logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा में राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेंगे लालसोट के सात स्काउट गाइड भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगे राजस्थान का नेतृत्व राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ लालसोट का 7 सदस्यीय दल हरियाणा के गड़पुरी में राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेगा । स्काउट आजीवन सदस्य रवि सोनी, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा, यूथ कमेटी उपाध्यक्ष अभिषेक प्रजापत ने दल को माला पहनाकर रवाना किया । इस अवसर पर रवि सोनी ने कहा की भाग लेने वाले रोवर रेंजर को पूर्ण मनोयोग से भाग लेकर राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति को राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रदर्शित करना है । हर्ष शर्मा ने एकता शिविर के बारे में जानकारी प्रदान की, अभिषेक प्रजापत ने आभार प्रदर्शन किया । राजेश पायलेट राजकीय पीजी कॉलेज लालसोट से श्रुति सैनी , मनीष सैनी, मूलचंद टीटी कॉलेज से हेमंत मेंहदवारिया, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल डिडवाना से तरुण जैन, श्री अशोक शर्मा स्कूल से उर्वशी देवड़ा, अंजली योगी, शुभम शर्मा 19 से 23 फरवरी तक राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेंगे ।

2 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
2 hrs ago
534aec1a-de5d-433f-bbb9-a09d75b1fb82

हरियाणा में राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेंगे लालसोट के सात स्काउट गाइड भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय एकता शिविर में करेंगे राजस्थान का नेतृत्व राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ लालसोट का 7 सदस्यीय दल हरियाणा के गड़पुरी में राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेगा । स्काउट आजीवन सदस्य रवि सोनी, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा, यूथ कमेटी उपाध्यक्ष अभिषेक प्रजापत ने दल को माला पहनाकर रवाना किया । इस अवसर पर रवि सोनी ने कहा की भाग लेने वाले रोवर रेंजर को पूर्ण मनोयोग से भाग लेकर राजस्थान की सभ्यता और संस्कृति को राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रदर्शित करना है । हर्ष शर्मा ने एकता शिविर के बारे में जानकारी प्रदान की, अभिषेक प्रजापत ने आभार प्रदर्शन किया । राजेश पायलेट राजकीय पीजी कॉलेज लालसोट से श्रुति सैनी , मनीष सैनी, मूलचंद टीटी कॉलेज से हेमंत मेंहदवारिया, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल डिडवाना से तरुण जैन, श्री अशोक शर्मा स्कूल से उर्वशी देवड़ा, अंजली योगी, शुभम शर्मा 19 से 23 फरवरी तक राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेंगे ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Beerulal Dhanka
    1
    Post by Beerulal Dhanka
    user_Beerulal Dhanka
    Beerulal Dhanka
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कमरे में बंद हुई 3 साल की मासूम, कटर से दरवाजा काटकर सकुशल निकाला उपखंड के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के ग्राम शाहजहांनपुरा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेलते-खेलते 3 वर्षीय सानवी मीणा कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा बैठी। कमरा चारों ओर से बंद होने के कारण बच्ची को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में मिस्त्री को बुलाकर मशीन की सहायता से दरवाजे की कुंडी काटकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।
    3
    कमरे में बंद हुई 3 साल की मासूम, कटर से दरवाजा काटकर सकुशल निकाला
उपखंड के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के ग्राम शाहजहांनपुरा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेलते-खेलते 3 वर्षीय सानवी मीणा कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा बैठी। कमरा चारों ओर से बंद होने के कारण बच्ची को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में मिस्त्री को बुलाकर मशीन की सहायता से दरवाजे की कुंडी काटकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    6 hrs ago
  • बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    1
    बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दूल्हे का क्रिकेट प्रेम बना चर्चा का विषय, शादी समारोह में भी दूल्हे ने चलवा दिया क्रिकेट मैच, चारो और हो रही चर्चा
    1
    दूल्हे का क्रिकेट प्रेम बना चर्चा का विषय, शादी समारोह में भी दूल्हे ने चलवा दिया क्रिकेट मैच, चारो और हो रही चर्चा
    user_रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    Local News Reporter चाकसू, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गांव जीवली मे होली के डांडे के गायब होने के मामले को लेकर आज ग्रामीणों की पंचायत हुई, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। मीटिंग के दौरान कमलेश नाई की पिटाई का मामला भी गांव के एक युवक ने उठाया। पंचायत के लिए मुनादी करने वाले कमलेश नाई की गांव के कुछ लोगो पिटाई कर दी। गांव के जागरूक नागरिकों ने इस घटना की निंदा की है। होली के डांडे को गायब करने की घटना को ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उनका कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि परंपराओं का अपमान है। गांववासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    गांव जीवली मे होली के डांडे के गायब होने के मामले को लेकर आज ग्रामीणों की पंचायत हुई, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। मीटिंग के दौरान    कमलेश नाई की पिटाई का मामला भी गांव के एक युवक ने उठाया। पंचायत के लिए मुनादी करने वाले कमलेश नाई की गांव के कुछ लोगो पिटाई कर दी। गांव के जागरूक नागरिकों ने इस घटना की निंदा की है।
होली के डांडे को गायब करने की घटना को ग्रामीणों ने  धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उनका कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि परंपराओं का अपमान है।
गांववासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    2
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है। इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है।
इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 🌸 भक्ति, परंपरा और एकता का संगम 🤝 सामूहिक विवाह से पहले निकली भव्य कलश यात्रा 🏵️ ----- चाकसू। रिपोर्ट फकरुद्दीन खान चाकसू में गुरुवार को फुलेरा दोज के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान द्वारा 51 जोड़ों का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन से पहले सैनी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह स्वागत किया गया और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। आयोजन समिति के हनुमान सैनी ने बताया कि सभी 51 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया जाएगा और प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। गुरुवार को होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
    1
    🌸 भक्ति, परंपरा और एकता का संगम 🤝
सामूहिक विवाह से पहले निकली भव्य कलश यात्रा 🏵️
-----
चाकसू। रिपोर्ट फकरुद्दीन खान चाकसू में गुरुवार को फुलेरा दोज के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान द्वारा 51 जोड़ों का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
आयोजन से पहले सैनी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह स्वागत किया गया और महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
आयोजन समिति के हनुमान सैनी ने बताया कि सभी 51 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया जाएगा और प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।
गुरुवार को होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
    user_रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    Local News Reporter चाकसू, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.