Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या देवरिया जिले में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार की देर रात खाना खाते समय सोपरी गांव निवासी पप्पू यादव सैंतीस वर्ष को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। पप्पू यादव दो दिन पहले विदेश से कमाकर लौटे थे। घायल पप्पू यादव को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
RAJHANSH VERMA N.O.K.Live
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या देवरिया जिले में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार की देर रात खाना खाते समय सोपरी गांव निवासी पप्पू यादव सैंतीस वर्ष को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। पप्पू यादव दो दिन पहले विदेश से कमाकर लौटे थे। घायल पप्पू यादव को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित दूधा मठिया वार्ड-3 में 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात करीब दो बजे चोरों ने संगठित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बेंगलुरु में कार्यरत पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के सूने घर में घुसे चोरों ने एक-एक कर 11 ताले तोड़ डाले और घर के अंदर रखे कीमती गहने व अन्य सामान समेट कर फरार हो गए, साथ ही वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। वहीं इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, जबकि तीसरी वारदात में दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर के लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवरात भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। इस पूरी संगठित चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका हैँ मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- बैरिया अंचल के लौकरिया मुसहर टोली में शुक्रवार को हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह पायनियर कोचिंग के डायरेक्टर अमित गिरी ने राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। राहत सामग्री में आवश्यक खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिल सके। अमित गिरी ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। और आगे भी खड़ा रहूंगा।भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।1
- बाइक पर चलती लड़की को छेड़ने वाले दरिंदे का राजस्थान पुलिस ने किया अच्छे से इलाज🔥💪1
- पड़रौना/कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। क्षेत्र के हरपुर गांव में बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर सैकड़ों ट्रॉलियों के माध्यम से प्रतिदिन ढुलाई की जा रही है। खनन माफिया बेखौफ होकर दिन-रात मिट्टी निकालकर उसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा खेल खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चल रहे इस अवैध खनन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी खनन के कारण खेतों की उर्वरता प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर गड्ढे बन जाने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत भी खराब होती जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।2
- तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 'यक्ष एप' और सीसीटीवी विश्लेषण की मदद से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई।1
- मझौलिया प्रखंड के मोहद्दीपुर पंचायत के वार्ड-11 में आज दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर और शंभू ठाकुर के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा फर्नीचर, गहने, कपड़े और नगदी समेत वर्षों की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई, जिससे सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की भयावहता के आगे उनकी एक न चली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर हालात सामान्य हो सके। घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित परिवारों के सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।1
- लड़का अपनी प्रेमिका से रात में मिलने गया था लेकिन घर वालों ने पड़कर दोनों की बैंड बजा दी 🤣 नोट: यहां पर शादी वाली बैंड की बात नहीं हो रही बल्कि लात गुंसे वाली बैंड की बात हो रही है 🥵1