Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटा के जलेसर में महाराणा प्रताप जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई, जहाँ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें युवाओं समेत हजारों लोगों ने भाग लेकर उनके साहस और देशभक्ति को याद किया। पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना दिखी, लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Hari Singh Goutam
एटा के जलेसर में महाराणा प्रताप जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई, जहाँ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें युवाओं समेत हजारों लोगों ने भाग लेकर उनके साहस और देशभक्ति को याद किया। पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना दिखी, लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना बाबू पुरवा क्षेत्र के टुनटुनिया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत1
- महिला थाना में मनाया गया मदर्स डे, थाना प्रभारी रितु तोमर का हुआ सम्मान हाथरस। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) की ओर से रविवार को महिला थाना हाथरस पहुंचकर महिला थाना प्रभारी रितु तोमर का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था की महिलाओं ने केक काटकर मदर्स डे मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने कहा कि मां का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर दिन मां का ही होता है। उन्होंने कहा कि आज मदर्स डे के अवसर पर सभी माताओं को उनकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियंशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय एवं अंजू वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।3
- आगरा मेके थाना में एक महिला दरोगा ने महिल स्पेक्टर को पीटा, थाने में हड़कंप आगरा के थाने में महिला दरोगा ने महिला इंस्पेक्टर को बड़ी बेरहमी से पीटा। पूरे थाने में हड़कंप1
- पब्लिक से दुर्व्यवहार करता हुआ उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू अलीगढ़ थाना विजयगढ़ में आज दिनांक 10 मई 2026 को थाना विजयगढ़ से एक वीडियो प्रकाश में आया है, उक्त वीडियो में थाना विजयगढ़ पर तैनात उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता द्वारा पब्लिक से दुर्व्यवहार किया जा रहा है । उक्त वीडियों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गई है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बरला गर्वित सिंह द्वारा दी गई बाइट | Updated News-10/मई /25- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट1
- हाथरस में दलित नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस..... हसायन कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में एक दलित नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला और उसकी बेटी ने बच्चे को नाली में डालकर बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित बच्चे की मां वायरल वीडियो और शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंची। उत्तर प्रदेश पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- आगरा के इतमदपुर में उपनिरीक्षक सर्जिल मलिक की याद में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक दान किया गया।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का शव घर से 1 किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया है।1
- कलमा एवं कत्ल की धमकी पर साजिद रशीदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची समान अधिकार पार्टी समान अधिकार पार्टी की सरकार बनी तो भारत माता की जय और वंदे मातरम तुम्हारे अब्बा को भी बोलना पड़ेगा: कुलदीप शर्मा आगरा में ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग को लेकर समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने थाना सदर बाजार आगरा पर रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी साजिद रशीदी ने एक न्यूज़ चैनल के इंटरव्यू में हिंदुओं का कत्ल करने तथा डरा धमका कर हिंदुओं को कलमा पढ़ने को कहा है, कि सदर थाना आगरा के प्रभारी विजय विक्रम सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि साजिद रशीद सार्वजनिक रूप से न्यूज़ चैनल पर हिंदुओं को कलमा पढ़ने को कह रहा है और यदि हिंदू कलमा नहीं पड़ेगा तो कत्ल कर दिया जाएगा और जब 10 या 20 हिंदू कत्ल कर के मार दिए जाएंगे तो हिंदुओं में डर पैदा होगा भय पैदा होगा इस तरह का बयान जबरदस्ती डरा धमका कर धर्म परिवर्तन करने वाला तथा हिंदू एवं सनातन को खत्म करने की साजिश वाला है, उक्त बयान से मेरी एवं देश के करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा ठेस पहुंची है, समान अधिकार पार्टी इस पर कड़ा एतराज दर्ज करती है, तथा रोष व्यक्त करती है, उक्त बयान की वीडियो भी थाना प्रभारी को दिखाई गई थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा से कहा कि यह वीडियो पेन ड्राइव में डालकर मुझे दे दो हम इस पर कार्यवाही करेंगे और मुकदमा दर्ज करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि साजिद रशीदी चैनल पर बोल रहा है, कि हम भारत माता की जय नहीं बोलेंगे तो हम यह बता देना चाहते हैं, कि समान अधिकार पार्टी की सरकार बनी तो भारत माता की जय और वंदे मातरम तुम्हारे अब्बा को भी बोलना पड़ेगा, सदर थाने में राष्ट्रीय सचिव सामोद कुमार पचौरी, आगरा महानगर अध्यक्ष शलभ अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री दया शंकर शर्मा, बबलू पंडित, प्रदीप शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के शहर अध्यक्ष बन्नू लाल दिवाकर, पिछड़ा मोर्चा के शहर अध्यक्ष महेश बघेल कल्पना शर्मा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अखिल शर्मा, सुबोध शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, सौरभ खेड़ा, अनिल कुमार उर्फ गुड्डू जाटव, गौरव शर्मा, हरिशंकर, सुनील शर्मा आदि पार्टी जन मौके पर उपस्थित रहे।1