई रिजवान अहमद करता था, जो वर्तमान में सऊदी अरब में रहता है। पूरा कारोबार बिना किसी बिल और वैध दस्तावेज के संचालित हो रहा था।
​गिरफ्तार अभियुक्त:
​मौ० यूसुफ पुत्र बुन्दु हसन (निवासी: मौ० पीर शहीद काला, कस्बा व थाना नहटौर, बिजनौर)
​गुफरान अहमद अंसारी पुत्र गुलाम मोहम्मद (निवासी: मौ० शादात सहदरी, कस्बा व थाना नहटौर, बिजनौर)
​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आयुध अधिनियम तथा बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
    user_Rajkumar Raj
    Rajkumar Raj
    Financial Analyst बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। *विवरण आरोपी संचालक-* फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    1
    बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। 
नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई।  
इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।  
*विवरण आरोपी संचालक-* 
फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है। लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर घर में रखने, नाम बदलने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से युवती को सुरक्षित कराने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #नेहन्दपुर #हरिद्वार #उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork
    1
    लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर से धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर आरोप सामने आया है।
लक्सर क्षेत्र के नेहन्दपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़ा गंभीर आरोप सामने आया है। एक महिला ने पुलिस चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर अपने पति समेत कई लोगों पर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर घर में रखने, नाम बदलने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस से युवती को सुरक्षित कराने और मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ।
#लक्सर #नेहन्दपुर #हरिद्वार #उत्तराखंड #ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • बिजनौर: सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिजनौर। मंगलवार दोपहर नजीबाबाद क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नौशाद (40) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि घर से करीब 150 मीटर पहले एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को नजीबाबाद स्थित एमएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिक्षक शौपुरी गांव, नजीबाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल गोली मारने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बिजनौर: सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
बिजनौर। मंगलवार दोपहर नजीबाबाद क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नौशाद (40) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि घर से करीब 150 मीटर पहले एक युवक ने उन्हें गोली मार दी।
आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को नजीबाबाद स्थित एमएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक शिक्षक शौपुरी गांव, नजीबाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल गोली मारने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Shahzad Malik
    Shahzad Malik
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.