कुमारगंज में चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी | ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि जगदीशपुर से अयोध्या जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब बस पिठला के पास स्थित सैनिक ढाबा के करीब पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे यात्रियों से भरी बस के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सैनिक ढाबा के पास रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में बस से नीचे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी जो धीरे-धीरे फैलने लगी थी। हालांकि चालक, स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों में भय और दहशत का माहौल काफी देर तक बना रहा।

- Post by रेनू सागर1
- Post by Ritesh Singh4
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by Ghatnaein News1
- सौतेली मां ने कड़ी धूप में बांध दिया बच्चे को बच्चा चिल्लाता रहा जलता रहा मम्मी मम्मी 9:00 बजे से 3:00 बजे तक रोता रहा बच्चा1
- *प्रतापगढ़ में इंटरमीडियट की छात्रा की उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। लड़की को कत्ल करने के बाद उसके शव को मंदिर के झंडे से पेड़ पर लटका दिया।* *पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है।*1
- भांजे ने मामा के सिर पर लाठी से किया वार, मौत बकरियों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, समझौते के दौरान किया हमला संगम नगरी प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोंगी में सोमवार सुबह दस बजे बकरियों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। समझौता कराने पहुंचे मामा पर भांजे ने पीछे से लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव बोंगी निवासी सलमान पुत्र शहीद की बकरियां सुबह करीब दस बजे हुसैन पुत्र निसार अहमद के घर चली गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और समझौते की बात होने लगी। समझौता कराने के लिए दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग मौके पर जुटे। इसी दौरान हुसैन के पिता निसार अहमद (उर्फ बड़का) भी वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि समझौते के बीच फिर से कहासुनी हो गई। तभी पीछे से भांजे गुड्डू पुत्र शहीद ने अपने मामा निसार अहमद के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। स्वजन घायल को तत्काल करमा हेल्थ सेंटर सारंगापुर ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने निसार अहमद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान और थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।1
- Post by Ritesh Singh1