logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सितारगंज में पत्रकारों की बड़ी एकजुटता उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर नई कार्यकारिणी का गठन शक्तिफार्म। नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सितारगंज, शक्तिफार्म और नानकमत्ता क्षेत्र के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सितारगंज इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें चरण सिंह सरारी को अध्यक्ष, अमर सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरि मोहन को उपाध्यक्ष, प्रवेश राणा को महासचिव, विक्की मण्डल को कोषाध्यक्ष, मनोज हालदार को उपसचिव, अनिल सागर को मीडिया प्रभारी तथा गुरनाम सिंह, अश्वनी दीक्षित और प्रदीप रस्तोगी को संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला ने कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। यूनियन हमेशा पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कहा कि “पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यूनियन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुपेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में काम कर रहे पत्रकारों को विशेष सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए, इसके लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा। वहीं नवमनोनीत सितारगंज इकाई अध्यक्ष चरण सिंह सरारी ने सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि मुझ पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और पत्रकार साथियों के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करूंगा। बैठक में नवीन भट्ट, सपन मण्डल, राजेश गुप्ता, बलजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

3 hrs ago
user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
3 hrs ago
0fa86327-54e0-466a-b505-242a4c05b1e8

More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
  • Post by Perfect rana ji
    1
    Post by Perfect rana ji
    user_Perfect rana ji
    Perfect rana ji
    Grain Trader Khatima, Udam Singh Nagar•
    5 hrs ago
  • बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत 01 युवक की चाकू मारकर हत्या कर देने की घटना में वाछिंत 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में जानकारी देते श्री पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय।
    1
    बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत 01 युवक की चाकू मारकर हत्या कर देने की घटना में वाछिंत 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में जानकारी देते श्री पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय।
    user_Kishan Rathor
    Kishan Rathor
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तराखंड के रुद्रपुर में मीट पर प्रतिबंध के बीच निगम की सख्ती 🚫🥩 नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, दुकानों के कटे चालान होटलों से पतीले-भगोने जब्त ⚖️
    1
    उत्तराखंड के रुद्रपुर में मीट पर प्रतिबंध के बीच निगम की सख्ती 🚫🥩
नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, दुकानों के कटे चालान
होटलों से पतीले-भगोने जब्त ⚖️
    user_रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    रिपोर्टर अर्जुन कुमार
    Local News Reporter रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Arun Rana
    1
    Post by Arun Rana
    user_Arun Rana
    Arun Rana
    Media Consultant Pilibhit, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया. मूल रूप से अररिया के रहने वाले मौलाना ने एक धार्मिक सभा में गौकशी कानूनों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौमाता के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी.
    1
    CM योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया. मूल रूप से अररिया के रहने वाले मौलाना ने एक धार्मिक सभा में गौकशी कानूनों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौमाता के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी.
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पीलीभीत शूटिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार का दबदबा, माता-पिता और बेटे ने जीते पदक* पीलीभीत: जनपद में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। PWD विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर पवन कुमार सिंह ने ऑफिसर्स कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं उनकी पत्नी संगीता सिंह ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग की महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। परिवार की इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए उनके पुत्र अर्नव सिंह ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा अलग-अलग वर्गों में पदक जीतना प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण रहा। पवन कुमार सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार आउटडोर खेलों में सक्रिय रहता है। उनका मानना है कि मोबाइल का कम इस्तेमाल और खेलों में नियमित भागीदारी ही उनकी सफलता का राज है।
    1
    *पीलीभीत शूटिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार का दबदबा, माता-पिता और बेटे ने जीते पदक*
पीलीभीत:
जनपद में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। PWD विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर पवन कुमार सिंह ने ऑफिसर्स कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं उनकी पत्नी संगीता सिंह ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग की महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। परिवार की इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए उनके पुत्र अर्नव सिंह ने 12 बोर ट्रैप शूटिंग जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा अलग-अलग वर्गों में पदक जीतना प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण रहा।
पवन कुमार सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार आउटडोर खेलों में सक्रिय रहता है। उनका मानना है कि मोबाइल का कम इस्तेमाल और खेलों में नियमित भागीदारी ही उनकी सफलता का राज है।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Perfect rana ji
    1
    Post by Perfect rana ji
    user_Perfect rana ji
    Perfect rana ji
    Grain Trader Khatima, Udam Singh Nagar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.