Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा की संध्या आरती में हुआ सम्मिलित मऊगंज/ तीन दिवसीय मैहर प्रवास के दौरान आज मां शारदा की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुआ माता रानी के श्री चरणों में माथा टेका आज का अद्भुत अनुभव रहा माता जी के दर्शन पश्चात् ऊपर से मैहर नगर का विहंगम दृश्य देखकर मन रोमांचित था रोपवे के माध्यम से आना जाना हुआ लेकिन जो दृश्य दिखा वास्तव में अलौकिक था इस प्राकृतिक दिव्य भव्य दृश्य देखने के बाद वास्तव में स्वर्ग की अनुभूति हुई ।
Rajjan Patel
त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा की संध्या आरती में हुआ सम्मिलित मऊगंज/ तीन दिवसीय मैहर प्रवास के दौरान आज मां शारदा की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुआ माता रानी के श्री चरणों में माथा टेका आज का अद्भुत अनुभव रहा माता जी के दर्शन पश्चात् ऊपर से मैहर नगर का विहंगम दृश्य देखकर मन रोमांचित था रोपवे के माध्यम से आना जाना हुआ लेकिन जो दृश्य दिखा वास्तव में अलौकिक था इस प्राकृतिक दिव्य भव्य दृश्य देखने के बाद वास्तव में स्वर्ग की अनुभूति हुई ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मऊगंज में बहू बनी कातिल! मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़—26 साल की बहू ने 75 वर्षीय ससुर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, लात-घूंसों की बरसात में बुझ गई जिंदगी, गांव में सनसनी!1
- विंध्य बलराम/रुद्र प्रताप सिंह. सीधी। भारतीय जनता पार्टी केवल पार्टी नहीं हमारी मां है, इसलिए पार्टी का जन्म दिवस आगामी 6 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ आयोजित करें। पार्टी के कारण हमारी शान और सम्मान है, व्यक्तित्व और नाम की पहचान है। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 6 अप्रैल को मनाए जा रहे स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं। सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म दिवस आनंद और उल्लास का दिन होता है। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को शानदार ढंग से आयोजित करें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्यकर्ताओं के दम और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से लगातार बना रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय प्रथम फिर पार्टी और उसके बाद कार्यकर्ता आता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन मंत्र है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस 6 अप्रैल के तारीख में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें साज सज्जा, ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का सम्मान, बस्ती संपर्क, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा, सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सहित आदि प्रकार के अलग-अलग दिनों मे अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभावी और शानदार हो कार्यक्रम -- के के तिवारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण के संभागीय सह प्रभारी के के तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे हैं। सभी कार्यक्रम प्रभावी और ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी को पूर्ण मनोयोग से जुटना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिला उपाध्यक्ष उषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री चंद्रपाल सिंह उइके, जिला मंत्री गजराज सिंह चंदेल, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कपूर चंद साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, नवनिर्वाचित अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, पुन्नू खान, सोशल मीडिया सह संभागीय प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव, योगेंद्र सिंह, कृष्णा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।2
- Post by चंदन भइया1
- शंकरगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को पदोन्नति देकर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बनाया गया है। इस उपलब्धि पर आज मंगलवार दोपहर करीब 04:30 के आसपास राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आयोग ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे गर्व का विषय बताया।1
- *ईरान के भूमिगत "मिसाइल शहर" में भीषण बमबारी*1
- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक निजी स्कूल के बाथरूम में 6 वर्षीय KG छात्रा के साथ लगभग 12 वर्षीय (कक्षा 7) छात्र द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार (30 मार्च 2026) दोपहर करीब 2 बजे राधानगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर (पीएसी रोड) स्थित स्कूल में हुई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर लौटने के बाद प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत कर रही थी। पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि स्कूल का 7वीं कक्षा का एक "भैया" उसे बहाने से बाथरूम ले गया और उंगली डालने की कोशिश की। बच्ची ने कहा कि वह आरोपी को देखकर पहचान लेगी। मां स्कूल पहुंची तो प्रबंधन ने मामला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई: राधानगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मां की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस टीम मंगलवार को स्कूल पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।सबसे गंभीर बात यह है कि पूरे स्कूल परिसर में एक भी CCTV कैमरा नहीं लगा था, जो बच्चों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही दर्शाता है। पुलिस स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है।स्कूल प्रबंधन पर आरोप: मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को छिपाने की कोशिश की। घटना स्कूल समय के दौरान हुई, लेकिन शिक्षकों की निगरानी की कमी साफ दिख रही है।समाज में आक्रोश: यह घटना फतेहपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। पुलिस अपील: पुलिस ने कहा कि दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। जिला प्रशासन भी मामले पर नजर रखे हुए है। अपील:- बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अभिभावक अपने बच्चों से स्कूल में हुई किसी भी अनुचित घटना के बारे में खुलकर बात करें। स्कूल प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।यह मामला शिक्षा व्यवस्था में सुरक्षा की खामियों को उजागर करता है। आगे की जांच से और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।1
- सोशल मीडिया पर हुआ वायरल विडियो नैनी क्षेत्र में एक युवती ने सरेबाजार एक शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी, आरोप है कि इस शख्स ने युवती से नौकरी के नाम पर ₹4 लाख रुपए ठग लिए थे। पुलिस मौके पर आई, थाने में पंचायत भी हुई मामले के समझौते को लेकर।1
- Post by चंदन भइया1