Shuru
Apke Nagar Ki App…
अव्यवस्था से परेशान चाकघाट नगर के लोग, जिम्मेदार बेपरवाह मामला नगर परिषद चाकघाट का है जहां के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा जानबूझ कर . . . .
चंदन भइया
अव्यवस्था से परेशान चाकघाट नगर के लोग, जिम्मेदार बेपरवाह मामला नगर परिषद चाकघाट का है जहां के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा जानबूझ कर . . . .
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिलाओं का सब्र जवाब दे गया और सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 🔴 मंदिर और स्कूल के पास शराब का ठेका! प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांगेमऊ उमरायपुर्वा में मंदिर और स्कूल के ठीक पास शराब का ठेका खोल दिया गया है, जिससे महिलाओं और छात्राओं का सुरक्षित आना-जाना मुश्किल हो गया है। 🔴 शराबियों की गंदी हरकतों से महिलाएं परेशान महिलाओं ने खुलकर बताया कि ठेके के आसपास नशे में धुत शराबी अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे कई बार उन्हें शर्मिंदगी और डर का सामना करना पड़ा है। 🔴 प्रशासन को चेतावनी भरे तेवर गुस्से में भरी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और साफ शब्दों में कहा— 👉 “अगर जल्द शराब का ठेका बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।” 🔴 सवाल बड़ा है ❓ क्या प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है? क्या मंदिर-स्कूल के पास शराब का ठेका खुलना नियमों की खुली धज्जियां नहीं है? 📢 कन्नौज से बड़ी खबर… महिलाओं की हुंकार, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में जनता!4
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- Post by Bablu Namdev1
- कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेवादा ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद की अध्यक्षता में नेवादा ब्लॉक परिसर में सोमवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं शांतिपूर्ण तरीके से रखीं, जिन्हें संगठन पदाधिकारियों ने गंभीरता से सुना। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। किसानों ने पेरई ग्राम में नाली निर्माण की समस्या तथा लता देवी के घर के पास लगे हैंडपंप की रीबोर की मांग उठाई। इसके अलावा पेंशन सहित अन्य कई जनसमस्याओं को भी बैठक में प्रमुखता से रखा गया। बैठक सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली, जिसमें समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक मुद्दे पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।1
- मसूरिहा टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन गंभीर घायल1
- #कौशाम्बी आलमचंद के मनीष कुमार ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग बाइक पर घूमते हुए चुपके से बनाया वीडियो रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार ) trendingreelsvideo kaushambinews viral Manjhanpur कौशाम्बी KARARI bharwari newsfeed viralnewsvideo trendingvideo1
- चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डीपी पाल ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवा का अवश्य सेवन करें। मंगलवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ डीपी पाल ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर दवा खिला रही हैं, ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं दवा खाए और अपने परिवार को भी सुरक्षित करे। सीडीओ ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश को इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त करना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 10 फरवरी से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत चित्रकूट जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित 680 से अधिक आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें तथा 129 सुपरवाइजरों के माध्यम से लगभग 7 लाख 80 हजार से अधिक आबादी को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया की दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इस बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे दवा का सेवन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी. आर. रतमेले, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी आर. के. सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास, मलेरिया निरीक्षक ज्योति सिंह तथा प्रगति चंदेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।2
- Post by Bablu Namdev1
- कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को थाना पिपरी एवं थाना सराय अकिल के विवेचकों के साथ अर्दली रूम की बैठक आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। बैठक में मामलों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, अभियोगों की प्रगति और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर देते हुए पुलिस कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को कहा। बैठक में संबंधित थानों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।1