गया में LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: जिला प्रशासन गया, 11 मार्च 2026: जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर बैठक । गया में LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: जिला प्रशासन गया, 11 मार्च 2026: जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) मोहम्मद सफीक ने की, जिसमें गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी और मार्केटिंग ऑफिसर शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि गया जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण 7 मार्च 2026 से 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है और रिफिल बुकिंग की न्यूनतम अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। प्रशासन ने कहा कि अफवाहों के कारण मांग बढ़ रही है, जबकि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न लें। #gaya
गया में LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: जिला प्रशासन गया, 11 मार्च 2026: जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर बैठक । गया में LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: जिला प्रशासन गया, 11 मार्च 2026: जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में एलपीजी
गैस की उपलब्धता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) मोहम्मद सफीक ने की, जिसमें गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी और मार्केटिंग ऑफिसर शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि गया जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण 7 मार्च 2026 से 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की
कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है और रिफिल बुकिंग की न्यूनतम अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। प्रशासन ने कहा कि अफवाहों के कारण मांग बढ़ रही है, जबकि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न लें। #gaya
- Post by जन सेवक1
- आज गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मयोनि पहाड़ सिगरा स्थान पानी टंकी के बगल में झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। जो चुनरी रंग का साड़ी पहनी थी ऊपर से गुलाबी रंग का तौलिया ओढ़ाया हुआ था। नारियल रस्सी से गर्दन कसा था। जिसका पहचान नही हो पाया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर रामपुर थाना पुलिस टीम जॉच में जुटी।1
- सदर अस्पताल में लगभग चार दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीज परेशान1
- नैली गांव में किसानो के जले 50 लाख के फसल,खेत मे लगी थी आग, अतरी MLA रौमीत कुमार ने किसानों को मुआवजा दिलाने की बात कही। #MLA #किसान #AAG #वायरल1
- Post by Chandan Kumar1
- महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबु जगजीवन राम की 119 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में " बाबुजी के विचार एवं आधुनिक भारत में सामाजिक न्याय विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ बाबु जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सह प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह, दामोदर गोस्वामी, गया जिला कॉंग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, गया जिला इंटक महासचिव टिंकू गिरी विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, मोहम्मद शामिम आलम, संजय यादव, अजय राम, आदि ने कहा कि बाबु जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा, इनका दीर्घकालिन संसद, केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री के रूप में उनका योगदान देशवासियों के लिए प्रेरणा श्रोत रहा। नेताओं ने कहा कि इन्होंने अपने रक्षा मंत्री के कार्यकाल में सासाराम के सांसद रहते, 1972 गया जी में सेना सेवा कोर केंद्र की स्थापना किए थे जिसमें आज देश का तीसरा सबसे बड़ा ऑफिसर ट्रेनींग अकादमी संचालित है। बाबूजी की बेटी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार जी भी उनके बताये नक्शेकदम पर चल कर गया जी को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय देने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके गया जी जिला में शिलान्यास के वक्त यही यहां के कुलाधिपति थी। नेताओं ने कहा कि बाबु जगजीवन राम आधुनिक बिहार के सामाजिक न्याय के शिल्पकार एवं अग्रणी नेता थे, जिनके बताये रास्ते पर चल कर देश में आज सामाजिक न्याय का बोलबाला है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- Post by MD aurangzeb4
- गया शहर के ब्रह्मयोनी पर्वत पर लगभग 9 करोड़ की लागत से 353 मीटर लंबा रोप वे निर्माण कार्य जारी। रोप वे निर्माण होने से पर्यटकों को चोटी पर चढ़ने में होगा आसानी।, गया शहर के ब्रह्मयोनी के दक्षिण में स्थित दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर के पास लगभग 9 करोड़ की लागत से 353 मीटर लंबा रोपवे का निर्माण कार्य जारी है। ब्रह्मयोनि पर्वत पर मातृ योनि और ब्रह्मयोनि गुफा एवं माता सावित्री देवी का प्रतिमा आस्था का केंद्र बिंदु है। एवं गयाशीषा बौद्ध स्तूप बौद्ध धर्म का केंद्र बिंदु है। यहां पर देश विदेश से सालों भर पर्यटक आते है। ब्रह्मयोनि पर्वत पर पर्यटकों को चोटी पहुंचने के लिए 440 सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाना होता था बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोप वे निर्माण होने से पर्यटकों को चोटी पर चढ़ने में आसानी होगा।1