लहार एसडीएम विजय यादव ने किया उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण गुरुवार को लहार क्षेत्र के आलमपुर क्षेत्र में लगभग 1 घंटे तक तीव्र बारिश के साथ भयंकर आंधी तूफान आया एवं आंशिक ओले भी पड़े आलमपुर उपार्जन केंद्र पर बुधवार एवं गुरुवार को गेहूं की तुलावत के पश्चात लगभग 2900 क्विंटल गेहूं उपलब्ध था जिसमें से समिति प्रबंधक के द्वारा 1900 क्विंटल गेहूं को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी वही लरोल उपार्जन केंद्र पर कुल 3200 क्विंटल गेहूं बुधवार को तुलाई पश्चात उपलब्ध था उक्त दिवस को ही 2500 क्विंटल गेहूं ट्रांसफर हेतु उपार्जन केंद्र प्रभारी द्वारा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी . चूंकि नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा उक्त दिनांक को ट्रांसपोर्टेशन हेतु वाहन उपलब्ध न उपलब्ध कराए पाने से माल उपार्जन केन्द्रों पर ही रखा रहा बुधवार रात एवं गुरुवार को बारिश होने से नारोल केंद्र पर यद्यपि किसी प्रकार से गेहूं गीला नहीं हुआ है परंतु आलमपुर केंद्र पर खुले में रखी हुई लगभग 400 क्विंटल गेहूं की बोरियां निचले हिस्से में 2 से 4 इंच पानी में भीग गई, यद्यपि केंद्र प्रभारी के द्वारा त्रिपीलों से बोरियों व किसानों के खुले में रखे हुए गेहूं को ढकने का भी प्रयास किया गया परंतु अत्यधिक आंधी बारिश तूफान की वजह से त्रिपाल उड़ने से गेहूं में नमी आ गई है जिसे सुखाने का कार्य जारी है. *एसडीएम ने स्वयं मशीन से चेक की नमी एवं दिए आवश्यक निर्देश* एसडीएम विजय यादव एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील मुदगल ने आलमपुर केंद्र पर पहुंचकर बारिश से भीगे हुए गेहूं की नमी को चेक किया एसडीएम ने बाहर पड़े हुए गेहूं की मॉइश्चर मशीन से नमी जांची जो 12 से 15 के बीच में पाई गई.. चूंकि केंद्र प्रभारी के द्वारा एसडीएम के दूरभाष पर निर्देशन पश्चात ही सुबह से ही लगभग 25 कर्मचारियों को लगाकर भीगे हुए गेहूं को धूप में सूखने का काम जारी कर दिया था एसडीएम ने नामी जांच के बाद निर्देश दिए कि इनका नमी स्तर जब 10 के स्तर पर आ जाए तब इस गेहूं को बोरियों में भरकर ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करें मौके पर एसडीएम ने किसानों से भी चर्चा की एवं उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होने देगा क्योंकि शुक्रवार को उक्त कार्यवाही की वजह से तौल में बाधा उत्पन्न हो रही थी उसके बाद भी एसडीएम ने अन्य व्यापारियों से बात कर तुलावटियों की व्यवस्था करवा कर एवं दो कांटों पर तुलाई प्रारंभ कराई. इसके बाद एसडीएम ने किसानों से टोकन पर्ची प्राप्ति, पीने के पानी की व्यवस्था, एवं अन्य चर्चा की जिस पर उपस्थित किसानों ने पूर्ण संतुष्टि जाहिर की..

- भांडेर बाइक और कर की हुई विनोद तीन घायल जिला अस्पताल में सीआईएफ भानगढ़ बरसाना थाना कल में मेरी बाइक के चक्कर तीन घायल दतिया रियासत1
- जालौन में दिनदहाड़े लाखों के जेवरात चोरी ऑटो में बैठी महिलाओं पर आरोप* *महिला के लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने से इलाके में मचा हड़कंप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में दिनदहाड़े लाखों के जेवरात चोरी ऑटो में बैठी महिलाओं पर आरोप* *महिला के लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने से इलाके में मचा हड़कंप* जनपद जालौन में दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया मामला कालपी बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है जहां ऑटो में सफर कर रही एक महिला के बैग से करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर हुई वहीं पीड़ित महिला सारती खटीक के अनुसार वह ऑटो से यात्रा कर रही थीं इसी दौरान उनके पास बैठी दो महिलाओं ने मौका पाकर उनके बैग में रखे लगभग 8 तोला सोने के जेवरात पार कर दिए आप को बता दें कि वारदात के बाद दोनों आरोपी महिलाएं मौके से फरार हो गईं वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चोरी के बाद एक अज्ञात युवक ने आरोपी महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान उसकी ऑटो चालक से कहासुनी हो गई वहीं देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और अफरा-तफरी के बीच दोनों महिलाएं भागने में सफल रहीं वहीं घटना के बाद पीड़िता ने उरई कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है1
- कोंच में कबर बिज्जू का आतंक, 11 वर्षीय बालक पर हमला, स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर जाल से पकड़ा कोंच में कबर बिज्जू का आतंक, 11 वर्षीय बालक पर हमला, स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर जाल से पकड़ा2
- जालौन सिविल जज जूनियर डिवीजन बेंच ने चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी को सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर जुर्माना भी लगाया है।1
- जालौन में सब्जी मंडी के पास एक पाइपलाइन लीकेज से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद जल कल विभाग ने लीकेज ठीक नहीं किया है, जिससे सड़क पर कीचड़ फैल रही है और राहगीर परेशान हैं। नगरवासी इस समस्या के जल्द समाधान और पानी की बर्बादी रोकने की मांग कर रहे हैं।1
- जालौन के दौलतपुर गाँव में एक टूटा नल और जाम पड़ी नालियाँ लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई हैं। इससे गाँव में पीने के पानी का संकट गहरा गया है और गंदगी के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद है।1
- भिंड कलेक्टर ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहाँ कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए और कार्यालय में अनुशासन व साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।1
- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में फरार आरोपी दतिया पुलिस *थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 149/26 धारा 296(B), 110, 3(5) बीएनएस एवं 3(1)(द)(ध), 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट तथा अपराध क्रमांक 150/26 धारा 115(2), 296(B), 324(4), 140(3), 351(3), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी जीतेंद्र कोरी पुत्र स्व. गोविंद कोरी निवासी रबदापुरा, भंडेरी फाटक दतिया को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर सावधानीपूर्वक दबिश दी गई। कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी गंभीर प्रकृति के अपराध पंजीबद्ध हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, उप निरीक्षक बिलियम सारस मुंडा, प्रधान आरक्षक ब्रजमोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक शिवगोविंद चौबे, आरक्षक संदीप कौरव, आरक्षक आनंद तोमर, आरक्षक दीपक शुक्ला एवं आरक्षक चालक धर्मेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।1
- कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर में विधायक व पालिकाध्यक्ष ने किया मेधावियों का सम्मान कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर में विधायक व पालिकाध्यक्ष ने किया मेधावियों का सम्मान1