घोसी साइबर क्राइम सेल ने दो अंतर्जनपदीय साइबर ठगो को किया गिरफ्तार। अधिकारी बन कर स्थानांतरण, कार्यवाही करने की धौंस देकर करते हैं ठगी। दोनों बरेली जनपद के निवासी। घोसी। मऊ।घोसी कोतवाली की साइबर सेल टीम ने बीएसए बनकर अध्यापक को गैरजनपद स्थानांतरण की धमकी देकर भेजे गए स्कैनर से पच्चास हजार रुपए की ठगी करने वाले दो अंतर्जनपदीय साइबर ठगो को सोमवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। दोनों जनपद बरेली के रहने वाले हैं। घोसी कोतवाली के रघौली बाजार निवासी रोली कन्नौजिया ने 21मार्च 26 कोतवाली में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनकी माता श्रीमती चिंता देवी कन्नौजिया मोहम्दाबाद सिपाह मऊ जो की कंपोजिट विद्यालय रेयाव दोहरीघाट में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि 16फरवरी 26 को मोबाइल पर एक नम्बर से फोन आया बोलने वाले ने धमकाते हुए कहा कि लखनऊ में कार्यरत कैंसर से पीड़ित एक अध्यापक का वरीयता के आधार पर मऊ के दोहरीघाट में स्थानांतरण होना है। कहा कि भेजे गए स्कैनर पर पच्चास हजार रुपए भेज दो, अन्यथा तुम्हारा स्थानांतरण लखनऊ कर दिया जायेगा। जिस पर उनके झांसे में आकर श्रीमती चिंता देवी कन्नौजिया की पुत्री रोली कन्नौजिया द्वारा उक्त स्कैनर पर पच्चास हजार रुपए भेज दिया गया। बाद मे जब उक्त नंबर पर कॉल किया गया तो वह बंद मिला। अपने को साइबर ठगो द्वारा ठगे जाने की जानकारी होने पर रोली कन्नौजिया द्वारा घोसी कोतवाली में 21मार्च 26 को शिकायत दर्ज कराई गई। एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश पर एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल एवं एसआई साइबर सेल राजेश्वर पांडेय की टीम ने भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के सहयोग से विवेचना में प्रकाश में आए नरेंद्र पाल निवासी रहपूरा, जहांगीर फतेहगंज बरेली तथा दूसरे सौरभ पाल निवासी सीबीगंज टीबुलिया, फतेहगंज बरेली को टीम ने दबिश देकर पूछताछ के बाद सम्बन्धित धाराओं में सोमवार को चालान कर दिया। इस सम्बन्ध में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग द्वारा प्रदेश में नियुक्त अध्यापकों के विषय मे इंटरनेट पर सर्च किया जाता है । और बाद जानकारी के आधार पर कभी सचिव या बीएसए बनकर झांसा देकर ठगी करते हैं।

- Post by SONI DEVI1
- बलिया : उभांव थाना क्षेत्र से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि यहां न्याय दिलाने के नाम पर पीड़िता से सौदेबाजी की गई। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर चार्जशीट दाखिल करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने मामले में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी, इसी दौरान उससे कथित तौर पर “एक रात साथ बिताने” की शर्त रखी गई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इससे जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा कराई गई जांच में क्राइम इंस्पेक्टर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच जारी है। यह प्रकरण न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच का दायरा कहां तक पहुंचता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- मऊ । मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय मऊ में माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक थाने पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।4
- छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।1
- ओम बिरला, सी. पी. राधाकृष्णन एवं नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह अवसर केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को याद करने का भी है। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #IndianConstitution #Parliament #SocialJustice #India #RKsocialist1
- देवरिया की प्रेम प्रसंग में युवती ने SP कार्यालय परिसर में खाया जहर, हालत गंभीर गांव के एक लड़के से प्रेम करने वाली युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। युवक उससे एक वर्ष से शादी करने का वादा कर झांसा दे रहा था। युवती रामपुर कारखाना थाना पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।गुरुवार को दोपहर में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय के लिए पहुंची और परिसर में कॉकरोच मारने वाली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाएं जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक वह खतरे से बाहर1
- देवरिया । *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल .2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री शैलेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10 अप्रैल .2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली देवरिया 2.का0 जियालाल थाना कोतवाली देवरिया 3.का0 चन्दन मौर्या थाना कोतवाली देवरिया *1
- बिल्थरारोड । भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में चौकियामोड़ के उभांव मार्ग पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि डॉ अम्बेडकर को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने संविधान का निर्माण कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिक्षा वह हथियार है जो अपने समाज के स्वरूप को बदल सकता है। बाबा साहब की ये सोच थी। बाबा साहब का सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो। बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी जी और प्रधानमंत्री मोदी जी उनके विचारों को लेकर चल रहे है।इस मौके पर पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, बेल्थरारोड नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, सभासद राममनोहर गांधी,जयप्रकाश श्रीवास्तव, सुशीला भारती, भाजपा नेत्री रीना राव, दिलशाद, अखिलेश सिंह, विपिन सिंह, अमरजीत सिंह, दयानंद वर्मा, कैप्टन गुलाब मौर्य सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सीयर अरुण तिवारी ने किया। संचालन मंडल अध्यक्ष भीमपुरा दिनेश राजभर ने किया।1