दो उच्च विद्यालयों में 'कैरियर गाइडेंस' कार्यक्रम आयोजित दो उच्च विद्यालयों में 'कैरियर गाइडेंस' कार्यक्रम आयोजित; छात्रों को मिला सफलता का मूलमंत्र, किशोरियों को वितरित की गई 'किशोरी किट' कोंच प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दो प्रमुख विद्यालयों—अस्लेमपुर पंचायत के तुतुरखी उच्च विद्यालय और श्री गांव पंचायत के खबरा उच्च विद्यालय—में भव्य कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन दिप प्रोविजनल कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही शैक्षणिक दिशा प्रदान करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता पाने के तीन मूलमंत्र दिए अनुशासन, कठोर परिश्रम और निरंतर प्रयास। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सुव्यवस्थित दिनचर्या और बिना रुके मेहनत करने की इच्छा ही करियर निर्माण की सबसे मजबूत नींव होती है।वही कोंच थाने के एएसआई संजय कुमार ने बच्चों के बीच कैरियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन साझा किया। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों और सुरक्षात्मक पहलुओं पर ध्यान दिलाते हुए बच्चों को लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नोडल शिक्षिका उच्च विद्यालय तुतुरखी के सरिता कुमारी द्वारा बालिकाओं के बीच 'किशोर अवस्था किट' का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सफलता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बालिकाएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजीव रंजन कुमार ने की। कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का मंच संचालन नोडल शिक्षक श्री रितेश कुमार के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने विशेषज्ञों से अपने भविष्य के करियर को लेकर सवाल भी पूछे। वही मौके पर शिक्षक राजू रंजन कुमार, गौतम कुमार , सुनील कुमार ,पिंटू कुमार गुप्ता ,जितेंद्र कुमार , सरिता कुमारी ,आशुतोष कुमार वर्मा , रितेश कुमार, प्रीति कुमारी, जीना नसरीन संजीत कुमार विष्णु शर्मा मोहम्मद नजर अहमद पंकज कुमार रवि कुमार रही रामनिवास कुमार ,लीपीक पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- Post by Ramesh Kumar1
- हसपुरा, औरंगाबाद कोइलवां गांव में श्री सीताराम महायज्ञ किया जा रहा है हसपुरा प्रखंड के कोइलवां गांव में 9 दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ के चौथे दिन रामलीला का आयोजन किया1
- Post by Situ kumar pathak2
- गयाजी के फल्गु नदी के तट पर सीताकुंड परिसर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर फ़ॉगर मशीन से धुलाई कार्य नगर निगम गयाजी के द्वारा कराया जा रहा है। यहां पर छठ पूजा के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए हजारों के संख्या में श्रद्धालु आते है।1
- Post by जन सेवक1
- Post by Ramesh Kumar1
- हसपुरा, औरंगाबाद पशु बांझपन निवारण को लेकर शिविर लगाया गया हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के अहियापुर पंचायत के हैबसपुर गांव में पशु बांझपन निवारण को लेकर शिविर आयोजित किया गया1
- हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार1