सांकल रोड की पटेल कॉलोनी में नरकीय हालात, सीवर चेंबर बने मुसीबत पांच महीने से अधूरे पड़े सीवर चेंबर, खाली प्लॉटों में बह रहा गंदा पानी; बीमारियों के साये में पटेल कॉलोनी के रहवासी नरसिंहपुर। शहर के सांकल रोड स्थित पटेल कॉलोनी (गली नंबर 1 और 2) के निवासी इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पिछले पांच महीनों से यहां सीवर लाइन के चेंबर तो बना दिए गए हैं, लेकिन उन्हें आगे नहीं जोड़ा गया, जिसके कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी अब खाली पड़े प्लॉटों में जमा हो रहा है। नालियों का अभाव और अधूरे चेंबर पटेल कॉलोनी की गली नंबर 1 और 2 में जल निकासी के लिए पक्की नालियों का अभाव है। प्रशासन ने महीनों पहले सीवर चेंबरों का निर्माण तो कराया, लेकिन इन्हें मुख्य लाइन से न जोड़ने के कारण ये अब सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। निकास न होने की वजह से रहवासी अपने घरों का गंदा पानी खुले में बहाने को मजबूर हैं, जो पास के खाली प्लॉटों में जाकर जमा हो रहा है। बीमारियों का बढ़ा खतरा:- खाली प्लॉटों में जमा यह सड़ांध मारता पानी मच्छरों और जहरीले कीड़ों का प्रजनन केंद्र बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदबू के कारण घरों में बैठना दूभर हो गया है और छोटे बच्चों व बुजुर्गों में संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है। रहवासियों की मांग:- कॉलोनी वासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की है कि अधूरे पड़े सीवर चेंबरों को तत्काल मुख्य लाइन से जोड़कर चालू किया जाए। जिन गलियों में नालियां नहीं हैं, वहां जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। खाली प्लॉटों में जमा गंदे पानी की निकासी कर वहां कीटनाशक का छिड़काव कराया जाए। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की इस लापरवाही ने पूरी कॉलोनी के स्वास्थ्य को दांव पर लगा दिया है। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र में किसी बड़ी बीमारी के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता

- नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक हृदयविदारक मामला सामने आया, जहां नेगवा निवासी एक बेबस मां ने अपने कलेजे के टुकड़ों को वापस पाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। पीड़िता ने कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है, बल्कि उसने जबरन बच्चों को उससे छीनकर अलग कर दिया है।वही बच्चों को वापस दिलवाने की मांग को लेकर महिला ने कलेक्टर को आवेदन दिया।1
- Post by Ranjeet Tomar1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा जी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी बधाई आज सोमवार को 10:00 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा जी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं दी वही पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर आज हजारों की संख्या में बधाई शुभकामनाएं देने के लिए लोग पहूंचे1
- परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । *जिला सागर मध्य प्रदेश* *तहसील देवरी के ग्राम* मोरई परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के मंत्रो का जाप किया गया और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर सोनू प्रजापति की रिपोर्ट1
- Post by सुशील सिंह ठाकुर3
- इमलिया कल्याणपुर गांव में पति-पत्नी के बीच अपने ही घर में हो रही सामान्य बातचीत के दौरान पड़ोसी ने न केवल दखल दिया, बल्कि पति को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस घटना से डरी-सहमी पत्नी ने पहले एसपी ऑफिस में शिकायत की और सुनवाई न होने पर जिला कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।1