किसान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना गया औरैया । जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। और किसानों के साथ वर्तमान के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं सिंचाई उर्वरक हेतु पानी और विद्युत पर चर्चा की गयी। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया, कि सिंचाई हेतु फीडर पर निर्धारित अवधि तक विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए एवं नहरों व माइनरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाये, जिससे किसानों के खेतों की ससमय सिंचाई हो सके। जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया, कि इस समय गेहूं की फसल में तथा मक्का की खेती के लिए पलेवा/सिंचाई कार्य के लिए भी पानी की अत्यन्त आवश्यकता है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान हेतु एवं बीमार पशुओं के लिए विकास भवन मे स्थापित कंट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर- 8445561780 कृषक हित में जारी किया गया है, जिस पर कृषक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। पशुपालन विभाग द्वारा बीमार पशुओं के लिए एम्बूलेन्स की भी व्यवस्था की गयी है, जिसका टोल फ्री नम्बर- 1962 जारी किया गया है. जिस पर किसान भाई काल करके मदद ले सकते है। बछिया की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग में 100 रूपये के शुल्क पर सीमेन उपलब्ध है, जिससे बछड़ों की संख्या मे कमी आयेगी। कृषक पशुपालन विभाग से अपने पशुओं का रख- रखाव सुचारू रूप से रखने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) बनवा सकते है। जनपद के उन क्षेत्रो में जहाँ ज्यादा ऊसर का क्षेत्र है, कलस्टर बनाकर उन्ही किसानों को जिप्सम की पूर्ति की जाये। कुसुम योजनान्तर्गत जहाँ पानी का साधन नहीं है ऐसे क्षेत्रों में सोलर पम्प की स्थापना किसानो का कलस्टर बनाकर की जाय एवं बीहड़ क्षेत्र में प्रथम वरीयता दी जाये, जिससे अधिक से अधिक क्षेत्र में पानी की व्यवस्था हो सके। किसानों को जायद फसल के लिये कृषि विभाग द्वारा मूँगफली, मक्का, उर्द, मूंग आदि का बीज ससमय उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया, इसके साथ-साथ उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं से किसान भाइयों को अवगत कराया गया। कृषक भाईयों को यह भी अवगत कराना है कि कृषि विभाग के अन्तर्गत पी०एम०किसान के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करायें। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी औरैया स्थान दिबियापुर, उप सम्मागीय कृषि प्रसार अधिकारी हिमांशु रंजन श्रीवास्तव, उद्यान विभाग से सुनील तिवारी, विद्युत विभाग के एस०डी०ए०ओ० राजेन्द्र कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वारी के वैज्ञानिक डा० कमल कान्त, पशुपालन विभाग से वी०बी०यादव, नलकूप विभाग से अवर अभियन्ता कमलेश यादव, सिचाई विभाग से अधि०अभि० सुभाष चन्द्र एवं कृषि विपणन निरीक्षक अनुराग सिंह गौतम एवं अन्य विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3
- #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya1
- औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।2
- औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा1
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने राम कथा पर प्रवचन करते हुए श्रोताओं को सराबोर कर दिया।1
- Post by Subhash Chandra Rana4
- कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।1
- *सेमी हाईमास्ट लाइट से जगमग होगा, श्री राधा कृष्ण मंदिर* *श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्राम-लुहियापुर में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री व समाजसेवी श्री कपिल गुप्ता के अथक प्रयास व ग्राम प्रधान श्री मनोज कुमार (भूरे) व ग्राम सचिव श्री पीयूष शुक्ला की सहमति पर सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश विधानमंडल मा. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के प्रस्ताव पर उनकी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से एक 30 फीट उंची सेमी हाईमास्ट लाईट की स्थापना हेतु आगरा के ठेकेदार द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी को उसका लोहे के फ्रेम के साथ सीमेंटेड फाउंडेशन बनाकर प्रारंभ हो गया हैं, जिससे मंदिर प्रांगण व आसपास का परिसर रात्रि में जगमग रहेगा, दिनांक 22 फरवरी रविवार को मंदिर प्रांगण में श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा व समापन पर दिनांक 23 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे से मंदिर के समीप स्थित मनकाशी धाम गेस्ट हाउस में प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, धार्मिक आयोजन में आप सादर आमंत्रित हैं। जन-सुविधा से संबद्ध विकास कार्य हेतु श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति ग्राम-लुहियापुर के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।*2