logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
1 day ago

More news from हरियाणा and nearby areas
  • *- अफवाहों व भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें जिलावासी* *- बुकिंग उपरांत घर पर ही पहुंचाया जाएगा गैस सिलेंडर, एजेंसी पर न लगाए लाइन* *पलवल, 28 मार्च।* उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला के लोगों को आश्वस्त किया कि जिला में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी इस प्रकार के मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल जिला में घरेलू एलपीजी गैस सहित पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण है और सप्लाई भी सुचारू और सामान्य रूप से जारी है। उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में एलपीजी गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों व प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार देश-प्रदेश में एलपीजी गैस व पेट्रोल आदि की सुचारू और सुव्यवस्थित सप्लाई सुनिश्चित करने के प्रति पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति का एलपीजी गैस सिलेंडर बुक हुआ है केवल उसी व्यक्ति को गैस सिलेंडर दें। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस एजेंसी संचालक पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी न हो। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप पर पर गैस व पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी करने वालों से जिला और पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेंगे और उनका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएंगी। उन्होंने सभी को प्रतिदिन की स्टॉक से संबंधित रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए। *हेल्पलाइन नंबर 1950 व डायल 112 पर दें शिकायत : उपायुक्त* उपायुक्त ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलेंडर या पेट्रोल व डीजल प्राप्त करने में परेशानी आती है अथवा कोई एलपीजी गैस या पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग  करता है तो उसकी जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1950 और पुलिस प्रशासन के डायल 112 पर सूचना और शिकायत दें। आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सूचना दें। *मजदूरों, लेबर क्लास और बाहर से आकर रह रहे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाएं एलपीजी गैस* उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मजदूरों, लेबर क्लास और बाहर से आकर रह रहे लोगों को एलपीजी गैस प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे पूरी तरह निश्चित रहकर जीवन यापन करें सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सूचित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला में बाहर से आकर रह रहे लोगों की राज्य अनुसार सूचना उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। *विवाह-शादियों व भंडारों में अन्य विकल्पों का करें उपयोग : उपायुक्त* उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आवश्यक सेवा क्षेत्रों जैसे रेजिडेंशियल स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, धर्मार्थ संस्थानों, आंगनवाड़ी, मिड डे मिल कार्य आदि और अधिक जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर अवश्य उपलब्ध करवाएं ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हो। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे विवाह-शादियों या भंडारों जैसे कार्यक्रमों के लिए एलपीजी गैस के स्थान पर तंदूर, लकड़ी व कोयलों सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए।  उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई करते हुए एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। *उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन करवाएं एक्टिवेट : उपायुक्त* उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पीएनजी के संचालकों को जिला में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के नए कनेक्शन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पीएनजी की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 35 हजार पीएनजी कनेक्शन हैं, जिनमें से लगभग 15 हजार कनेक्शन एक्टिव हैं। उन्होंने पीएनजी संचालकों को शेष बचे लगभग 20 हजार कनेक्शन भी उपभोक्ताओं की सहमति प्राप्त कर एक्टिव करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को नए पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जाए और उनसे कॉन्सेंट लेने और कनेक्शन चालू करवाने का आह्वान करें। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक पीएनजी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर न दें। उन्होंने कहा कि पीएनजी एक ऐसी सुविधा है जिसमें गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए आपके घर तक 24&7 उपलब्ध रहती है और सुरक्षित और सस्ती भी है। इससे सिलेंडर बुक कराने या स्टोर करने की परेशानी खत्म हो जाती है। यह एलपीजी से हल्की, सस्ती और अधिक सुविधाजनक होती है, जिससे किचन में जगह भी बचती है और आप जितनी गैस इस्तेमाल करते हैं, उतना ही भुगतान करते हैं। *घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल प्रयोग किया तो होगी कार्यवाही : उपायुक्त* उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने सभी एजेंसी संचालकों से आह्वान किया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखें तथा उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें तथा सिलेंडर की सप्लाई केवल घरों पर करवाएं किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी व गोदाम पर सिलेंडर की सप्लाई न दें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेंसी पर एक इंस्पेक्टर तैनात करें और गैस की सप्लाई सुचारू रूप से सुनिश्चित करवाएं। केवल वास्तविक उपभोक्ता को ही गैस की सप्लाई सुनिश्चित करवाएं। जिला में यह सुनिश्चित करें कि घरेलू गैस का कहीं भी कोई कमर्शियल प्रयोग तो नहीं किया जा रहा और ऐसे व्यक्तियों और दुकानदारों पर तुरंत कड़ी कार्यवाही करें। *किसी को भी टंकी, कैन या ड्रम में भरकर न दें पेट्रोल-डीजल : उपायुक्त* उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति एलपीजी व पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण करता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दें ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। किसी भी व्यक्ति को टंकी, कैन या ड्रम में पेट्रोल-डीजल भरकर न दें। उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंसी चालक उपभोक्ताओं को जागरूक करते रहें। गैस की घर पर डिलीवरी सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को प्रतिदिन गैस की स्टॉक रिपोर्ट भी निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर भिजवाने के निर्देश दिए। *‘घर पर ही आएगा एलपीजी गैस सिलेंडर’ : पुलिस अधीक्षक* पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि एजेंसी संचालक अपने स्तर पर कोई निर्णय न लें और न ही अपनी मर्जी से काम करें। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के निर्देशों की पालना करें ताकि जिला में आम नागरिक और गैस उपभोक्ता परेशान न हो। एलपीजी गैस सिलेंडर की केवल होम डिलीवरी दें एजेंसी या गोदाम से किसी भी उपभोक्ता को गैस न दें। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक अपनी-अपनी एजेंसियों पर बड़े-बड़े और स्पष्ट अक्षरों में बोर्ड लगवाएं कि ‘घर पर ही आएगा एलपीजी गैस सिलेंडर’। उन्होंने कहा कि जिस का सिलेंडर बुक हुआ है केवल उसी व्यक्ति को एलपीजी गैस सिलेंडर दें। पुलिस अधीक्षक ने ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिला में गैस की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की किसी भी प्रकार की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिली तो बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गैसी एजेंसी चालकों के साथ है, जिसके लिए उन्हें भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को प्रतिदिन गैस की स्टॉक रिपोर्ट भी निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पुलिस प्रशासन द्वारा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बैठक उपरांत उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका, एसडीएम होडल बैलीना, एसडीएम हथीन अप्रतिम सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी अनिल कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएफएससी महेश यादव सहित विभिन्न गैस एजेंसी संचालक व पेट्रोल पंप के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 000
    1
    *- अफवाहों व भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें जिलावासी*
*- बुकिंग उपरांत घर पर ही पहुंचाया जाएगा गैस सिलेंडर, एजेंसी पर न लगाए लाइन*
*पलवल, 28 मार्च।* 
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला के लोगों को आश्वस्त किया कि जिला में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी इस प्रकार के मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल जिला में घरेलू एलपीजी गैस सहित पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण है और सप्लाई भी सुचारू और सामान्य रूप से जारी है। 
उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में एलपीजी गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों व प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार देश-प्रदेश में एलपीजी गैस व पेट्रोल आदि की सुचारू और सुव्यवस्थित सप्लाई सुनिश्चित करने के प्रति पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति का एलपीजी गैस सिलेंडर बुक हुआ है केवल उसी व्यक्ति को गैस सिलेंडर दें। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस एजेंसी संचालक पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी न हो। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप पर पर गैस व पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी करने वालों से जिला और पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेंगे और उनका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएंगी। उन्होंने सभी को प्रतिदिन की स्टॉक से संबंधित रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए।
*हेल्पलाइन नंबर 1950 व डायल 112 पर दें शिकायत : उपायुक्त*
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलेंडर या पेट्रोल व डीजल प्राप्त करने में परेशानी आती है अथवा कोई एलपीजी गैस या पेट्रोल-डीजल की ब्लैक मार्केटिंग  करता है तो उसकी जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1950 और पुलिस प्रशासन के डायल 112 पर सूचना और शिकायत दें। आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सूचना दें।
*मजदूरों, लेबर क्लास और बाहर से आकर रह रहे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाएं एलपीजी गैस*
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मजदूरों, लेबर क्लास और बाहर से आकर रह रहे लोगों को एलपीजी गैस प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे पूरी तरह निश्चित रहकर जीवन यापन करें सरकार और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर सूचित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला में बाहर से आकर रह रहे लोगों की राज्य अनुसार सूचना उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
*विवाह-शादियों व भंडारों में अन्य विकल्पों का करें उपयोग : उपायुक्त*
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आवश्यक सेवा क्षेत्रों जैसे रेजिडेंशियल स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, धर्मार्थ संस्थानों, आंगनवाड़ी, मिड डे मिल कार्य आदि और अधिक जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर अवश्य उपलब्ध करवाएं ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हो। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे विवाह-शादियों या भंडारों जैसे कार्यक्रमों के लिए एलपीजी गैस के स्थान पर तंदूर, लकड़ी व कोयलों सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए।  उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई करते हुए एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
*उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन करवाएं एक्टिवेट : उपायुक्त*
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पीएनजी के संचालकों को जिला में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के नए कनेक्शन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पीएनजी की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 35 हजार पीएनजी कनेक्शन हैं, जिनमें से लगभग 15 हजार कनेक्शन एक्टिव हैं। उन्होंने पीएनजी संचालकों को शेष बचे लगभग 20 हजार कनेक्शन भी उपभोक्ताओं की सहमति प्राप्त कर एक्टिव करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को नए पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जाए और उनसे कॉन्सेंट लेने और कनेक्शन चालू करवाने का आह्वान करें। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक पीएनजी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर न दें। उन्होंने कहा कि पीएनजी एक ऐसी सुविधा है जिसमें गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए आपके घर तक 24&7 उपलब्ध रहती है और सुरक्षित और सस्ती भी है। इससे सिलेंडर बुक कराने या स्टोर करने की परेशानी खत्म हो जाती है। यह एलपीजी से हल्की, सस्ती और अधिक सुविधाजनक होती है, जिससे किचन में जगह भी बचती है और आप जितनी गैस इस्तेमाल करते हैं, उतना ही भुगतान करते हैं।
*घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल प्रयोग किया तो होगी कार्यवाही : उपायुक्त*
उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने सभी एजेंसी संचालकों से आह्वान किया कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखें तथा उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें तथा सिलेंडर की सप्लाई केवल घरों पर करवाएं किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी व गोदाम पर सिलेंडर की सप्लाई न दें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गैस एजेंसी पर एक इंस्पेक्टर तैनात करें और गैस की सप्लाई सुचारू रूप से सुनिश्चित करवाएं। केवल वास्तविक उपभोक्ता को ही गैस की सप्लाई सुनिश्चित करवाएं। जिला में यह सुनिश्चित करें कि घरेलू गैस का कहीं भी कोई कमर्शियल प्रयोग तो नहीं किया जा रहा और ऐसे व्यक्तियों और दुकानदारों पर तुरंत कड़ी कार्यवाही करें।
*किसी को भी टंकी, कैन या ड्रम में भरकर न दें पेट्रोल-डीजल : उपायुक्त*
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति एलपीजी व पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण करता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दें ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। किसी भी व्यक्ति को टंकी, कैन या ड्रम में पेट्रोल-डीजल भरकर न दें। उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंसी चालक उपभोक्ताओं को जागरूक करते रहें। गैस की घर पर डिलीवरी सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को प्रतिदिन गैस की स्टॉक रिपोर्ट भी निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर भिजवाने के निर्देश दिए।
*‘घर पर ही आएगा एलपीजी गैस सिलेंडर’ : पुलिस अधीक्षक*
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि एजेंसी संचालक अपने स्तर पर कोई निर्णय न लें और न ही अपनी मर्जी से काम करें। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के निर्देशों की पालना करें ताकि जिला में आम नागरिक और गैस उपभोक्ता परेशान न हो। एलपीजी गैस सिलेंडर की केवल होम डिलीवरी दें एजेंसी या गोदाम से किसी भी उपभोक्ता को गैस न दें। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक अपनी-अपनी एजेंसियों पर बड़े-बड़े और स्पष्ट अक्षरों में बोर्ड लगवाएं कि ‘घर पर ही आएगा एलपीजी गैस सिलेंडर’। उन्होंने कहा कि जिस का सिलेंडर बुक हुआ है केवल उसी व्यक्ति को एलपीजी गैस सिलेंडर दें। 
पुलिस अधीक्षक ने ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जिला में गैस की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की किसी भी प्रकार की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिली तो बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गैसी एजेंसी चालकों के साथ है, जिसके लिए उन्हें भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को प्रतिदिन गैस की स्टॉक रिपोर्ट भी निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पुलिस प्रशासन द्वारा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। बैठक उपरांत उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका, एसडीएम होडल बैलीना, एसडीएम हथीन अप्रतिम सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी अनिल कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएफएससी महेश यादव सहित विभिन्न गैस एजेंसी संचालक व पेट्रोल पंप के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • पलवल कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। इसके पश्चात विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे रस्साकशी, योगा, मटका रेस आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ तथा एसपी वरुण सिंगला ने स्वयं वॉलीबॉल खेलकर युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि “Fit India Fit Palwal” एक ऐसा अभियान है जो हर वर्ग—युवा, बुजुर्ग, महिलाएं—सभी को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण संभव है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि फिट रहकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। मंत्री ने जानकारी दी कि पलवल के इस स्टेडियम को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है, जिसमें सिंथेटिक ट्रैक और क्रिकेट पिच का निर्माण शामिल है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे अनावश्यक विषयों को उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश वर्तमान में शांति और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है तथा सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।
    1
    पलवल कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। इसके पश्चात विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे रस्साकशी, योगा, मटका रेस आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ तथा एसपी वरुण सिंगला ने स्वयं वॉलीबॉल खेलकर युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि “Fit India Fit Palwal” एक ऐसा अभियान है जो हर वर्ग—युवा, बुजुर्ग, महिलाएं—सभी को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण संभव है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि फिट रहकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मंत्री ने जानकारी दी कि पलवल के इस स्टेडियम को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है, जिसमें सिंथेटिक ट्रैक और क्रिकेट पिच का निर्माण शामिल है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे अनावश्यक विषयों को उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश वर्तमान में शांति और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है तथा सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • gfff cx cv
    1
    gfff cx cv
    user_Juned Khan
    Juned Khan
    Farmer नगीना सेंट, नूंह, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • Post by Om kumar
    1
    Post by Om kumar
    user_Om kumar
    Om kumar
    Social worker Ballabgarh, Faridabad•
    8 hrs ago
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर किसानों के मुद्दों पर नहीं हुई कोई चर्चा। मास्टर श्यौराज
    1
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर किसानों के मुद्दों पर नहीं हुई कोई चर्चा। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    9 hrs ago
  • *गालीबाज SHO और SI निलंबित हुए!!!* *बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी!!!*
    1
    *गालीबाज SHO और SI निलंबित हुए!!!*
*बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी!!!*
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ट्रंप का सेक्सी रूप सामने आया, युद्ध का सामना धैर्य एकजुटता से करें - मोदी, गुवाहाटी में शाह का रोड शो, एक्साइज ड्यूटी में कटौती चुनावी नाटक बोली कांग्रेस, टिकट कटते ही तीन पूर्व बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल और ईरान ने किया कुवैत एयरपोर्ट तबाह...... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    ट्रंप का सेक्सी रूप सामने आया, युद्ध का सामना धैर्य  एकजुटता से करें - मोदी, गुवाहाटी में शाह का रोड शो, एक्साइज ड्यूटी में कटौती चुनावी नाटक बोली कांग्रेस, टिकट कटते ही तीन पूर्व बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल और ईरान ने किया कुवैत एयरपोर्ट तबाह...... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Faridabad, Haryana•
    4 hrs ago
  • Bharat ke teen mahapurush
    1
    Bharat ke teen mahapurush
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Nurse मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.