logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थर बराना में भीषण जल संकट, पानी की टंकी पर चढ़कर धरने पर बैठे ग्रामीण थर बराना में भीषण जल संकट, पानी की टंकी पर चढ़कर धरने पर बैठे ग्रामीण लंबे समय से बंद है पेयजल सप्लाई, महिलाओं ने कहा—जब तक पानी नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा पलेरा (टीकमगढ़)। टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के ग्राम थर बराना में भीषण जल संकट के चलते ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। गांव में पानी की टंकी से लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण परेशान महिलाओं और ग्रामीणों ने पानी की टंकी के जीने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियमित जल सप्लाई नहीं होने से उन्हें पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक पानी की नियमित सप्लाई शुरू नहीं होगी, तब तक वे टंकी पर ही धरने पर बैठे रहेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का लाभ गांव के लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल व्यवस्था तत्काल बहाल कर गांव में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

1 hr ago
user_Mahendra Kumar Dubey
Mahendra Kumar Dubey
Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
b9a68b33-8e8d-4924-b8e1-f6f8b355616e

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टीकमगढ़ में नाली निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता से समझौते और ठेकेदार चयन को लेकर विवाद टीकमगढ़ में नाली निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता से समझौते और ठेकेदार चयन को लेकर विवाद स्थानीय लोगों ने बिना सरिया के ढलाई का लगाया आरोप, पूर्व में अधूरा काम छोड़ने वाले ठेकेदार को दोबारा काम मिलने पर भी सवाल टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ़ में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर सरिया (लोहे के तार) केवल दिखावे के लिए रखा गया है, जबकि नाली की ढलाई बिना सरिया लगाए ही की जा रही है। रहवासियों का आरोप है कि यदि यह दावा सही है तो इस तरह का निर्माण कार्य अधिक समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा और पहली ही बारिश या सामान्य दबाव में नाली क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी। लोगों का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता होने पर सरकारी धन का दुरुपयोग होता है और इसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है। विवाद का एक और पहलू यह भी है कि जिस ठेकेदार पर पहले निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के आरोप लगे थे, उसी को दोबारा यह कार्य दिए जाने की चर्चा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ठेके आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा यदि अनियमितताएं पाई जाएं तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    टीकमगढ़ में नाली निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता से समझौते और ठेकेदार चयन को लेकर विवाद
टीकमगढ़ में नाली निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता से समझौते और ठेकेदार चयन को लेकर विवाद
स्थानीय लोगों ने बिना सरिया के ढलाई का लगाया आरोप, पूर्व में अधूरा काम छोड़ने वाले ठेकेदार को दोबारा काम मिलने पर भी सवाल
टीकमगढ़। नगर पालिका टीकमगढ़ में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर सरिया (लोहे के तार) केवल दिखावे के लिए रखा गया है, जबकि नाली की ढलाई बिना सरिया लगाए ही की जा रही है।
रहवासियों का आरोप है कि यदि यह दावा सही है तो इस तरह का निर्माण कार्य अधिक समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा और पहली ही बारिश या सामान्य दबाव में नाली क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी। लोगों का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता होने पर सरकारी धन का दुरुपयोग होता है और इसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है।
विवाद का एक और पहलू यह भी है कि जिस ठेकेदार पर पहले निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के आरोप लगे थे, उसी को दोबारा यह कार्य दिए जाने की चर्चा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ठेके आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा यदि अनियमितताएं पाई जाएं तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग, सीईओ जनपद को सौंपा ज्ञापन.... पलेरा। जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लहर बुजुर्ग के ग्राम पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने गांव में आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय एवं पेयजल व्यवस्था शुरू कराने की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत पलेरा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पथरीगढ़ में लगभग 300 से 400 की आबादी निवास करती है, जहां 40 से 50 परिवार रहते हैं। इसके बावजूद गांव आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में न तो आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है और न ही प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था है। इसके कारण छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं ग्रामीणों को ग्राम पंचायत मुख्यालय लहर बुजुर्ग जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में शीघ्र आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय संचालित कराया जाए तथा पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ गांव में ही मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। #viralshorts #viralreelschallenge #BJPMP पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग, सीईओ जनपद को सौंपा ज्ञापन.... पलेरा। जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लहर बुजुर्ग के ग्राम पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने गांव में आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय एवं पेयजल व्यवस्था शुरू कराने की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत पलेरा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पथरीगढ़ में लगभग 300 से 400 की आबादी निवास करती है, जहां 40 से 50 परिवार रहते हैं। इसके बावजूद गांव आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में न तो आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है और न ही प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था है। इसके कारण छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं ग्रामीणों को ग्राम पंचायत मुख्यालय लहर बुजुर्ग जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में शीघ्र आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय संचालित कराया जाए तथा पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ गांव में ही मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। #viralshorts #viralreelschallenge #BJPMP
    1
    पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग, सीईओ जनपद को सौंपा ज्ञापन....

पलेरा। जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लहर बुजुर्ग के ग्राम पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने गांव में आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय एवं पेयजल व्यवस्था शुरू कराने की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत पलेरा को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि पथरीगढ़ में लगभग 300 से 400 की आबादी निवास करती है, जहां 40 से 50 परिवार रहते हैं। इसके बावजूद गांव आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में न तो आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है और न ही प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था है। इसके कारण छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं ग्रामीणों को ग्राम पंचायत मुख्यालय लहर बुजुर्ग जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में शीघ्र आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय संचालित कराया जाए तथा पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ गांव में ही मिल सके।
ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
#viralshorts #viralreelschallenge #BJPMP

    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार को लेकर बड़ी बैठक! 🛑🚗 ​कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए: ​📍 प्रमुख बिंदु: 🔹 शहर में ऑटो स्टैंड और ठेला चालकों के लिए हॉकर्स जोन का चयन इसी सप्ताह होगा। 🔹 नजरबाग, पुरानी नगर पालिका और लकड़खाना क्षेत्र में बनेगी नई पार्किंग। 🔹 निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने की योजना। 🔹 बिना नंबर प्लेट वाले डंपर/ट्रकों पर होगी सख्त कार्रवाई। 🔹 झांसी रोड और कलेक्ट्रेट के पास से सब्जी मंडी के लिए नया स्थान चिन्हित होगा। 🔹 महावीर स्कूल पुलिया चौड़ीकरण और बतख चौराहे के जीर्णोद्धार पर बनी सहमति। ​सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें! 🚦✨
    1
    टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार को लेकर बड़ी बैठक! 🛑🚗
​कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए:
​📍 प्रमुख बिंदु:
🔹 शहर में ऑटो स्टैंड और ठेला चालकों के लिए हॉकर्स जोन का चयन इसी सप्ताह होगा।
🔹 नजरबाग, पुरानी नगर पालिका और लकड़खाना क्षेत्र में बनेगी नई पार्किंग।
🔹 निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने की योजना।
🔹 बिना नंबर प्लेट वाले डंपर/ट्रकों पर होगी सख्त कार्रवाई।
🔹 झांसी रोड और कलेक्ट्रेट के पास से सब्जी मंडी के लिए नया स्थान चिन्हित होगा।
🔹 महावीर स्कूल पुलिया चौड़ीकरण और बतख चौराहे के जीर्णोद्धार पर बनी सहमति।
​सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें! 🚦✨
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त टीम का छापा mpw के देशराज घोष को रंगे हाथों 10हजार रुपया के साथ पकड़ा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त टीम का छापा mpw के देशराज घोष को रंगे हाथों 10हजार रुपया के साथ पकड़ा आवेदक अरविंद राजपूत - नरेंद्र राजपूत नगर परिषद द्वारा जिला छतरपुर,निवासी ग्राम ढूंढा जिला टीकमगढ़ आरोपी देशराज घोष एमपीडब्ल्यू सीएमएचओ कार्यालय जिला टीकमगढ़ ₹10000 की पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा सीएमएचओ कार्यालय जिला टीकमगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती के एवज में
    1
    कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त टीम का छापा mpw  के देशराज घोष को रंगे हाथों 10हजार  रुपया  के साथ  पकड़ा 
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश 
कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग में लोकायुक्त टीम का छापा mpw  के देशराज घोष को रंगे हाथों 10हजार  रुपया  के साथ  पकड़ा आवेदक अरविंद राजपूत - नरेंद्र राजपूत 
नगर परिषद द्वारा जिला छतरपुर,निवासी ग्राम ढूंढा जिला टीकमगढ़ 
आरोपी देशराज घोष एमपीडब्ल्यू सीएमएचओ कार्यालय जिला टीकमगढ़ 
₹10000 की पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा
सीएमएचओ कार्यालय जिला टीकमगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती के एवज में
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    3
    टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज 
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    user_Deepak kushwaha
    Deepak kushwaha
    Credit reporting agency टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • "नशे के खिलाफ सख्त संदेश: आईजी मिथिलेश शुक्ला बोले—युवा बनें बदलाव की ताकत" "नशे के खिलाफ सख्त संदेश: आईजी मिथिलेश शुक्ला बोले—युवा बनें बदलाव की ताकत" "नशामुक्त समाज का संकल्प: टीकमगढ़ से आईजी मिथिलेश शुक्ला ने दिया बड़ा संदेश" "नशे को हराना है, भविष्य संवारना है: आईजी मिथिलेश शुक्ला ने दिलाई शपथ" "युवाओं से आईजी की अपील—नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की गारंटी" "टीकमगढ़ से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, आईजी मिथिलेश शुक्ला ने दिलाई जनशपथ" "नशे के खिलाफ एकजुट हुआ टीकमगढ़, आईजी मिथिलेश शुक्ला ने जगाई नई उम्मीद
    3
    "नशे के खिलाफ सख्त संदेश: आईजी मिथिलेश शुक्ला बोले—युवा बनें बदलाव की ताकत"  
"नशे के खिलाफ सख्त संदेश: आईजी मिथिलेश शुक्ला बोले—युवा बनें बदलाव की ताकत"  
"नशामुक्त समाज का संकल्प: टीकमगढ़ से आईजी मिथिलेश शुक्ला ने दिया बड़ा संदेश"
"नशे को हराना है, भविष्य संवारना है: आईजी मिथिलेश शुक्ला ने दिलाई शपथ"
"युवाओं से आईजी की अपील—नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की गारंटी"
"टीकमगढ़ से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, आईजी मिथिलेश शुक्ला ने दिलाई जनशपथ"
"नशे के खिलाफ एकजुट हुआ टीकमगढ़, आईजी मिथिलेश शुक्ला ने जगाई नई उम्मीद
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • टीकमगढ़ स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी एमपीडब्ल्यू को लोकायुक्त सागर टीम ने 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा टीकमगढ़ स्वास्थ्य विभाग एमपीडब्ल्यू पदस्थ कर्मचारियों देशराज घोष को लोकायुक्त टीम सागर द्वारा₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। आगे की कार्रवाई लोकायुक्त सागर इंस्पेक्टर टीम द्वारा की गई । टीकमगढ़ जिले में रिश्वत की खबरें क्रमबद्ध आ रही है आखिर सिस्टम कब सुधरेगा । जहां जिंदगी देने का मंदिर है। वहां ग्रामीण अंचल के गरीब व्यक्ति बेसहारा अस्पताल में अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। यदि₹10000 रिश्वत देनी पड़े तो फिर गरीब व्यक्तियों का कैसे इलाज किया जा सकता है इस पर सरकार को जिला प्रशासन को सही ढंग से निरीक्षण और समय-समय पर जांच होती रहनी चाहिए।
    1
    टीकमगढ़ स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी एमपीडब्ल्यू को लोकायुक्त सागर टीम ने 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
टीकमगढ़ स्वास्थ्य विभाग एमपीडब्ल्यू पदस्थ कर्मचारियों देशराज घोष को लोकायुक्त टीम सागर द्वारा₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।
आगे की कार्रवाई लोकायुक्त सागर इंस्पेक्टर टीम द्वारा की गई ।
टीकमगढ़ जिले में रिश्वत की खबरें क्रमबद्ध आ रही है आखिर सिस्टम कब सुधरेगा । जहां जिंदगी देने का मंदिर है।
वहां 
ग्रामीण अंचल के गरीब व्यक्ति बेसहारा अस्पताल में अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। यदि₹10000 रिश्वत देनी पड़े तो फिर गरीब व्यक्तियों का कैसे इलाज किया जा सकता है इस पर सरकार को जिला प्रशासन को सही ढंग से निरीक्षण और समय-समय पर जांच होती रहनी चाहिए।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.