logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राजकीय महाविद्यालय खैरथल में प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* खैरथल / हीरालाल भूरानी राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान सरकार के आदेशानुसार तीर्थंकर दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लगभग तीस विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बबलू सिंह प्रथम, यशमी द्वितीय एवं मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही वंदे मातरम्@150 कार्यक्रम के अवसर पर एक ओर वंदे मातरम् का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। दूसरी ओर वंदेमातरम गीत के महत्त्व और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दस विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, रजनदीप ने द्वितीय एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने युवाओं को जैन धर्म के आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए वंदेमातरम गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, डॉ दीपक कुमार, डॉ सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ राहुल वर्मा, राजवीर मीणा एवं स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
7 hrs ago
9ebd4151-8997-4368-93d2-0afa6c1e2095

*राजकीय महाविद्यालय खैरथल में प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* खैरथल / हीरालाल भूरानी राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान सरकार के आदेशानुसार तीर्थंकर दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लगभग तीस विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बबलू सिंह प्रथम, यशमी द्वितीय

c79bdf16-617b-4776-aed9-95fedf88cf24

एवं मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही वंदे मातरम्@150 कार्यक्रम के अवसर पर एक ओर वंदे मातरम् का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। दूसरी ओर वंदेमातरम गीत के महत्त्व और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग

7fe5ade4-e443-4598-b3ce-3b67703351c2

दस विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, रजनदीप ने द्वितीय एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने युवाओं को जैन धर्म के आदर्शों के बारे में

e1c95fd2-c0d5-413a-929e-183e120179b9

जानकारी देते हुए वंदेमातरम गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, डॉ दीपक कुमार, डॉ सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ राहुल वर्मा, राजवीर मीणा एवं स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्रार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। *खैरथल में सम्मान समारोहः सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान* *रैली के साथ सम्मान समारोहः SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन* खैरथल / हीरालाल भूरानी किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया। कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    ग्रार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
*खैरथल में सम्मान समारोहः सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान*
*रैली के साथ सम्मान समारोहः SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन*
खैरथल   / हीरालाल भूरानी 
किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया।
कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • महावीर जयंती के अवसर पर निकाली रैली, सोनम प्रभा संस्थान के बच्चों का अद्भुत संदेश
    1
    महावीर जयंती के अवसर पर निकाली रैली, सोनम प्रभा संस्थान के बच्चों का अद्भुत संदेश
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Ratan Mandi yahan kya dabba bahut hi jyada time lagate Hain motor malikon ko bahut hi jyada nuksan hota hai yahan kya order den दो-दो तीन-तीन चार-चार ghante main batao thode rakhte Hain gadi Khali Khali hone ke bad mein bhi yahan se nikalne nahin diya jata
    1
    Ratan Mandi yahan kya dabba bahut hi jyada time lagate Hain motor malikon ko bahut hi jyada nuksan hota hai yahan kya order den दो-दो तीन-तीन चार-चार ghante main batao thode rakhte Hain gadi Khali Khali hone ke bad mein bhi yahan se nikalne nahin diya jata
    user_Mk Moinudeen
    Mk Moinudeen
    Chicken shop किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    1
    शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पत्रकार* रोहिताश कुमार जाटव स्थान* बगड़ राजपूत *हैडिंग राजकीय पुश अप स्वास्थ्य केंद्र बगड़ राजपूत लाइव स्टोर इंस्पेक्टर श्री लोकेश कुमार चौधरी रहते नशे में धुत नहीं चलते ओपीडी और पत्रकारों से करते हैं दुर्व्यवहार* गौर तलब है कि ग्राम पंचायत बगड़ राजपूत में एक पुश उप स्वास्थ्य केंद्र बन पड़ा है जिसमें वहां के कर्मचारी श्री लोकेश कुमार चौधरी लगे हुए हैं नित रोज शराब पीकर आते हैं और ना काम करते हैं और लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं और जब मैं पत्रकार होने के नाते उनसे यह पूछा कि आपकी ओपीडी की पर्ची कहां है तो वह मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे क्योंकि मैं पत्रकार भी हूं और किस भी हूं मैं उनसे अपने पशुओं के लिए दवाई लेने के लिए आया था उन्होंने एक सिंपल पर्ची निकाल और उसे पर वह नाम लिखने लगे मैं जब यह कहा कि आप ओपीडी के पर्ची निकाले तो वह नहीं दे रहे थे और मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे और गाली गलौच करने लगे उन्होंने शराब पी रखा था कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश कुमार यहां शराब पीकर आते हैं उन्हीं के कारण गांव में बांग के टीके नहीं लगे किस कारण गांव में बहुत सारा बांग का रोग भी फैल गया था
    4
    पत्रकार* रोहिताश कुमार जाटव स्थान* बगड़ राजपूत *हैडिंग राजकीय पुश अप स्वास्थ्य केंद्र बगड़ राजपूत लाइव स्टोर इंस्पेक्टर श्री लोकेश कुमार चौधरी रहते नशे में धुत नहीं चलते ओपीडी और पत्रकारों से करते हैं दुर्व्यवहार* गौर तलब है कि ग्राम पंचायत बगड़ राजपूत में एक पुश उप स्वास्थ्य केंद्र बन पड़ा है जिसमें वहां के कर्मचारी श्री लोकेश कुमार चौधरी लगे हुए हैं नित रोज शराब पीकर आते हैं और ना काम करते हैं और लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं और जब मैं पत्रकार होने के नाते उनसे यह पूछा कि आपकी ओपीडी की पर्ची कहां है तो वह मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे क्योंकि मैं पत्रकार भी हूं और किस भी हूं मैं उनसे अपने पशुओं के लिए दवाई लेने के लिए आया था उन्होंने एक सिंपल पर्ची निकाल और उसे पर वह नाम लिखने लगे मैं जब यह कहा कि आप ओपीडी के पर्ची निकाले तो वह नहीं दे रहे थे और मेरे से दुर्व्यवहार करने लगे और गाली  गलौच करने लगे उन्होंने शराब पी रखा था कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश कुमार यहां शराब पीकर आते हैं उन्हीं के कारण गांव में बांग के टीके नहीं लगे किस कारण गांव में बहुत सारा बांग का रोग भी फैल गया था
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है। संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया। संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है।
संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया।
संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    1 hr ago
  • किशनगढ़ बास कृपाल नगर स्थित श्याम बाबा मंदिर के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान विशाल भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन
    1
    किशनगढ़ बास कृपाल नगर स्थित श्याम बाबा मंदिर के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान विशाल भव्य शोभा यात्रा का हुआ आयोजन
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.