Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रयागराज में चोरों का आतंक — एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना प्रयागराज के पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर दो घरों में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित पृथ्वी लाल (पुत्र बैजनाथ) और पप्पू सेन (पुत्र रामदास सेन) ने बताया कि चोर घर के अंदर रखी आलमारी तक पहुंच गए और उसमें रखे जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। दोनों पीड़ितों ने पूरा मुफ्ती थाने में लिखित तहरीर भी दे दी है। 👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश जारी है।
KEN
ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रयागराज में चोरों का आतंक — एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना प्रयागराज के पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर दो घरों में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित पृथ्वी लाल (पुत्र बैजनाथ) और पप्पू सेन (पुत्र रामदास सेन) ने बताया कि चोर घर के अंदर रखी आलमारी तक पहुंच गए और उसमें रखे जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। दोनों पीड़ितों ने पूरा मुफ्ती थाने में लिखित तहरीर भी दे दी है। 👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश जारी है।
More news from Kaushambi and nearby areas
- Post by T B NEWS1
- Post by KEN1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- अरिहरिया बिहार में एक रवि चौहान नाम का आदमी नवी हुसैन नाम के गला काट कर धड़ से अलग कर दिया1
- कुशुवा फाटक स्थित दुकान में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग,दुकान हुई जलकर राख,करीब 8 लाख रुपए का नुकसान थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मयफोर्स, ग्राम लेखपाल सहित हजारों लोग पहुंचे मौके पर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुरामुफ्ती/प्रयागराज....प्रयागराज के थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत ग्राम सभा कुशुवा के कुशुवा रेलवे फाटक पर मंगलवार करीब 5 बजे शाम को गैस सिलेंडर फटने से किराने जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग गई, जिसने तेज हवा के साथ फैलते हुए दुकानें के दूसरे कमरे और अन्य जगह को भी अपनी चपेट में ले लिया । जिस घर में दुकान थी उसमें भी काफी नुकसान हुआ है।गौरतलब हो कि थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत ग्राम कुशुवा में रेलवे फाटक से 500 मीटर दूरी पर भंवर सिंह पुत्र राम सिंह की जनरल स्टोर की दुकान में खुद के चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पल भर में सारा सामान जलकर राख हो गया लेकिन किसी के हताहत होने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह मयफोर्स और लेखपाल महेश मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। लोगो ने सरकार से मुवावजे की मांग की है। मीडिया से रूबरू होते हुए दुकान मालिक भंवर सिंह ने बताया कि वे गैस में अपने लिए चाय बना रहे थे और तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ पल में देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।जिससे दुकान में रखा सारा सामान और नगद रुपया जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि दुकान के सामान सहित घर की क्षति को लेकर 8 से 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। समाजसेवी जन सत्ता दल के राम सिंह पटेल ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को फोन किया और आस पास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाने का कार्य भी किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय आस पास के गांव के करीब 3 से 4 हजार लोग इकट्ठा को गए थे और उनके प्रयासों से आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।1
- ऊंचाहार/रायबरेली: जगतपुर: जनपद के थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव से दबंगई और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मारपीट के एक पुराने विवाद को लेकर एक युवक द्वारा खुलेआम अवैध शस्त्र (तमंचा) लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाथ में असलहा लेकर विपक्षी पक्ष को धमका रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरेआम हथियार प्रदर्शन से शांति व्यवस्था भंग हो रही है। मुख्य बिंदु: स्थान: ग्राम चंदौली, थाना जगतपुर, तहसील ऊंचाहार। मामला: मारपीट के विवाद में अवैध असलहे का प्रदर्शन। असर: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप। फिलहाल, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के पास स्थित मैदान में आज लोक जनशक्ति पार्टी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती विशाल जनसभा के रूप में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरुण भारती उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा दिए गए संविधान और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।2
- Post by KEN1