प्रेस विज्ञप्ति । श्रीमद् भागवत कथा । सप्तम दिवस 23 अप्रैल 2026 । श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा घाट श्याम नगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार ............................. सर्वजन कल्याण के लिए श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार श्याम नगर कॉलोनी की ओर से दुर्गा मंदिर दुर्गा घाट श्याम नगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया बिना गुरु के गति नहीं होती है बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिल सकता है इसलिए मनुष्य को जीवन में गुरु की शरण में जाना चाहिए शास्त्री जी ने बताया मनुष्य के प्रथम गुरु माता पिता बताए गए हैं माता-पिता से ही बच्चों को संस्कार मिलते हैं माता-पिता से हमें अच्छी-अच्छी शिक्षाएं मिलती हैं और फिर जीवन में आता है दीक्षा गुरु जिनसे हम मंत्र प्राप्त कर के मंत्र जाप के द्वारा अपना आध्यात्म कल्याण कर सकते हैं सद्गुरु ही हमें असत्य से सत्य की ओर अंधकार से प्रकाश की ओर एवं मृत्यु से अमृत की ओर लेकर के जाता है गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान से हमारे भीतर का अज्ञान रूपी अंधकार नष्ट हो जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु धारण करना चाहिए शास्त्री जी ने बताया कि स्त्री के लिए उसका पति ही उसका गुरु है पति गुरु से गुरु मंत्र प्राप्त करें पत्नी अपने पति से वह मंत्र प्राप्त करके उसका जाप करें तभी जाकर के उसका आध्यात्म कल्याण हो सकता है स्त्री के लिए पर पुरुष का चिंतन एवं ध्यान शस्त्रों में अपराध बताया गया है सप्तम दिवस की कथा में द्वारिकाधीश के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह का वर्णन, सुदामा जी का पावन चरित्र एवं दत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं का वर्णन करते हुए शुकदेव विदाई का प्रशंग श्रवण कराया इस अवसर पर सभी भक्तों ने सुखदेव जी का पूजन संपन्न किया इस अवसर पर मुख्य यजमान झलक पावा,दीपक पावा,ओमप्रकाश पावा,नीलम सेठी,दीपक सेठी, मनस्वनी सेठी,माधव सेठी,गुंजन जयसिंग,सुनील जेयसिंग,रितिका खत्री,हर्षा खत्री,सनी जेसिंग,रितिका मालोत्रा,मधु मलोत्रा,सोनू मलोत्रा,मोनू मलोत्रा,सीमा मिगलानी,पवन मिगलानी,आशा खत्री,वंदना जेसिंग,भावना अरोड़ा,सपना मालोत्रा,अनिल मालित्र,सुनीता पावा,गोविंद पावा, ओम प्रकाश पावा,हरीश अरोड़ा,पंकज अरोड़ा, फुलेश शर्मा,पंडित अभिषेक मिश्रा,पंडित सचिन पैन्यूली,पंडित आदित्य जागुड़ी,पंडित शीतल उपाध्याय,आदि ने भागवत पूजन किया
प्रेस विज्ञप्ति । श्रीमद् भागवत कथा । सप्तम दिवस 23 अप्रैल 2026 । श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा घाट श्याम नगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार ............................. सर्वजन कल्याण के लिए श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार श्याम नगर कॉलोनी की ओर से दुर्गा मंदिर दुर्गा घाट श्याम नगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया बिना गुरु के गति नहीं होती है बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिल सकता है इसलिए मनुष्य
को जीवन में गुरु की शरण में जाना चाहिए शास्त्री जी ने बताया मनुष्य के प्रथम गुरु माता पिता बताए गए हैं माता-पिता से ही बच्चों को संस्कार मिलते हैं माता-पिता से हमें अच्छी-अच्छी शिक्षाएं मिलती हैं और फिर जीवन में आता है दीक्षा गुरु जिनसे हम मंत्र प्राप्त कर के मंत्र जाप के द्वारा अपना आध्यात्म कल्याण कर सकते हैं सद्गुरु ही हमें असत्य से सत्य की ओर अंधकार से प्रकाश की ओर एवं मृत्यु से अमृत की ओर लेकर के जाता है गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान
से हमारे भीतर का अज्ञान रूपी अंधकार नष्ट हो जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु धारण करना चाहिए शास्त्री जी ने बताया कि स्त्री के लिए उसका पति ही उसका गुरु है पति गुरु से गुरु मंत्र प्राप्त करें पत्नी अपने पति से वह मंत्र प्राप्त करके उसका जाप करें तभी जाकर के उसका आध्यात्म कल्याण हो सकता है स्त्री के लिए पर पुरुष का चिंतन एवं ध्यान शस्त्रों में अपराध बताया गया है सप्तम दिवस की कथा में द्वारिकाधीश के सोलह हजार एक सौ आठ
विवाह का वर्णन, सुदामा जी का पावन चरित्र एवं दत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं का वर्णन करते हुए शुकदेव विदाई का प्रशंग श्रवण कराया इस अवसर पर सभी भक्तों ने सुखदेव जी का पूजन संपन्न किया इस अवसर पर मुख्य यजमान झलक पावा,दीपक पावा,ओमप्रकाश पावा,नीलम सेठी,दीपक सेठी, मनस्वनी सेठी,माधव सेठी,गुंजन जयसिंग,सुनील जेयसिंग,रितिका खत्री,हर्षा खत्री,सनी जेसिंग,रितिका मालोत्रा,मधु मलोत्रा,सोनू मलोत्रा,मोनू मलोत्रा,सीमा मिगलानी,पवन मिगलानी,आशा खत्री,वंदना जेसिंग,भावना अरोड़ा,सपना मालोत्रा,अनिल मालित्र,सुनीता पावा,गोविंद पावा, ओम प्रकाश पावा,हरीश अरोड़ा,पंकज अरोड़ा, फुलेश शर्मा,पंडित अभिषेक मिश्रा,पंडित सचिन पैन्यूली,पंडित आदित्य जागुड़ी,पंडित शीतल उपाध्याय,आदि ने भागवत पूजन किया
- *कोतवाली ज्वालापुर* *जमीनी विवाद में हुई थी हत्या, पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का किया खुलासा* *कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने दिखाया अपनी कार्यकुशलता का जोहर* *कथित हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी निकले सुपारी किलर, दोनों गिरफ्तार* *मृतक की पत्नी ने करायी थी गुमशुदगी दर्ज, दो दिन बाद रानीपुर झाल में मिला था शव* *भाई ने मृतक को तोहफे में दी थी जमीन, नाराज दामाद ने दे दी जान से मारने की सुपारी* *हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम बरामद, फरार मामा-भांजे की तलाश में जुटी पुलिस* *पत्नी ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी-* दिनांक 17/04/2026 को ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में गुमसुदगी क्रमांक 17/26 पंजीकृत किया गया। *झाल पर मिली लाश-* गुमशुदा रवि चौहान की तलाश में जुटी पुलिस ने विभिन्न प्रयास किए लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। दिनांक 19.4.26 को गुमशुदा रवि चौहान उपरोक्त का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। *खुलासे के लिए कसरत-* मृतक को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात कसरत में जुटी पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों संदिग्ध के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है। *पूछताछ में खुले राज-* मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी चाचा-भतीजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया । *जमीनी विवाद आया सामने-* अब तक जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ये सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/ शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी। *दोनों सुपारी कीलर गिरफ्तार-* पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी ₹61000/- बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। *मामा-भांजे की तलाश जारी-* मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी चाचा-भतीजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *पकड़े गए आरोपी-* 1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष 2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष *आरोपी नदीम का आपराधिक इतिहास -* 1.मुकदमा अपराध संख्या 536 /16 धारा 302,394,201,411 आईपीसी कोतवाली ज्वालापुर 2.मुकदमा अपराध संख्या 14 /17 धारा 2 / 3 गैंगस्टर अधिनियम 3.मुकदमा अपराध संख्या 316 /16 धारा 302, 394, 411,34 आईपीसी कोतवाली रानीपुर 4.मु0अ0स0 325/ 16 धारा 394, 411 आई पी सी कोतवाली रानीपुर 5.मु0अ0स0 329 /16 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली रानीपुर 6.मुकदमा अपराध संख्या 200 /16 धारा 394,411 आईपीसी थाना बहादराबाद 7.मुकदमा अपराध संख्या 205/ 16 धारा 392, 411 आईपीसी थाना बहादराबाद 8.मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 103(1), 61(2) व 3(5) बीएनएस *पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह 2.व0उ0नि0 हर्ष अरोड़ा 3.उ0नि0 समीप पांडे 4.उ0नि0 अंशुल अग्रवाल 5.उ0नि0 मनीष भंडारी 6.अपर उ0नि0राकेश सिंह 7.हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र 8.कांस्टेबल नवीन क्षेत्री 9.का0 संदीप *सीआईयू टीम-* 1. निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट 2. कांस्टेबल वसीम1
- Post by A Bharat News 101
- अमेरिका के रक्षामंत्री का बड़ा बयान, कर दिया बड़ा दावा1
- 01 माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक कुल 33 व्यक्तियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कुल 98 व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम की गई कार्यवाही कुल 20 इनामी अपराधियो को हिरासत में लेकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही कुल 333 वारंटी व 60 वांछित के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई कई गिरोहों के सरगना समेत सभी सदस्य रडार पर जिनकी कुंडली खगाल रही हरिद्वार पुलिस एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व 01 माह के भीतर पर कानून- व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कुल 33 अभियुक्तों के गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। जनपद में 98 आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुण्ड़ा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामील में 333 वारंटियों, 60 वांछित व 20 इनामी अपराधियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ।1
- ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से “हर-हर महादेव” से गूंजा हिमालय: खुल गए श्री केदारनाथ धाम के कपाट, आस्था का महासागर उमड़ा केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग, 22 अप्रैल 2026। हिमालय की दिव्य वादियों में आज वह अलौकिक क्षण साकार हुआ, जिसका करोड़ों श्रद्धालु वर्ष भर इंतजार करते हैं। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः 8 बजे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के जयघोष से गूंज उठा, मानो स्वयं देवभूमि ने आस्था का शंखनाद कर दिया हो। पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम, पुष्पवर्षा से भाव-विभोर हुआ धाम धाम में वर्ष 2026 की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई, जो राष्ट्र और लोककल्याण के संकल्प का प्रतीक बनी। 51 क्विंटल से अधिक फूलों से सजे मंदिर की भव्यता देखते ही बनती थी। कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया—हर आंख नम, हर हृदय शिवमय। पौराणिक से ऐतिहासिक तक: आस्था की हजारों वर्षों की यात्रा केदारनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि युगों की तपस्या और विश्वास का जीवंत प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाभारत युद्ध के पश्चात पांडवों ने पाप मुक्ति हेतु यहां तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। ऐतिहासिक रूप से, इस मंदिर का पुनरुद्धार आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा 8वीं शताब्दी में किया गया, जो आज भी अडिग खड़ा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मंदिर का पिछला हिस्सा लगभग 400 वर्षों तक बर्फ में दबा रहा, फिर भी इसकी संरचना अक्षुण्ण रही—यह इसकी दिव्यता और निर्माण कौशल का प्रमाण है। पंचमुखी डोली की यात्रा: भक्ति का जीवंत प्रवाह शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से निकली बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड होते हुए धाम पहुंची। प्रातः 5 बजे से शुरू हुई पूजा प्रक्रिया में रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक धर्माचार्यों ने गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की। केदारनाथ: केवल यात्रा नहीं, आत्मा का शुद्धिकरण हिंदू धर्म में केदारनाथ धाम का दर्शन मोक्षदायक माना गया है। यह वह स्थल है जहां— जन्म-मरण के बंधनों से मुक्ति का मार्ग खुलता है पापों का नाश और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है कठिन यात्रा जीवन के संघर्षों से लड़ने की शक्ति देती है हिमालय की शांति मानसिक तनाव को हरकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है चेतावनी: यह आस्था का धाम है, पाप का नहीं यह केवल पर्यटन स्थल नहीं—यह तप, त्याग और श्रद्धा का केंद्र है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार: यहां झूठ, छल, धोखाधड़ी या अपवित्र विचार लाना भी पाप है धाम की मर्यादा का उल्लंघन वज्र पाप के समान माना गया है केवल वही श्रद्धालु यात्रा का फल प्राप्त करते हैं, जो सच्चे मन से भक्ति भाव लेकर आते हैं 👉 जो इस पवित्र भूमि को केवल मौज-मस्ती का केंद्र समझते हैं, उनके लिए यह यात्रा निष्फल मानी जाती है। विशिष्ट उपस्थिति: संतों और प्रशासन का संगम कपाट उद्घाटन के इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ श्रीमती गीता धामी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, हकहकूकधारी और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस क्षण को और भव्य बना दिया। निष्कर्ष: हिमालय से उठा आस्था का ज्वार, विश्व को मिला आध्यात्मिक संदेश केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलना केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत उद्घोष है। यह धाम हमें याद दिलाता है कि 👉 आस्था ही सबसे बड़ी शक्ति है 👉 भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है 👉 और शिव ही सत्य हैं… शाश्वत हैं… अनंत हैं…4
- 🎬 जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर दिखे बॉलीवुड स्टार! आज Suniel Shetty जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। 📍 देहरादून पहुंचते ही फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा खास कार्यक्रम/शूटिंग से जुड़ा हो सकता है। 👉 अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका उत्तराखंड दौरा किस वजह से है।1
- बड़ी खबर लक्सर से हैं जहां लक्सर पुलिस ने टीम गठित कर तीन अभिक्त जो कुछ बड़ा करने की फिराक मे थे तीनों को धर दबोचा1
- श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना श्यामपुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति द्वारा उसकी 06 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 50/26 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 23/04/2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का संदेश साफ़ है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस पूर्णतः संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। *नाम पता आरोपित* शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल 2. उपनिरीक्षक रचना पठानिया 3. हे0 कांस्टेबल कुलदीप सिंह1