logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या में चमकेंगी ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाएं। गांवों में ओपन जिम व स्टेडियम निर्माण की तैयारी ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्टेडियम बनाकर युवाओं को दी जाएँगी सुविधाएं। अयोध्या। अयोध्या के ग्रामीण इलाकों की खेल सुविधाओं में अब बड़ा परिवर्तन दिखने जा रहा है। उ. प्र. सरकार ने धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ युवाओं के खेल और शारीरिक विकास पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम और आधुनिक स्टेडियम निर्माण की व्यापक योजना बनाई है। इस कदम से अयोध्या के गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा और युवा स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय अभ्यास कर सकेंगे। जिले के ग्रामीण इलाकों में ओपन जिम और मिनी स्टेडियम बनाने की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन द्वारा 11 विकासखंड में भूमि चिह्नित करने का कार्य शुरू हो चुका है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में उपयुक्त जगहों की पहचान की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके। ये सुविधाएं ग्रामीण युवाओं को शहरों की ओर जाने की मजबूरी से बचाएंगी और उन्हें घर के पास ही अभ्यास का मौका देंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने खेल को युवा सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम माना है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खेल सुविधाओं पर विशेष प्रावधान किया गया है। राज्य स्तर पर ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम निर्माण के लिए 130 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित की गई है। यह राशि पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उपयोग की जाएगी, जिसमें अयोध्या के गांव भी प्रमुखता से शामिल होंगे। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि अयोध्या को आस्था का केंद्र के साथ-साथ खेल और युवा सशक्तिकरण का भी प्रमुख हब बने। राम नगरी के रूप में विश्व प्रसिद्ध होने के साथ ही यहां के युवा खेल के मैदान में भी नई ऊंचाइयां छू सकें। ओपन जिम से आम ग्रामीण युवा फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग में रुचि ले सकेंगे, जबकि मिनी स्टेडियम, क्रिकेट, फुटबॉल, कुश्ती और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों के लिए आदर्श साबित होंगे। यह योजना ‘कैच देम यंग’ की भावना से जुड़ी हुई है, जिसके तहत बचपन से ही प्रतिभाओं को पकड़कर उन्हें निखारा जाता है। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के ग्रामीण युवा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। भूमि चिह्नांकन के बाद जल्द ही निर्माण एजेंसियां काम शुरू करेंगी। इससे न केवल युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। गांवों में खेल के मैदान और जिम बनने से पर्यटन के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रुदौली विधानसभा क्षेत्र बिड़हार गांव निवासी अजय तिवारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसी आधुनिक सुविधाएं आने से हमारे जैसे युवाओं को बड़ा मौका मिलेगा। प्रतिभा होने के बावजूद संसाधनों की कमी से पीछे रह जाते थे, अब घर के पास ही क्रिकेट, कुश्ती या फुटबॉल का प्रैक्टिस कर सकेंगे। सरकार का 130 करोड़ का प्रावधान देखकर लगता है कि अब गांव के बच्चे भी देश-विदेश में नाम कमाएंगे। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के किनौली गांव निवासी मुकुल श्रीवास्तव काफी उत्साहित है उनका कहना है कि गांव में मिनी स्टेडियम लगभग तैयार होना बड़ा तोहफा जैसा है। ओपन जिम भी बड़ी सौगात होगी। पहले हम लोग सिर्फ गांव के पुराने मैदान पर खेलते थे, लेकिन अब आधुनिक सुविधाओं से ट्रेनिंग मिलेगी। क्रिकेट और एथलेटिक्स में मेरी रुचि है, अब मैं नियमित अभ्यास करके राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकूंगा। यह सुविधाएं गांव के हर युवा के लिए गेम चेंजर साबित होंगी।

2 hrs ago
user_अयोध्या वार्ता
अयोध्या वार्ता
Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•

More news from Ayodhya and nearby areas
  • अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं विजय कुमार पाण्डेय की सटीक भविष्यवाणी, संपर्क करें 9968065598 पर और आज ही भाग्य जगाएं
    1
    अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं विजय कुमार पाण्डेय की सटीक भविष्यवाणी, संपर्क करें 9968065598 पर और आज ही भाग्य जगाएं
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    42 min ago
  • अयोध्या जिले में थाना इनायतनगर अंतर्गत ईट गांव निवासी संजय सिंह को जो कि मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के घर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे घर वापसी के दौरान रास्ते मे देर रात गोली लगने से हुए घायल,घायल संजय सिंह की तहरीर पर विपिन दूबे, अभय दूबे और गिरजा शंकर दूबे के विरुद्ध मामला हुआ थाने पर दर्ज,नामजद आरोपियों में से विपिन व अभय को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपियों की निशान देही पर आला कत्ल असलहा हुआ बरामद,संजय सिंह को गंभीर हालत में राजर्शी दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया,जहां पर नाजुक हालत में डॉक्टरों द्वारा लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।एसपी ग्रामीण अयोध्या बलवंत चौधरी द्वारा मामले में जानकारी दी गई।
    1
    अयोध्या जिले में थाना इनायतनगर अंतर्गत ईट गांव निवासी संजय सिंह को जो कि मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के घर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे घर वापसी के दौरान रास्ते मे देर रात गोली लगने से हुए घायल,घायल संजय सिंह की तहरीर पर विपिन दूबे, अभय दूबे और गिरजा शंकर दूबे के विरुद्ध मामला हुआ थाने पर दर्ज,नामजद आरोपियों में से विपिन व अभय को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपियों की निशान देही पर आला कत्ल असलहा हुआ बरामद,संजय सिंह को गंभीर हालत में राजर्शी दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया गया,जहां पर  नाजुक हालत में डॉक्टरों द्वारा लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।एसपी ग्रामीण अयोध्या बलवंत चौधरी द्वारा मामले में जानकारी दी गई।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अयोध्या.. कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट उसुरू रायबरेली रोड निकट प्रकाश लान का घर की भाजी अनामिका यादव, अतीक्षा यादव द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया गया I कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट के प्रोपराइटर रंजीत यादव मंजीत यादव द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि हमारे यहां सभी प्रकार के टू व्हीलर की सर्विस अनुभवी कारीगरों द्वारा की जाती है यहां सभी प्रकार के आधुनिक मशीनों द्वारा जैसे नाइट्रोजन एयर, टू व्हीलर एलाइनमेंट बैलेंसिंग, आधुनिक मशीनों द्वारा बाइकों की सर्विस की जाती है I यहां पर सभी टू व्हीलर कंपनियां के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध है ग्राहक को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेगी I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है अयोध्या वासियों से अपील है कि एक बार हमारे कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट पर आकर सेवा दें हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि है I उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव, निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव, अशोक चौरसिया, सर्वजीत यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉक्टर अमित पटेल सहित सम्मानित लोग मौजूद I
    4
    अयोध्या..
कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट उसुरू रायबरेली रोड निकट प्रकाश लान का घर की भाजी अनामिका यादव, अतीक्षा यादव द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया गया I कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट के प्रोपराइटर रंजीत यादव मंजीत यादव द्वारा आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर  स्वागत किया गया I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि हमारे यहां सभी प्रकार के टू व्हीलर की सर्विस अनुभवी कारीगरों द्वारा की जाती है यहां सभी प्रकार के आधुनिक मशीनों द्वारा जैसे नाइट्रोजन एयर, टू व्हीलर एलाइनमेंट बैलेंसिंग, आधुनिक मशीनों द्वारा बाइकों की सर्विस की जाती है I यहां पर सभी टू व्हीलर कंपनियां के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध है ग्राहक को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेगी I प्रोपराइटर रंजीत यादव द्वारा बताया गया कि इस क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है अयोध्या वासियों से अपील है कि एक बार हमारे कुमार व्हील सर्विस सेंटर एवं स्पेयर पार्ट पर आकर सेवा दें हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि है I उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव, निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव, अशोक चौरसिया, सर्वजीत यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉक्टर अमित पटेल सहित सम्मानित लोग मौजूद I
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अयोध्या. पुराने विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को मारी गयी गोली, मिल्कीपुर चतुर्थ से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय सिंह पर जानलेवा हमला, देर रात हुआ हमला, थाना इनायतनगर के मिल्कीपुर बाजार में आयोजित एक प्रतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे संजय सिंह, स्कोर्पियो में बैठते समय हुआ हमला, शरीर में लगी दो गोलियां, गोली मारकर अज्ञात बदमाश हुए फरार, हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया रेफर, पुलिस घटना की सभी पहलुओं पर कर रही है जांच। थाना इनायतनगर क्षेत्रान्तर्गत ईटगांव में फायरिंग की घटना कर एक व्यक्ति को घायल करने के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हुए इनायतनगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।
    1
    अयोध्या.
पुराने विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को मारी गयी गोली, मिल्कीपुर चतुर्थ से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय सिंह पर जानलेवा हमला, देर रात हुआ हमला, थाना इनायतनगर के मिल्कीपुर बाजार में आयोजित एक प्रतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे संजय सिंह, स्कोर्पियो में बैठते समय हुआ हमला, शरीर में लगी दो गोलियां, गोली मारकर अज्ञात बदमाश हुए फरार, हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया रेफर, पुलिस घटना की सभी पहलुओं पर कर रही है जांच। थाना इनायतनगर क्षेत्रान्तर्गत ईटगांव में फायरिंग की घटना कर एक व्यक्ति को घायल करने के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हुए इनायतनगर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Aaj Subah Times
    1
    Post by Aaj Subah Times
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by राजेश मिश्रा
    1
    Post by राजेश मिश्रा
    user_राजेश मिश्रा
    राजेश मिश्रा
    पत्रकार बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटियाथोक क्षेत्र के शनि देव मंदिर के प्रांगण में श्री हनुमंत महायज्ञ श्री राम कथा एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है आज इस कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई कलश यात्रा शनिदेव मंदिर बेंदुली से शुरू होकर इटियाथोक बाजार स्थित बिसुही नदी के तट पर जल भरने के साथ वापस शनिदेव मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई इस कार्यक्रम के बारे में शनिदेव मंदिर के महंत ने बताया कि आज कलश यात्रा निकाली गई है आज से कार्यक्रम शुरू हो रहा है श्री राम कथा होगी संत सम्मेलन होगा यज्ञ होगा उसके साथ 24 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इसमें सभी क्षेत्र के लोगों का आवाहन किया गया है ज्यादा से ज्यादा संख्या में कथा स्थल पर पहुंचे और कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
    1
    इटियाथोक क्षेत्र के शनि देव मंदिर के प्रांगण में श्री हनुमंत महायज्ञ श्री राम कथा एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है आज इस कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई कलश यात्रा शनिदेव मंदिर बेंदुली से शुरू होकर इटियाथोक बाजार स्थित बिसुही नदी के तट पर जल भरने के साथ वापस शनिदेव मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई इस कार्यक्रम के बारे में शनिदेव मंदिर के महंत ने बताया कि आज कलश यात्रा निकाली गई है आज से कार्यक्रम शुरू हो रहा है श्री राम कथा होगी संत सम्मेलन होगा यज्ञ होगा उसके साथ 24 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इसमें सभी क्षेत्र के लोगों का आवाहन किया गया है  ज्यादा से ज्यादा संख्या में कथा स्थल पर पहुंचे और कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
    user_Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    पत्रकार गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जहां राम ने मांगी मोक्ष की भीख, सावन में नाग बन जागते महादेव — 1700 साल का रहस्यमयी मुक्तेश्वरनाथ धाम!”
    1
    जहां राम ने मांगी मोक्ष की भीख, सावन में नाग बन जागते महादेव — 1700 साल का रहस्यमयी मुक्तेश्वरनाथ धाम!”
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.