अमरपाटन प्रखंड के मुकुंदपुर में विश्व हिंदू परिषद् के महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा जी का अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के प्रति चर्चा की और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पास के पपरा पहाड़ में बनी गौशाला का भ्रमण किया और वहां वृक्षारोपण किया। साथ ही, मुकुंदपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वे मैहर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान मैहर जिला मंत्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी, अमरपाटन प्रखंड मंत्री विनितेश शुक्ला, ऋषभ मिश्रा, प्रसन्न कुमार मिश्र, राजीव यादव, उमाकांत पांडे, संदीप सिंह, विपिन, विपुल चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमरपाटन प्रखंड के मुकुंदपुर में विश्व हिंदू परिषद् के महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा जी का अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के प्रति चर्चा की और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पास के पपरा पहाड़ में बनी गौशाला का भ्रमण किया और वहां वृक्षारोपण किया। साथ ही, मुकुंदपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ स्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वे मैहर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान मैहर जिला मंत्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी, अमरपाटन प्रखंड मंत्री विनितेश शुक्ला, ऋषभ मिश्रा, प्रसन्न कुमार मिश्र, राजीव यादव, उमाकांत पांडे, संदीप सिंह, विपिन, विपुल चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- सतना के अमरपाटन में एबीवीपी (AbVP) के प्रांत सह संगठन मंत्री श्री आशीष शर्मा जी ने जगत जननी बड़ी गुरु मां शारदा देवी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।1
- सतना के मैहर में माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी का आज दिनांक 13/07/2026, दिन सोमवार को प्रातः कालीन अद्भुत श्रृंगार किया गया है। सोमवार की सुबह माता रानी के इस अत्यंत मनमोहक और अलौकिक रूप के दिव्य दर्शन कराए गए हैं। माता के इस भव्य श्रृंगार को देखकर लोग श्रद्धापूर्वक 'जय हो माई की' का जयघोष कर रहे हैं।2
- सतना जिले के उचेहरा थाना व परसमनिया चौकी के समीप स्थित गुढ़ा गांव में रविवार दोपहर को जमीनी विवाद को लेकर साहू समाज के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस विवाद के दौरान एक पक्ष की महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में घायल कमलेश साहू, प्रदीप साहू, छोटू साहू, कलावती साहू एवं चंद्रवती साहू ने परसमनिया चौकी और उचेहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। फरियादियों ने राजेश साहू, रमेश, उमेश, महेश, कपिल, अखिल, शिवम, पुष्पेंद्र, राजू एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही मामले में वायरल एक वीडियो की भी जांच की जा रही है।1
- छिंदवाड़ा से मां शारदा के दर्शन के लिए निकली विवेक बंटी साहू की धार्मिक पदयात्रा रविवार को मैहर जिले के घुनवारा पहुंची, जहां करीब 200 से अधिक श्रद्धालुओं के जत्थे का स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। पदयात्रा के घुनवारा पहुंचने पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने भी मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनका हालचाल जाना। विधायक ने मां शारदा से सभी यात्रियों की यात्रा के सफल, सुरक्षित और मंगलमय होने की प्रार्थना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गईं। पदयात्रियों ने इस यात्रा को समाज में एकता, सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश बताया। घुनवारा में स्वागत कार्यक्रम के दौरान आयोजनकर्ताओं ने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया और यह पदयात्रा रात्रि विश्राम के बाद मां शारदा की नगरी मैहर की ओर रवाना होगी।4
- सतना के कनियारी गांव में ग्रामीणों के कड़े विरोध के बावजूद दबंगई के बल पर जबरन शराब की दुकान खोले जाने से भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि कथित तौर पर 'भाटिया' द्वारा बाहुबल और बाहरी गुंडों का सहारा लेकर नियमों को ताक पर रखकर यह दुकान खोली गई है, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यह दुकान पूरी तरह से रिहायशी इलाके में खोली गई है, जिसके पास घनी आबादी और लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़े स्थल स्थित हैं। आबकारी नियमों के अनुसार इस घनी बस्ती के बीच शराब दुकान का संचालन पूरी तरह अवैध है, लेकिन प्रशासनिक मिलीभगत या अनदेखी के चलते इसे जबरन चालू कर दिया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो भाटिया के समर्थकों और बाहर से बुलाए गए कथित गुंडों ने ग्रामीणों को चुप रहने की धमकी दी और जबरन शटर खोलकर शराब बेचना शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर गांव की महिलाओं में सबसे ज्यादा गुस्सा देखा जा रहा है, जिनका मानना है कि रिहायशी इलाके में शराबियों के जमावड़े से उनके मान-सम्मान और सुरक्षा को खतरा पैदा होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि तुरंत संज्ञान लेकर दुकान को यहाँ से नहीं हटाया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से मांग की है कि जबरन खुली इस दुकान को तुरंत बंद कराया जाए, विरोध करने वालों को धमकाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो और आबकारी विभाग यह स्पष्ट करे कि रिहायशी इलाके में इस दुकान के संचालन की अनुमति आखिर कैसे दी गई।1
- मैहर में रविवार को दीपू मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर क्षत्रिय कुर्मी समाज के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने ट्रैक्टरों और चारपहिया वाहनों के साथ एक विशाल रैली निकाली। प्रदर्शनकारी जैसे ही शहर की ओर बढ़े, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल के बीच नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह चौहान वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। सीएसपी की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी शहर के अंदर प्रवेश न करने पर सहमत हो गए, जिसके बाद स्थिति शांतिपूर्ण बनी। इसके बाद हरनाम मंडी प्रांगण में एक आम सभा आयोजित की गई, जहां कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज के लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए अपनी बात रखी।4
- समान थाना क्षेत्र के होटल पंगत के कमरा नंबर 108 में एक विवाहित व्यक्ति को दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगरेलियां मनाते हुए उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद होटल से लेकर सड़क तक जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पत्नी ने होटल के कमरे में ही अपने पति की जमकर पिटाई कर दी, जिसे देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों के सामने ही महिला अपने पति को घसीटते हुए थाने ले गई। महिला ने बताया कि उसका और आकाश सिंह चौहान का प्रेम विवाह 3 जुलाई 2025 को हुआ था। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद पति उसे छोड़कर अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद वह लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका पति किसी दूसरी लड़की के साथ होटल में रासलीला रचा रहा है। जब वह होटल पहुंची तो पति के बिस्तर पर दूसरी लड़की को देखकर पति के होश उड़ गए। हालांकि, जब पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की, तो कहानी में दूसरा मोड़ आया। पति ने पुलिस के सामने दावा किया कि वह अपनी जान का खतरा समझकर पत्नी से दूर भागा था, क्योंकि उसे डर है कि उसकी पत्नी उसे मार डालेगी।1