logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ: संगीत सोम के स्वागत की तैयारी धरी रह गई, नितिन नवीन का काफिला बिना रुके निकला मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मेरठ दौरे के दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम के समर्थकों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला बिना रुके सहारनपुर के लिए रवाना हो गया। संगीत सोम की ओर से स्वागत समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। समर्थक काफिले के इंतजार में खड़े रहे, लेकिन काफिला वहां नहीं रुका। राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी काफिले के पीछे जाते नजर आए। नितिन नवीन के सीधे सहारनपुर रवाना होने के बाद संगीत सोम समर्थकों में निराशा दिखाई दी। घटना को लेकर भाजपा के स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्थानीय नेताओं को लेकर क्या रुख है। हालांकि, काफिला क्यों नहीं रुका, इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

13 hrs ago
user_Gaurav Choudhary
Gaurav Choudhary
Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

मेरठ: संगीत सोम के स्वागत की तैयारी धरी रह गई, नितिन नवीन का काफिला बिना रुके निकला मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मेरठ दौरे के दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम के समर्थकों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब

स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला बिना रुके सहारनपुर के लिए रवाना हो गया। संगीत सोम की ओर से स्वागत समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की गई थी। समर्थक काफिले के इंतजार में खड़े

रहे, लेकिन काफिला वहां नहीं रुका। राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी काफिले के पीछे जाते नजर आए। नितिन नवीन के सीधे सहारनपुर रवाना होने के बाद संगीत सोम समर्थकों में निराशा दिखाई दी। घटना को लेकर भाजपा के स्थानीय राजनीतिक गलियारों में

चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्थानीय नेताओं को लेकर क्या रुख है। हालांकि, काफिला क्यों नहीं रुका, इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरधना किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल मंडल साथी किसान की मारपीट के मामले को लेकर थाना प्रभारी सरधना से मिला *किसान साथी से मारपीट व लूट के मामले में थाना प्रभारी से मिला किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल* *सरधना (मेरठ) -* संगठन के साथी *श्री नीरज कुमार पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मढ़ियाई खुर्द* के साथ दिनांक 16 सितम्बर की रात्रि करीब 10:40 बजे *गंग नहर, नानू पुलिस चौकी के सामने* अज्ञात *UP-15 नंबर की कार* सवार लोगों द्वारा मारपीट कर लूटपाट की गई थी। पीड़ित द्वारा थाना सरधना पर तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसानों में भारी रोष है। इसी संबंध में आज दिनांक 21.09.2026 को सुबह 11 बजे *संगठन मंत्री श्री अमित छाबड़िया जी के नेतृत्व में* भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी सरधना से मिला और घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सरधना थाने पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। *इस दौरान मुख्य रूप से -* राजेन्द्र नगर अध्यक्ष सरधना, श्रीपाल जी तहसील महासचिव, सुशील जी ग्राम अध्यक्ष छाबड़िया, मनोज कुमार, सोनू, राजू कुमार, सनकी, मनोज, देवेन्द्र जी ग्राम अध्यक्ष कलंद, छोटू आदि किसान मौजूद रहे।
    1
    सरधना किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल मंडल साथी किसान की मारपीट के मामले को लेकर थाना प्रभारी सरधना से मिला
*किसान साथी से मारपीट व लूट के मामले में थाना प्रभारी से मिला किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल*
*सरधना (मेरठ) -* संगठन के साथी *श्री नीरज कुमार पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मढ़ियाई खुर्द* के साथ दिनांक 16 सितम्बर की रात्रि करीब 10:40 बजे *गंग नहर, नानू पुलिस चौकी के सामने* अज्ञात *UP-15 नंबर की कार* सवार लोगों द्वारा मारपीट कर लूटपाट की गई थी।
पीड़ित द्वारा थाना सरधना पर तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसानों में भारी रोष है।
इसी संबंध में आज दिनांक 21.09.2026 को सुबह 11 बजे *संगठन मंत्री श्री अमित छाबड़िया जी के नेतृत्व में* भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी सरधना से मिला और घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
थाना प्रभारी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन सरधना थाने पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
*इस दौरान मुख्य रूप से -* राजेन्द्र नगर अध्यक्ष सरधना, श्रीपाल जी तहसील महासचिव, सुशील जी ग्राम अध्यक्ष छाबड़िया, मनोज कुमार, सोनू, राजू कुमार, सनकी, मनोज, देवेन्द्र जी ग्राम अध्यक्ष कलंद, छोटू आदि किसान मौजूद रहे।
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदनौली पहुंचे सपा सांसद रामजी लाल सुमन, दीपक के परिवार को दी दो लाख की आर्थिक मदद गांव के बाहर पुलिस ने रोका काफिला, कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक; सुरक्षा घेरे में परिजनों से मिले सांसद हापुड़। बदनौली प्रकरण को लेकर मंगलवार को सियासी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गईं। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन मृतक दीपक के परिजनों से मिलने बदनौली पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। रामजी लाल सुमन का काफिला जैसे ही गांव की ओर बढ़ा, पुलिस ने उसे गांव के बाहर ही रोक दिया। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक दीपक के परिजनों को सांसद के पास लाया गया, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि दीपक के परिवार के दुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी आवाज उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की बात कही। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सपा नेताओं ने घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। गौरतलब है कि बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले भी रामजी लाल सुमन परिवार से मिलने बदनौली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया था। मंगलवार को सांसद के दोबारा पहुंचने और आर्थिक सहायता देने से प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया।
    1
    बदनौली पहुंचे सपा सांसद रामजी लाल सुमन, दीपक के परिवार को दी दो लाख की आर्थिक मदद
गांव के बाहर पुलिस ने रोका काफिला, कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक; सुरक्षा घेरे में परिजनों से मिले सांसद
हापुड़। बदनौली प्रकरण को लेकर मंगलवार को सियासी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गईं। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन मृतक दीपक के परिजनों से मिलने बदनौली पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
रामजी लाल सुमन का काफिला जैसे ही गांव की ओर बढ़ा, पुलिस ने उसे गांव के बाहर ही रोक दिया। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। माहौल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक दीपक के परिजनों को सांसद के पास लाया गया, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
सांसद ने कहा कि दीपक के परिवार के दुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी आवाज उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की बात कही।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सपा नेताओं ने घटना में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
गौरतलब है कि बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले भी रामजी लाल सुमन परिवार से मिलने बदनौली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया था। मंगलवार को सांसद के दोबारा पहुंचने और आर्थिक सहायता देने से प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया।
    user_KHABAR EXPRESS UP/UK
    KHABAR EXPRESS UP/UK
    Local News Reporter Hapur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • युवा संवाद मे एम एल सी धर्मेन्द्र भारद्वाज मेरठ व समस्त सम्मानित जनप्रिय मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार प्रभारी मन्त्री अरूण असीम व महानगर अध्यक्ष महामन्त्री बूथ कर्मठ लगनशील कार्यकर्ताओ व जिला महामन्त्री विनय पराशर एडवोकेट आदि समस्त की जनपद मेरठ मंडल की सहभागिता से सफल अपार युवाओ को हार्दिक बधाई अभिनंदन पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारीअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जो यह कह सकता है कि 'व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र'। भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के साथ आज जनपद मेरठ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन, भाजपा (पश्चिम क्षेत्र) में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर भाजपा के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, मा. राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी श्री जगदीश पटेल जी एवं मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी की भी उपस्थिति रही। सभी शक्ति केंद्र संयोजकों तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन। संकलन पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर शिव मंदिर बागपत
    1
    युवा संवाद मे एम एल सी धर्मेन्द्र भारद्वाज मेरठ व समस्त सम्मानित जनप्रिय मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार प्रभारी मन्त्री अरूण असीम व महानगर अध्यक्ष महामन्त्री बूथ कर्मठ लगनशील कार्यकर्ताओ व जिला महामन्त्री विनय पराशर एडवोकेट आदि समस्त की जनपद मेरठ मंडल की सहभागिता से सफल  अपार युवाओ को हार्दिक बधाई अभिनंदन पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारीअखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत 
भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जो यह कह सकता है कि 'व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर राष्ट्र'।
भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के साथ आज जनपद मेरठ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन, भाजपा (पश्चिम क्षेत्र) में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, मा. राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी श्री जगदीश पटेल जी एवं मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी की भी उपस्थिति रही।
सभी शक्ति केंद्र संयोजकों तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन। संकलन पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर शिव मंदिर बागपत
    user_कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    Ashram मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गौ माता से बड़ी कोई सेवा नहीं लंपी बीमारी से गौवंश के बचाव हेतु भारतीय गौरक्षा परिषद का विशेष वैक्सीनेशन अभियान गौसेवा के संकल्प के साथ धरातल पर उतरे संगठन के कार्यकर्ता हापुड़। गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय गौरक्षा परिषद द्वारा लंपी बीमारी से गौवंश के बचाव हेतु विशेष वैक्सीनेशन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरातल पर पहुंचकर गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सरकार द्वारा बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष टीमें तैनात किए जाने के बीच भारतीय गौरक्षा परिषद ने भी सामाजिक सहभागिता के रूप में अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। संगठन का उद्देश्य केवल गौ संरक्षण की बात करना नहीं, बल्कि आवश्यकता के समय धरातल पर पहुंचकर गौवंश की सहायता करना और पशुपालकों को जागरूक करना है। 🌺 प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत के मार्गदर्शन में अभियान भारतीय गौरक्षा परिषद के प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन द्वारा गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व की पहल से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 🚩 जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका अभियान में जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वैक्सीनेशन एवं गौसेवा संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाया। उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क के चलते अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने में सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि गौवंश के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए समय रहते जागरूकता और पशु चिकित्सा सेवाओं से जुड़ना आवश्यक है। 🐄 कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आवश्यक सहयोग किया और पशुपालकों को बीमारी के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि गौवंश में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार करने के बजाय योग्य पशु चिकित्सक से संपर्क करें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत, जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप, जिला सचिव टिंकू राना, नितिन सैनी, सोनू राणा, अजय राणा, लकी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 🚩 प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा भारतीय गौरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि संगठन गौ माता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। लंपी बीमारी जैसी चुनौतियों से गौवंश के बचाव के लिए जागरूकता, समय पर पशु चिकित्सा सहयोग और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण जैसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ लगातार धरातल पर काम करेंगे और जहां भी गौवंश के स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकता सामने आएगी, वहां संबंधित विभाग एवं पशु चिकित्सकों के सहयोग से सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी का संकल्प है। 🙏 आमजन से अपील भारतीय गौरक्षा परिषद ने गौभक्तों, पशुपालकों एवं आमजन से अपील की कि गौवंश के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल योग्य पशु चिकित्सक अथवा संबंधित पशुपालन विभाग से संपर्क करें तथा विभागीय सलाह के अनुसार आवश्यक टीकाकरण और उपचार सुनिश्चित कराएं। गौ माता की सेवा एवं संरक्षण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जय श्री राम 🚩 जय गौ माता 🐄 प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी भारतीय गौरक्षा परिषद
    4
    गौ माता से बड़ी कोई सेवा नहीं
लंपी बीमारी से गौवंश के बचाव हेतु भारतीय गौरक्षा परिषद का विशेष वैक्सीनेशन अभियान
गौसेवा के संकल्प के साथ धरातल पर उतरे संगठन के कार्यकर्ता
हापुड़। गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय गौरक्षा परिषद द्वारा लंपी बीमारी से गौवंश के बचाव हेतु विशेष वैक्सीनेशन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरातल पर पहुंचकर गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
सरकार द्वारा बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष टीमें तैनात किए जाने के बीच भारतीय गौरक्षा परिषद ने भी सामाजिक सहभागिता के रूप में अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। संगठन का उद्देश्य केवल गौ संरक्षण की बात करना नहीं, बल्कि आवश्यकता के समय धरातल पर पहुंचकर गौवंश की सहायता करना और पशुपालकों को जागरूक करना है।
🌺 प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत के मार्गदर्शन में अभियान
भारतीय गौरक्षा परिषद के प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन द्वारा गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व की पहल से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
🚩 जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका
अभियान में जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वैक्सीनेशन एवं गौसेवा संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाया।
उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क के चलते अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने में सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि गौवंश के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए समय रहते जागरूकता और पशु चिकित्सा सेवाओं से जुड़ना आवश्यक है।
🐄 कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी
अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आवश्यक सहयोग किया और पशुपालकों को बीमारी के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि गौवंश में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार करने के बजाय योग्य पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप रावत, जिलाध्यक्ष तनुज कश्यप, जिला सचिव टिंकू राना, नितिन सैनी, सोनू राणा, अजय राणा, लकी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🚩 प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा
भारतीय गौरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि संगठन गौ माता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। लंपी बीमारी जैसी चुनौतियों से गौवंश के बचाव के लिए जागरूकता, समय पर पशु चिकित्सा सहयोग और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण जैसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ लगातार धरातल पर काम करेंगे और जहां भी गौवंश के स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकता सामने आएगी, वहां संबंधित विभाग एवं पशु चिकित्सकों के सहयोग से सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी का संकल्प है।
🙏 आमजन से अपील
भारतीय गौरक्षा परिषद ने गौभक्तों, पशुपालकों एवं आमजन से अपील की कि गौवंश के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल योग्य पशु चिकित्सक अथवा संबंधित पशुपालन विभाग से संपर्क करें तथा विभागीय सलाह के अनुसार आवश्यक टीकाकरण और उपचार सुनिश्चित कराएं।
गौ माता की सेवा एवं संरक्षण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
जय श्री राम 🚩
जय गौ माता 🐄
प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी
भारतीय गौरक्षा परिषद
    user_गौ सेवक मोहित चौधरी
    गौ सेवक मोहित चौधरी
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बागपत में नलकूप चोर गिरोह का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल; 3 गिरफ्तार बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तलाशी अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और नलकूप उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण, मोटरसाइकिल और रहड़ा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र पर करीब 50 और आशुतोष पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
    1
    बागपत में नलकूप चोर गिरोह का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल; 3 गिरफ्तार
बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि तलाशी अभियान चलाकर दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए तीनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और नलकूप उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।
आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के उपकरण, मोटरसाइकिल और रहड़ा बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र पर करीब 50 और आशुतोष पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • मोदीनगर | खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, 27 लाख के अमानक फूड सप्लीमेंट सील* *गाजियाबाद - रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार | NATIONAL TODAY* गाजियाबाद के मोदीनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जीटी रोड स्थित मोदी स्टील कंपाउंड के 'जीएस फार्मब्यूटर' परिसर में छापेमारी कर अधिकारियों ने भ्रामक दावों के तहत करीब 27 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अमानक फूड सप्लीमेंट जब्त किए हैं। जांच के दौरान 'मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स' नाम के पैकेज्ड उत्पाद पर "व्होलसम डेली न्यूट्रिएंट फॉर एडल्ट" का भ्रामक और मानक-विरोधी दावा अंकित पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के इस गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 400 ग्राम के 7,794 डिब्बे, जिनका कुल वजन करीब 3,117 किलोग्राम है, मौके पर ही सील कर दिए। जब्त किए गए इस पूरे स्टॉक की बाजार कीमत *27 लाख 24 हजार 258 रुपये* आंकी गई है। कार्रवाई के तहत टीम ने 'फूड फॉर स्पेशल डाइटरी यूज़' और 'न्यूट्रास्यूटिकल्स' श्रेणी के कुल तीन नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। *पैलेस: गाजियाबाद | कार्रवाई: FSDA टीम* --- स्क्रीन टाइटल: *BREAKING: मोदीनगर में FSDA का बड़ा छापा - 27 लाख का अमानक प्रोटीन पाउडर सील* *फ्रंट पट्टी:* *मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स पर भ्रामक दावे | 7,794 डिब्बे (3,117 KG) सीज | 3 सैंपल लैब भेजे*
    1
    मोदीनगर | खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, 27 लाख के अमानक फूड सप्लीमेंट सील*

*गाजियाबाद - रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार पत्रकार | NATIONAL TODAY*

गाजियाबाद के मोदीनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जीटी रोड स्थित मोदी स्टील कंपाउंड के 'जीएस फार्मब्यूटर' परिसर में छापेमारी कर अधिकारियों ने भ्रामक दावों के तहत करीब 27 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अमानक फूड सप्लीमेंट जब्त किए हैं।
जांच के दौरान 'मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स' नाम के पैकेज्ड उत्पाद पर "व्होलसम डेली न्यूट्रिएंट फॉर एडल्ट" का भ्रामक और मानक-विरोधी दावा अंकित पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के इस गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 400 ग्राम के 7,794 डिब्बे, जिनका कुल वजन करीब 3,117 किलोग्राम है, मौके पर ही सील कर दिए। जब्त किए गए इस पूरे स्टॉक की बाजार कीमत *27 लाख 24 हजार 258 रुपये* आंकी गई है।
कार्रवाई के तहत टीम ने 'फूड फॉर स्पेशल डाइटरी यूज़' और 'न्यूट्रास्यूटिकल्स' श्रेणी के कुल तीन नमूने लेकर लैब जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*पैलेस: गाजियाबाद | कार्रवाई: FSDA टीम*
---
स्क्रीन टाइटल:
*BREAKING: मोदीनगर में FSDA का बड़ा छापा - 27 लाख का अमानक प्रोटीन पाउडर सील*
*फ्रंट पट्टी:*
*मैक्सविडा न्यूट्रास्यूटिकल्स पर भ्रामक दावे | 7,794 डिब्बे (3,117 KG) सीज | 3 सैंपल लैब भेजे*
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बिजनौर हल्दौर में राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुरेंद्र चिकारा बने सहकारिता प्रकोष्ठ, बिजनौर के जिलाध्यक्ष हल्दौर, बिजनौर। आज हल्दौर स्थित राधे कृष्णा वेंकट हॉल में राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र चिकारा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सहकारिता क्षेत्र को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन के विस्तार एवं जनसंपर्क को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप जी ने की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव चौधरी जी द्वारा किया गया। सुरेंद्र चिकारा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी जी के अनुमोदन पर, सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रुहेलखंड वीरेंद्र सिंह जी एवं मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने सुरेंद्र चिकारा जी को सहकारिता प्रकोष्ठ, बिजनौर का जिलाध्यक्ष मनोनयन पत्र सौंपा। संगठन को मजबूत करने का विश्वास अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने कहा कि सुरेंद्र चिकारा जी राष्ट्रीय लोकदल के पुराने एवं मजबूत कार्यकर्ता हैं। उन्हें विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए जनपद बिजनौर में सहकारिता प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करेंगे। संगठन विस्तार पर जोर उन्होंने कहा कि सुरेंद्र चिकारा जी शीघ्र ही सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप जी के साथ मिलकर और क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती प्रदान करेंगे। किसान-मजदूरों की आवाज है राष्ट्रीय लोकदल अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन रहा है। सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इस प्रकोष्ठ को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को सक्रिय करने पर बल कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सहकारिता प्रकोष्ठ के विस्तार का संकल्प नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चिकारा जी ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा जिले के प्रत्येक क्षेत्र में सहकारिता प्रकोष्ठ की टीम को सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे। वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशी रामपाल जी, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजबीर सिंह जी, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर जी, ऋषिपाल जी, अलबेल सिंह जी, अंकुल चौधरी जी, सतेंद्र तोमर जी, नवीन चौधरी जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की भागीदारी कार्यक्रम में पारस राम—चेयरमैन पुठा, भानु प्रताप—डायरेक्टर, छोटन सिंह—चेयरमैन, योगेंद्र—डायरेक्टर, डॉ. समरपाल, सुनील—चेयरमैन, सुरेश—इंस्पेक्टर सहित सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस अवसर पर सतेंद्र तोमर, मुनेश सिंह, हरि राम अधिवक्ता, मेहताब सिंह बीडीसी, ओम प्रकाश किसान सेल, रमेश्वर प्रधान मढ़ी, गजेंद्र सिंह मास्टर, बृजपाल सिंह, मास्टर सुरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, शोपल सिंह, ओमवीर सिंह, खजान सिंह, संदीप सिंह, राजपाल सिंह, धरमपाल सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन विस्तार का संदेश कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, किसान-मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा गांव-गांव में संगठन को सक्रिय करने का संकल्प लिया। सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त सहकारिता प्रकोष्ठ, बिजनौर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चिकारा जी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ जनपद में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय लोकदल — किसान, मजदूर और गांव की आवाज को मजबूत करने के संकल्प के साथ। जय रालोद। जय किसान। जय मजदूर। भाईचारा जिंदाबाद
    1
    बिजनौर
हल्दौर में राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण कार्यक्रम

सुरेंद्र चिकारा बने सहकारिता प्रकोष्ठ, बिजनौर के जिलाध्यक्ष

हल्दौर, बिजनौर।
आज हल्दौर स्थित राधे कृष्णा वेंकट हॉल में राष्ट्रीय लोकदल के सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र चिकारा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सहकारिता क्षेत्र को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन के विस्तार एवं जनसंपर्क को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष  सहकारिता प्रकोष्ठ  चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप जी ने की।

 कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव चौधरी जी द्वारा किया गया।

 सुरेंद्र चिकारा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष  सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी जी के अनुमोदन पर, सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रुहेलखंड वीरेंद्र सिंह जी एवं मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने सुरेंद्र चिकारा जी को सहकारिता प्रकोष्ठ, बिजनौर का जिलाध्यक्ष मनोनयन पत्र सौंपा।

 संगठन को मजबूत करने का विश्वास
अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने कहा कि सुरेंद्र चिकारा जी राष्ट्रीय लोकदल के पुराने एवं मजबूत कार्यकर्ता हैं। उन्हें विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए जनपद बिजनौर में सहकारिता प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करेंगे।

 संगठन विस्तार पर जोर
उन्होंने कहा कि सुरेंद्र चिकारा जी शीघ्र ही सहकारिता प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे तथा जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप जी के साथ मिलकर और क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती प्रदान करेंगे।

 किसान-मजदूरों की आवाज है राष्ट्रीय लोकदल
अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन रहा है। सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इस प्रकोष्ठ को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को सक्रिय करने पर बल
कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

 सहकारिता प्रकोष्ठ के विस्तार का संकल्प
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चिकारा जी ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा जिले के प्रत्येक क्षेत्र में सहकारिता प्रकोष्ठ की टीम को सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे।

 वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशी रामपाल जी, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजबीर सिंह जी, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर जी, ऋषिपाल जी, अलबेल सिंह जी, अंकुल चौधरी जी, सतेंद्र तोमर जी, नवीन चौधरी जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की भागीदारी
कार्यक्रम में पारस राम—चेयरमैन पुठा, भानु प्रताप—डायरेक्टर, छोटन सिंह—चेयरमैन, योगेंद्र—डायरेक्टर, डॉ. समरपाल, सुनील—चेयरमैन, सुरेश—इंस्पेक्टर सहित सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर सतेंद्र तोमर, मुनेश सिंह, हरि राम अधिवक्ता, मेहताब सिंह बीडीसी, ओम प्रकाश किसान सेल, रमेश्वर प्रधान मढ़ी, गजेंद्र सिंह मास्टर, बृजपाल सिंह, मास्टर सुरेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, शोपल सिंह, ओमवीर सिंह, खजान सिंह, संदीप सिंह, राजपाल सिंह, धरमपाल सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, किसान-मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा गांव-गांव में संगठन को सक्रिय करने का संकल्प लिया।

सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त सहकारिता प्रकोष्ठ, बिजनौर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चिकारा जी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ जनपद में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय लोकदल — किसान, मजदूर और गांव की आवाज को मजबूत करने के संकल्प के साथ।

जय रालोद।
जय किसान।
जय मजदूर।
भाईचारा जिंदाबाद
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर डों संजीव बालियान का काफिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के सम्मान मे माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री *डॉ संजीव बालियान जी* के आवास से राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री नितिन नबीन जी* के *स्वागत* के लिए काफिला जाता हुआ...
    1
    मुजफ्फरनगर डों संजीव बालियान का काफिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के सम्मान मे
माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री *डॉ संजीव बालियान जी* के आवास से राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री नितिन नबीन जी* के *स्वागत* के लिए काफिला जाता हुआ...
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी एक नजर इस तरफ भी घायल गौ माता उपचार के लिए तड़पती रही, जिम्मेदारी को लेकर विभाग पर उठे सवाल हापुड़, उत्तर प्रदेश | 22 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित झड़ीना पशु चिकित्सा केंद्र के अंतर्गत ग्राम नयागांव में एक गौ माता घायल अवस्था में उपचार के लिए तड़पती रही। मामले में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को लेकर पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। गोसेवकों के अनुसार, जब उन्होंने पशु चिकित्सक से घायल गौ माता की स्थिति को गंभीर बताते हुए तत्काल उपचार की मांग की, तो डॉक्टर साहब ने कथित तौर पर कहा— “घायल को मैं पकड़ लूंगा, क्या मैं किसी को फोन नहीं करता? गोसेवक तुम किस लिए हो?” इस पर गोसेवकों ने कहा कि “अगर गौ माता को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।” आरोप है कि इस बात पर डॉक्टर साहब नाराज हो गए और कथित रूप से बोले— “जब तुम्हारा जी करे तब मिल लो, या अभी तुम्हारे पास आऊं?” घटना के संबंध में भारतीय गोरक्षा परिषद का सवाल है कि जब कोई गौ माता घायल अवस्था में उपचार के लिए तड़प रही हो, तो विभागीय अधिकारियों का प्राथमिक दायित्व उसे समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए। गोसेवकों से सहयोग लिया जा सकता है, लेकिन उपचार और चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट रहनी चाहिए। भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि घायल गौ माता को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर यह निर्धारित किया जाए कि सूचना मिलने के बाद समय पर चिकित्सा सहायता क्यों नहीं पहुंची। परिषद ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी घायल पशु को उपचार के लिए इस प्रकार परेशान न होना पड़े। भारतीय गोरक्षा परिषद टीम मोहित चौधरी, उत्तर प्रदेश
    1
    उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी एक नजर इस तरफ भी
घायल गौ माता उपचार के लिए तड़पती रही, जिम्मेदारी को लेकर विभाग पर उठे सवाल
हापुड़, उत्तर प्रदेश | 22 सितंबर 2026
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित झड़ीना पशु चिकित्सा केंद्र के अंतर्गत ग्राम नयागांव में एक गौ माता घायल अवस्था में उपचार के लिए तड़पती रही। मामले में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को लेकर पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
गोसेवकों के अनुसार, जब उन्होंने पशु चिकित्सक से घायल गौ माता की स्थिति को गंभीर बताते हुए तत्काल उपचार की मांग की, तो डॉक्टर साहब ने कथित तौर पर कहा— “घायल को मैं पकड़ लूंगा, क्या मैं किसी को फोन नहीं करता? गोसेवक तुम किस लिए हो?”
इस पर गोसेवकों ने कहा कि “अगर गौ माता को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी।” आरोप है कि इस बात पर डॉक्टर साहब नाराज हो गए और कथित रूप से बोले— “जब तुम्हारा जी करे तब मिल लो, या अभी तुम्हारे पास आऊं?”
घटना के संबंध में भारतीय गोरक्षा परिषद का सवाल है कि जब कोई गौ माता घायल अवस्था में उपचार के लिए तड़प रही हो, तो विभागीय अधिकारियों का प्राथमिक दायित्व उसे समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए। गोसेवकों से सहयोग लिया जा सकता है, लेकिन उपचार और चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट रहनी चाहिए।
भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि घायल गौ माता को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर यह निर्धारित किया जाए कि सूचना मिलने के बाद समय पर चिकित्सा सहायता क्यों नहीं पहुंची।
परिषद ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी घायल पशु को उपचार के लिए इस प्रकार परेशान न होना पड़े।
भारतीय गोरक्षा परिषद
टीम मोहित चौधरी, उत्तर प्रदेश
    user_गौ सेवक मोहित चौधरी
    गौ सेवक मोहित चौधरी
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.