*हैडलाइन:* *ग्लासगो में लहराया तिरंगा! 'राजस्थान की बेटी' अरुंधति चौधरी ने CWG 2026 में 70 किग्रा मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई - कहा 'प्रदेश को गौरवान्वित किया'* *जयपुर।* राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 70 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी यह स्वर्णिम सफलता प्रदेश सहित पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली है। आपका यह समर्पण और कड़ी मेहनत देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने अरुंधति चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी अभियानों के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं। #Cheer4Bharat #CWG2026 *संवाददाता* राजेश चौधरी जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9983 919191
*हैडलाइन:* *ग्लासगो में लहराया तिरंगा! 'राजस्थान की बेटी' अरुंधति चौधरी ने CWG 2026 में 70 किग्रा मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई - कहा 'प्रदेश को गौरवान्वित किया'* *जयपुर।* राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 70 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी यह स्वर्णिम सफलता प्रदेश सहित पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली है। आपका यह समर्पण और कड़ी मेहनत देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने अरुंधति चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी अभियानों के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं भी प्रेषित कीं। #Cheer4Bharat #CWG2026 *संवाददाता* राजेश चौधरी जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9983 919191
- *हैडलाइन:* *मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में 'राज्य स्तरीय वन महोत्सव' का किया शुभारंभ, 'चंदन वन' में पौधारोपण कर 'हरियालो राजस्थान' और 'पंच गौरव योजना' को दी गति* *उदयपुर।* आज उदयपुर की पावन धरा पर 'राज्य स्तरीय वन महोत्सव' का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 'चंदन वन' में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया गया। साथ ही 'पंच गौरव योजना' प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि आइए, हम सभी मिलकर 'हरियालो राजस्थान' के संकल्प को साकार करें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संवर्धन का दायित्व निभाएं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। *संवाददाता* राजेश चौधरी जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 99839191911
- siwar overflow hai kafi din se siwar ka pani bahr Nikal raha hai isse bimariya falne ka khtara hai vataran bhi dushit hota hai kripya thik krwa de1
- Post by Premsingh Dhaliwal1
- ग्वालियर- आईजी अरविंद सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर अनोखे अंदाज में विदाई दी गई, ग्वालियर- आईजी अरविंद सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर अनोखे अंदाज में विदाई दी गई, फूल-मालाओं से सजी उनकी कार को आईजी कार्यालय में तैनात आरक्षक सुनील यादव ने रस्सी बांधकर दांतों के सहारे खींचा आरक्षक सुनील यादव कार को आईजी कार्यालय से बाहर तक खींचकर लाए, विदाई का यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया1
- BRO जवान जगवीर रेपसवाल को नम आंखों से अंतिम विदाई, 13 वर्षीय बेटे राहुल ने दी मुखाग्नि; 6 घंटे के धरने के बाद निकली तिरंगा यात्रा सादुलपुर/राजगढ़ (चूरू)। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीआरओ (BRO) की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) के जवान जगवीर रेपसवाल (40) का शनिवार को उनके पैतृक गांव लंबोर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के 13 वर्षीय इकलौते बेटे राहुल ने पिता को पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सैल्यूट दिया और नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। इससे पहले शहीद का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे सादुलपुर शहीद स्मारक पर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने मांगें पूरी होने तक पार्थिव देह लेने से इनकार कर दिया। लगभग 6 घंटे तक चले धरने के बाद भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया के साथ हुई वार्ता में मांगों पर मौखिक सहमति बनी। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे धरना समाप्त हुआ और सादुलपुर से जवान के पैतृक गांव लंबोर तक लगभग 9 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जगवीर रेपसवाल 1 जनवरी 2010 को बीआरओ में भर्ती हुए थे और अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। हाल ही में पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ राहत कार्य के दौरान उनके ऊपर चट्टान गिरने से उनका निधन हो गया था। वे करीब तीन महीने पहले ही अवकाश बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। धरने के दौरान सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। विधायक मनोज न्यांगली ने सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से भी फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने मांगें नहीं माने जाने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी थी, लेकिन सहमति बनने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले 13 वर्षीय राहुल ने पिता की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सैल्यूट किया। अंतिम दर्शन के दौरान वह अपने पिता के चरणों में झुक गया और फूट-फूटकर रो पड़ा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां, विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, कांग्रेस नेता संजय पूनिया, नंदलाल पूनिया, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग, एडवोकेट प्रदीप कस्वां सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे। जगवीर रेपसवाल अपने पीछे पत्नी संतोष कुमारी, 13 वर्षीय बेटे राहुल और 11 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। उनके पिता जय सिंह रेपसवाल का वर्ष 1998 में निधन हो चुका है। परिवार में उनकी माता कमला देवी तथा छोटे भाई सुखबीर रेपसवाल हैं।4
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज राजलदेसर में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री पूसाराम जी गोदारा, विधानसभा प्रभारी श्री सुनील महला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविन्द चाकलान, देहात अध्यक्ष श्री भानीराम मेघवाल मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार खोखर, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल मेघवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि भागीरथ रेगर, पूर्व सरपंच मनफूल टांडी, नब्बीबक्स निर्वाण, मोहम्मद शरीफ छींपा, भवानी सैनी, विनोद सैनी, अशोक सोनी, छतर जी बैद, राकेश सुथार, दीपाराम मेघवाल, गिरधारी लाल मेघवाल, शरीफ बेहलीम, आरिफ खत्री, याकूब तंवर, मुंशी खां जोया, रिजवान बगड़, अशफाक बगड़, धर्मपाल रेगर, मुकेश, दौलतराम प्रजापत, जाकिर हुसैन बगड़, शौकत खोखर, भंवरलाल मेघवाल, यूसुफ धोबी, छोटू धोबी, गुलाब खंडोलिया, रहीश कुरैशी, चंद्रजीत वाल्मीकि, अनवर गोरी, अयूब गोरी, आरिफ काजी, सफी काजी, फारूक छींपा, भोजराज बारूपाल, संजय बारूपाल, हामिद चोहान, मंसूर हाजी, सद्दाम छींपा, सलीम बेहलीम, अयूब खत्री, इमरान गोरी, इमरान कुरैशी, वकार अहमद गौरी, बरकत अली काजी, असलम छींपा, उमरदीन तंवर, जावेद कुरैशी, रमजान छींपा, करीम बक्स छींपा, मोहम्मद छींपा, अजहर अली, शोयब चौहान, महमूद, अब्बास अली सहित कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय चुनाव की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। हम सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। एकजुट कांग्रेस – मजबूत संगठन – विजयी कांग्रेस। मोहम्मद जब्बार खोखर मण्डल अध्यक्ष, कांग्रेस राजलदेसर खबर #Congress #RajasthanCongress #Rajaldesar #NikayChunav #TeamCongress #PusaramGodara #MohammadJabbarKhokhar1
- महिपाल सिंह जी मकराना की ज्यादा तबियत ख़राब, सड़क पर बेहोश,चिरायु हॉस्पिटल, कालवाड़ रोड़ में भर्ती!!😓 स्वर्ण समाज पद्द यात्रा 600 किलोमीटर पैदल कर रहे महिपाल सिंह मकराणा के उज्ज्वल भविष्य और जल्द स्वस्थ हो ये कामना सभी स्वर्ण समाज के लोगो कि और से जय भवानी जय परशुराम जय महावीर। सुत्रो से।1
- उकलाना बिजली विभाग की लापरवाही उकलाना के बस स्टैंड के नजदीक बन रहे पुल के पास कोई भी बडा हादसा हो सकता है उकलाना,,,ये देखिए उकलाना बिजली विभाग की लापरवाही गौरतलब है कि उकलाना के बस स्टैंड के नजदीक बन रहे पुल के पास कोई भी बडा हादसा हो सकता है और बिजली विभाग की लापरवाही किस हद तक जानलेवा साबित हो सकती है लेकिन प्रसाशन के पास जनता के फोन बार बार करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और पुल के ठेकेदार भी शायद आंखें मूंद किसी बडी घटना का इन्तजार कर रहा है सब भगवान भरोसे चल रहा है ठेकेदार व प्रसाशन अपनी मस्ती मे है जनता भुगत रही है एस डी ओ से जब मैने बात की तो जल्द ही ठीक करवाने का आश्वासन दिया इस पोस्ट पर आप अपने सुझाव भी देते रहे2