बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के शेरशाहबादी समुदाय के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग को लेकर 4 मई को लेकर करेंगे आंदोलन बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के शेरशाहबादी समुदाय के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी ने मंगलवार को अंचलाधिकारी बरहरवा को ज्ञापन सौंपकर 4 मई 2026 से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने की सूचना दी है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बरहरवा प्रखंड में शेरशाहबादी समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है, जो आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से काफी पिछड़ी हुई है। पूर्व में इस समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे, लेकिन वर्ष 2000 से 2014 तक प्रमाण पत्र निर्गत होने के बाद पिछले लगभग 14 वर्षों से इसे बंद कर दिया गया है। समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि अंचल कार्यालय स्तर पर जानबूझकर एक प्रक्रिया के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में बाधा उत्पन्न की जा रही है। इसके कारण शेरशाहबादी समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा संस्थानों में नामांकन, नौकरी में आरक्षण तथा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। सोसाइटी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे कई वर्षों से आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक प्रशासन या सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे समुदाय में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि 4 मई से शुरू होने वाला यह धरना अनिश्चितकालीन होगा और जब तक जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पुनः शुरू नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल के रूप में मुखिया इश्तियाक अहमद, आजमाइल शेख, शाहीन अख्तर, शकील अहमद मौजूद थे।

- Post by Sunny kr. bhagat1
- प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण-पोषण वाद संख्या 32/2026 पारिवारिक मतभेदों को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान दंपतियों ने पुराने मतभेदों को भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने दंपतियों को आपसी समझ, सहयोग और संवाद के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे विवादों को बातचीत और समझदारी से सुलझाकर परिवार में मधुरता बनाए रखें ।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता मो सलीम सहित परिजन भी उपस्थित रहे।1
- कृपया ध्यान दें दबा के वीडियो शेयर करें 👀 👀 रंगदार सिस्टम झारखंड 😈💪💪💪💪💪1
- Post by Md Mukhatar1
- गोड्डा में यह क्या हो गया? 😯 जमीन से पानी निकलते ही उमड़ पड़ी हजारों की भीड़, आस्था या कुछ और? देखिए वीडियो। फेसबुक के लिए वायरल हैशटैग्स (#) #Godda #Jharkhand #GangaMaiya #Chamatkar #ViralVideo #Aastha #GoddaNews #Parasi #JharkhandNews #SanatanDharma #Bhaktishakti #TrendingNow #India #Divine #Faith #Miracle1
- गोड्डा के गांव में ‘मां गंगा’ के दर्शन का दावा, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना ! #NewsUpdate #reel #reels1
- Post by Usha devi1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1