आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगी गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग जयपुर, 7 मार्च। प्रदेश के नागरिकों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता के साथ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा रेफरल सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, डिजिटाइजेशन एवं ई—सेवाओं को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शनिवार को जयपुर जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शनिवार प्रात: जयपुर के मालवीय नगर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकसू के उप जिला अस्पताल एवं आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्थानों में पंजीकरण, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, साफ—सफाई, स्टाफ एवं बैड सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा उनके समुचित उपयोग को लेकर जानकारी ली। उन्होंने विगत समय में चिकित्सा संस्थानों के सघन निरीक्षण और नवाचरों से आए सुधारों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नए भवनों के निर्माण, आधुनिक मशीनों की उपलब्धता तथा नवाचारों को प्रोत्साहन देने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षानुरूप सुधार हो रहा है, इन सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रो—एक्टिव एप्रोच और स्मार्ट तरीकों के साथ काम किया जाए। *आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हो प्रभावी एनसीडी स्क्रीनिंग* *मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी हों और मजबूत* मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर ही गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग कर लोगों को लाइफ स्टाइल डिजीज से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी और मजबूत किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाकर स्वास्थ्य मानकों को बेहतर किया जा सके। *रोगी भार अधिक तो क्यू मैनेजमेंट सिस्टम अपनाएं* मुख्य सचिव ने चाकसू में राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान यहां रोगीभार अधिक होने के दृष्टिगत क्यू मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने, रेफरल सिस्टम मजबूत करने, डिजिटिलाइजेशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के नए भवन के कार्य को गति देते हुए जल्द पूर्ण करने एवं तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। रोगियों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रोगियों की संतुष्टि ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का पैमाना है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की सराहना की। *रेफरल का पूरा रिकॉर्ड करें संधारित* इसी प्रकार बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर साफ—सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एनसीडी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाते हुए प्रभावी रेफरल सिस्टम विकसित किया जाए। रेफरल का पूरा रिकॉर्ड सुनियोजित तरीके से संधारित किया जाए। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को और मजबूत कर रोगी भार बढ़ाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने पेलिएटिव केयर, जीरियाट्रिक केयर और प्रसूति सेवाओं को भी सुदृढ़ करने पर बल दिया। *सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा संस्थान के साथ रखें बेहतर समन्वय* आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार के लिए सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा केंद्र के साथ बेहतर समन्वय रखें। प्राथमिक स्क्रीनिंग को मजबूत करें और इसके बाद रोगी को रेफर करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने शत—प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि स्वास्थ्य मानकों को और बेहतर किया जा सके। मालवीय नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुख्य सचिव ने दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और साफ—सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। *मिशन मोड में भर्तियों से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध, 1700 से अधिक नए भवन बनाए* चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान बताया कि विगत समय में प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। इससे अस्पतालों के मानकों में सुधार हुआ है। मिशन मोड में भर्तियां होने से अधिकतर संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो रहा है। ट्रोमा सेंटर एवं एफआरयू में जरूरी सुविधाओं की सुनिश्चितता कर इन्हें क्रियाशील किया जा रहा है। साथ ही, पुराने भवनों की चरणबद्ध रूप से मरम्मत करवाई जा रही है एवं 1700 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के नए भवन बनाए गए हैं। मिशन लीवर स्माइल, मिशन मधुहारी, पिंक पखवाड़ा, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, निरामय राजस्थान जैसे नवाचारों के माध्यम से एनसीडी स्क्रीनिंग को मजबूत किया गया है, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही जांच एवं उपचार कर रोगी को जटिलता से बचाया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ———————

- जयपुर में होली का जोश अगर सड़क पर स्टंट में बदलेगा तो यातायात पुलिस जयपुर द्वारा कार्रवाई तय है। कार चालक ने सड़क को स्टंट ट्रैक समझ लिया, लेकिन जयपुर यातायात पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए FIR दर्ज करके कार्यवाही की। याद रखें, सड़क सुरक्षा और कानून के साथ खिलवाड़ करना दंडनीय अपराध है। सुरक्षित रहें, जिम्मेदारी से वाहन चलाएँ।1
- शुक्रवार नमाज के दौरान भट्टा बस्ती स्थित मस्जिद का कुछ हिस्सा गिर जाने की वजह से करीब 19 लोग घायल हो गए जिनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बताइ जा रही है मस्जिद में करीब 1000 लोग उपस्थित थे , हवा महल विधायक ने घायलों के परिजनों से मिलकर हिम्मत दी तो वहीं एसएमएस अस्पताल पहुंचकर उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए1
- राहुल गांधी का बड़ा हमला: "AI की रेस में भारत पिछड़ रहा है!" 🚨 केरल के मैरियन कॉलेज में छात्रों से बात करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत के डिजिटल भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि AI और रोबोटिक्स में मुकाबला सिर्फ अमेरिका और चीन के बीच है, और भारत इसमें कोई बड़ा प्लेयर नहीं बन पाया है। 📌 डेटा कंट्रोल: राहुल गांधी के अनुसार, हालिया US डील से भारत का डेटा विदेशों के हाथ लग गया है। 📌 जॉब मार्केट: सॉफ्टवेयर और सर्विस सेक्टर की नौकरियां AI की वजह से खत्म हो सकती हैं। 📌 चीन का दबदबा: AI समिट का उदाहरण देते हुए उन्होंने भारत की कमियों को उजागर किया। क्या भारत वाकई AI के मामले में अमेरिका और चीन का मुकाबला कर पाएगा? आप क्या सोचते हैं? #RahulGandhi #AI #ArtificialIntelligence #IndiaNews #DeshTakMedia JobCrisis Technology ModiGovt DigitalIndia Kerala DataPrivacy1
- बाणेश्वरी माता के मंदिर में भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में सिसोदिया राजपूत धर्मशाला में शुक्रवार को बाणेश्वरी माता के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई इस दौरान बाणेश्वरी माता के मंदिर में प्रथम वर्षगांठ मनाई गई इस मौके पर काफी दूर दराज से पद यात्रा आई और श्रद्धालु बाणेश्वरी माता की जय जयकार लगाते हुए हाथों में ध्वज लिए नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर नजर आए इसी के साथ ही सिसोदिया राजपूत समाज धर्मशाला में आए हुए सभी पद यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर आए हुए सिसोदिया समाज के सभी पदाधिकारी व भामाशाहों का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इसी के साथ ही सिसोदिया समाज के समाज बंधु धर्मशाला के विकास कार्य के बारे में व शिक्षा के बारे में अन्य कई तरह की जानकारी दी2
- राजस्थान में Zeero नम्बर लाओ और सरकारी नौकरी पाओं लेकिन कोर्ट ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब अब देखना ये होगा कि राजस्थान सरकार कोर्ट में इसका क्या जवाब देगी1
- जो भी युवा पान मसाला( गुटखा) आ रहा है एक बार वह इस तस्वीर को जरूर देखें और समझ ले पर पूरा गौर करें आज से ही तंबाकू गुटखा खाना छोड़ दे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उनका कोई तकलीफ नहीं हो सके आज और इसी वक्त संकल्प ले ले हम गुटका नहीं खाएंगे देख जरा इस पोस्ट को1
- बेलन मसाज! #चित्रकूट- नया बाजार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका मधु कुमारी छात्राओं से बेलन मसाज करा रही थी. किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर छोड़ दिया.1
- मानवता सर्वोपरि: मस्जिद हादसे के पीड़ितों को ढांढस बंधाने पहुँचे विधायक, हर संभव मदद का दिया भरोसा जयपुर। राजधानी के भट्टा बस्ती इलाके में एक मस्जिद की दीवार गिरने की दुखद घटना के बाद स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य सक्रिय नजर आए। शुक्रवार को विधायक आचार्य सीधे SMS अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। अस्पताल के दौरे के दौरान विधायक ने निम्नलिखित कदम उठाए: परिजनों को सांत्वना: उन्होंने घायलों के परिवार के सदस्यों से बातचीत की, उन्हें ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। चिकित्सकों को निर्देश: विधायक ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से घायलों की स्थिति पर चर्चा की और उन्हें निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सरकार का पक्ष: उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी तैनात रहे ताकि स्थिति पर नज़र रखी जा सके और घायलों को त्वरित सहायता मिल सके।1
- जयपुर। भट्टा बस्ती इलाके में मस्जिद की दीवार गिरने की दुखद घटना के बाद विधायक बालमुकुंद आचार्य शुक्रवार को SMS अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक आचार्य ने घायलों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी चर्चा की और घायलों को समुचित तथा बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है तथा घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। घटना के बाद अस्पताल में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।2