Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक सवार युवक की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल यूपी के बदायूं जिले में अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फ़ाजिद नगरा निवासी डुंगर लाल के 42 वर्षीय पुत्र कुंवरपाल गल्ला पिसाने आय थे वापस जाते वक्त ग्राम कंचनपुर पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Journalist
बाइक सवार युवक की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल यूपी के बदायूं जिले में अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फ़ाजिद नगरा निवासी डुंगर लाल के 42 वर्षीय पुत्र कुंवरपाल गल्ला पिसाने आय थे वापस जाते वक्त ग्राम कंचनपुर पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- किसान, महिला और युवाओं तीनों के भविष्य को सुरक्षित करता बजट :- गुलाब देवी विकसित भारत के लक्ष्य को आर्थिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाला बजट है :- गुलाब देवी केंद्रीय बजट से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार :- गुलाब देवी शिक्षा, कृषि और उद्योग के लिए ऐतिहासिक बजट :- गुलाब देवी विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत की आर्थिक तस्वीर बजट में साफ दिखाई देती है :- गुलाब देवी बदायूँ l भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संबोधित किया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, संतुलित और सुधारोन्मुख बजट है। यह बजट केवल घोषणाओं का नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों, स्पष्ट कार्ययोजना और जनकल्याण को केंद्र में रखने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में देश की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, आम नागरिक को विकास का भागीदार बनाने तथा सबका साथ-सबका विकास के माध्यम से हर वर्ग और हर क्षेत्र तक अवसर पहुँचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति दी गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.3 प्रतिशत रखा गया है। 12.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से सड़क, रेल, परिवहन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक मजबूती के साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। *किसान, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था* उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में भारत-विस्तार कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंच के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादकता बढ़ेगी। फसल विविधीकरण, मत्स्य पालन, ग्रामीण उद्यमिता और कृषि से जुड़े नए अवसर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सस्ती और सुलभ ऋण सुविधा को और मजबूत किया गया है, जिससे किसानों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। महिला सशक्तिकरण उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की धुरी के रूप में देखा गया है। स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने, प्रत्येक जनपद में बालिका छात्रावास की व्यवस्था तथा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े प्रावधान महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे। युवा, शिक्षा और कौशल विकास उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देशभर में पंद्रह हजार विद्यालयों और पाँच सौ महाविद्यालयों में एनीमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीक आधारित प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इससे युवा भविष्य की तकनीकी नौकरियों के लिए तैयार होंगे और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग, एमएसएमई और रोजगार उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का एमएसएमई विकास कोष बनाया गया है, जिससे कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, चमड़ा और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण से परंपरागत उद्योगों को नई तकनीक और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और जीवनरक्षक दवाएं उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट से आम जनता के इलाज का खर्च कम होगा। इसके साथ ही बायोफार्मा शक्ति योजना से फार्मा और मेडिकल डिवाइस निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन और रोजगार उन्होंने कहा धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10,000 टूर गाइड को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे पर्यटन स्थलों पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। *उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से लाभकारी बजट* उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, रेलवे आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स और फ्रेट कॉरिडोर से प्रदेश को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। गंगा नदी पर राष्ट्रीय जलमार्ग के अंतर्गत वाराणसी में इनलैंड वॉटरवे शिप रिपेयर इकोसिस्टम की स्थापना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में यह बजट निर्णायक भूमिका निभाएगा। साथ ही शहरों को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने से उत्तर प्रदेश निवेश और स्टार्टअप का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, अनुभव उपाध्याय उपस्थित रहे।1
- बंदरों का एक वीडियो वायरल है। यहां ARTO ने पकड़कर मटर की बोरियों से भरा ट्रक थाने के गेट पर लगवाया था, तभी यहां बंदरों का झुंड ट्रक पर चढ़कर मटर खाने के लिए टूट पड़ा। ट्रक में लदी मटर की बोरियां को चीर-फाड़ कर भारी मात्रा में बंदरों के झुंड ने जमकर खाई मटर, एम.एफ.हाईवे किनारे जिले की कोतवाली बिसौली का मामला।1
- सबसे पहले आप तक जनपद न्यूज 24 यूपी से संवाददाता नवीन गोस्वामी की रिपोर्ट — उत्तर प्रदेश सरकार की स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाबो देवी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की।1
- यूपी के बदायूं जिले में आज भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा आप भी सुनिए1
- थाना उसाव मे कोई सोनवाई नही होती है2
- Post by Manoj kashyap1
- 22 फरवरी को डायट ऑडिटोरियम में होगा मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन बदायूं 03 फरवरी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायाधीश) / प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिव कुमारी ने बताया कि 22 फरवरी को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन डाइट आडोटोरियम में किया जायेगा। बताया गया है शिविर का मुख्य उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है जिसमें वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले व अन्य उपयुक्त दीवानी मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, आपराधिक मामले आदि का निस्तारण आमजन करा सकते हैं।1
- उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और बदायूं जिले से गुजर रहे हिस्से का काम भी लगभग अंतिम चरण में है। लेकिन इसी जल्दबाजी के बीच एक ऐसी चूक सामने आई है जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे सहसवान–बिसौली मार्ग पर लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।1