रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत 40 विकास कार्यों का हुआ सामूहिक शिलान्यास* लखनऊ समीर नक़वी *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत 40 विकास कार्यों का हुआ सामूहिक शिलान्यास* "विकास केवल सड़कें नहीं, जनता के जीवन को सुगम बनाने का संकल्प है।" – विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव विपक्ष पर हमला बोलते हुए डॉ. नीरज सिंह ने कहा "More Work, More Tension… No Work, No Tension." लखनऊ, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लिए स्वीकृत 40 विकास कार्यों का सामूहिक शिलान्यास आज कन्वेंशन सेंटर, इंदिरा नगर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल विकास कार्यों का शिलान्यास नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, जनसेवा और विकसित लखनऊ के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि लोकप्रिय सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सतत प्रयासों से लखनऊ पूर्वी विधानसभा को विकास की लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। आज जिन विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है, वे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे तथा आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। लखनऊ आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर यातायात व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और तकनीकी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि "More Work, More Tension… No Work, No Tension." विपक्ष की सबसे बड़ी समस्या यही है कि जिन्होंने वर्षों तक काम नहीं किया, उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास भी नहीं है। टेंशन उसी को होती है जो जनता के लिए दिन-रात कार्य करता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इसलिए चुनौतियाँ भी हैं, लेकिन हमारी सरकार हर चुनौती को अवसर में बदलना जानती है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और राज्य तकनीक, आधुनिक परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनकर उभरा है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, पूर्व आईएएस और सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी जी, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी, श्री जी.डी. शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री श्री पंकज सक्सेना, महानगर महामंत्री श्री घनश्याम अग्रवाल 'गुड्डा', श्री दिलीप लोधी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत 40 विकास कार्यों का हुआ सामूहिक शिलान्यास* लखनऊ समीर नक़वी *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से स्वीकृत 40 विकास कार्यों का हुआ सामूहिक शिलान्यास* "विकास केवल सड़कें नहीं, जनता के जीवन को सुगम बनाने का संकल्प है।" – विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव विपक्ष पर हमला बोलते हुए डॉ. नीरज सिंह ने कहा "More Work, More Tension… No Work, No Tension." लखनऊ, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लिए स्वीकृत 40 विकास कार्यों का सामूहिक शिलान्यास आज कन्वेंशन सेंटर, इंदिरा नगर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन करते हुए विधायक श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने
सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल विकास कार्यों का शिलान्यास नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, जनसेवा और विकसित लखनऊ के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि लोकप्रिय सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सतत प्रयासों से लखनऊ पूर्वी विधानसभा को विकास की लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। आज जिन विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ है, वे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे तथा आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। लखनऊ
आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर यातायात व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और तकनीकी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि "More Work, More Tension… No Work, No Tension." विपक्ष की सबसे बड़ी समस्या यही है कि जिन्होंने वर्षों तक काम नहीं किया, उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास भी नहीं है। टेंशन उसी को होती है जो जनता के लिए दिन-रात कार्य करता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है,
इसलिए चुनौतियाँ भी हैं, लेकिन हमारी सरकार हर चुनौती को अवसर में बदलना जानती है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और राज्य तकनीक, आधुनिक परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनकर उभरा है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य श्री मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, पूर्व आईएएस और सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी जी, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी, श्री जी.डी. शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री श्री पंकज सक्सेना, महानगर महामंत्री श्री घनश्याम अग्रवाल 'गुड्डा', श्री दिलीप लोधी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
- *BJP नेता की मॉडल बेटी बोलीं-जोशी को शिक्षामंत्री बनाना मजाक:* यूपी में पिता विधायक रहे; CJP प्रोटेस्ट में छेड़खानी का आरोप लगाया था शिक्षामंत्री बदलने पर उठाए सवाल: नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर चौतरफा घिरे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने 25 जुलाई, 2026 को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यशस्वी राजे सिंह ने कहा कि प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाना एक मजाक जैसा है। उन्होंने छात्र आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है।प्रोटेस्ट में छेड़खानी का आरोप: दिल्ली में आयोजित CJP (सिटिजंस फॉर जस्टिस एंड पीस / छात्र विरोध प्रदर्शन) के दौरान यशस्वी ने आरोप लगाया कि भीड़ में एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके साथ बदतमीजी (छेड़खानी) की।यशस्वी राजे सिंह की पृष्ठभूमिपारिवारिक बैकग्राउंड: यशस्वी राजे के पिता विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दो बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं। हालांकि, वह 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। उनके दादा भी एक प्रशासनिक अधिकारी (ऑफिसर) रहे हैं।प्रोफेशन: यशस्वी सिंह पेशे से एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। भाजपा परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, सरकार की नीतियों और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ उनके बयानों ने इस समय देश के सियासी गलियारों में भारी चर्चा छेड़ दी है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- लखनऊ ..अब मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, रेलवे स्टेशन जानकीपुरम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा लखनऊ ..अब मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम, रेलवे स्टेशन जानकीपुरम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा ने राज्य सरकार व रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव मोहिबुल्लापुर से लगा हुआ है जानकीपुरम इसलिए होगा नाम का बदलाव।1
- “गोली चलाने का आदेश” — राहुल गांधी का बड़ा आरोप कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि छात्रों पर कार्रवाई के दौरान गोली चलाने का आदेश दिया गया था। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया है। इस मुद्दे पर अब सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं, और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। #RahulGandhi #Politics #BreakingNews #StudentProtest #IndiaNews #PoliticalDebate #Trending #Congress #BJP #NewsUpdate1
- *"आज दिनांक 30/07/2026 समय सुबह के लगभग पौने बारह बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि वाराणसी-लखनऊ हाईवे बैंती कला टोल प्लाजा के अंदर जा रही एक लिंक रोड नहर के पास वहां पर एक युवती स्कूटी से जा रही थी तथा वह गिर गई *"आज दिनांक 30/07/2026 समय सुबह के लगभग पौने बारह बजे पुलिस को यह सूचना मिली कि वाराणसी-लखनऊ हाईवे बैंती कला टोल प्लाजा के अंदर जा रही एक लिंक रोड नहर के पास वहां पर एक युवती स्कूटी से जा रही थी तथा वह गिर गई जिससे उसको चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा उसको प्राथमिक उपचार के लिए CHC ले जाया गया जहां से उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।प्रथम दृष्टया जब जांच की गई तो यह पाया गया कि यह लड़की अपनी स्कूटी से एक लड़के के पीछे थी तथा उससे उसका परिचय था। आज इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया है जिस कारण यह हादसा हो गया।इसकी जांच अभी की जा रही है। युवती से उसका एक मोबाइल मिला है तथा उसका दूसरा मोबाइल उसकी स्कूटी में था तथा उसके पर्स में उसके पैसे मिले हैं। लूट अथवा किसी अन्य घटना का खंडन किया जाता है, ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। लड़की के बयान के आधार पर अथवा उसकी तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।" के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-*1
- टुंडे कबाबी पर मस्जिद की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप: मौलाना कल्बे जव्वाद की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील टुंडे कबाबी पर मस्जिद की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप: मौलाना कल्बे जव्वाद की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील क्या वक्फ मंत्री, पुरातत्व विभाग और यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की मिलीभगत से तहसीन चौक की ऐतिहासिक मस्जिद पर टुडे कबाबी अवैध निर्माण कर के दुकान बना रहे हैं।मौलाना डॉ. कल्बे जवाद नकवी ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिया वक़्फ़ बोर्ड पर लगाते गंभीर आरोप1
- बीती 26 जुलाई को अमेरिका के इस 16 साल के नौजवान ने अपनी जान पर खेलकर एक बच्चे की जान बचाई। ये वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचा, उन्होंने इस नौजवान को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का ऐलान किया है। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद1