Shuru
Apke Nagar Ki App…
टाटीधार में बैगा महिला की मौत के बाद विधायक अटल श्रीवास्तव पहुंचे, बच्चों को दी सहायता बिलासपुर --- कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीधार में कुछ दिन पूर्व उल्टी-दस्त की बीमारी के चलते एक बैगा महिला की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। मृतिका के पीछे दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी देखरेख को लेकर परिवार चिंता में है। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ग्राम टाटीधार पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान विधायक ने बताया कि मृतिका के एक बच्चे को पीलिया की शिकायत है, जिसका समुचित इलाज बिलासपुर में करवाया जाएगा।
प्रमोद यादव

More news from Bilaspur and nearby areas
- बिलासपुर के बोदरी में मंगलवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, मुख्य सड़कें बाधित हुईं और फल दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और बिजली बहाली का काम जारी है।1
- आज बाबा बैद्यनाथ धाम रावणेश्वर मंदिर और बाबा बासुकीनाथ के लाइव दर्शन उपलब्ध हैं। श्रद्धालु घर बैठे इन पावन मंदिरों से सीधा आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।1
- छत्तीसगढ़ के चांपा-कोरबा मार्ग पर हाइवा और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर गिट्टी बिखरने से यातायात बुरी तरह बाधित हो गया, वहीं हाइवा चालक मौके से फरार है।1
- कोरबा के दीपका में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का केबल और 5000 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पति अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर 150 फीट ऊंचे हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसने खुदकुशी की धमकी दी और करीब ढाई घंटे बाद पत्नी के घर लौटने की हामी भरने के बाद ही नीचे उतरा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- चांपा के परशुराम चौक पर बिजली के तार जर्जर होकर झूल रहे हैं, जिससे आए दिन शॉर्ट सर्किट हो रहा है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग की अनदेखी से बड़े हादसे का डर बना हुआ है।1
- हमारे ग्राम पंचायत पारसी में होली का त्योहार इस तरह मनाया जाता है1
- बिलासपुर के बिल्हा फाटक के पास एक 13 वर्षीय बच्चे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे बिल्हा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अज्ञात कारणों की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान ग्राम निपानिया निवासी अयान मोहम्मद के रूप में हुई है।1
- कोरबा के हरदीबाजार क्षेत्र में ASCL द्वारा कोयला खनन का एक खास तरीका इस्तेमाल होता है। यहाँ कोयला निकालने से पहले ऊपर की मिट्टी की खुदाई की जाती है।1