कुर्सी पर तिरंगा बिछाकर बैठे बीएमओ नियम ताक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर उठे गंभीर सवाल। अजयगढ़ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. शोभाराम शर्मा द्वारा अपने कार्यालय की कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का मामला सामने आया है। एक तरफ पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ध्वज के सम्मान का संदेश दिया जा रहा है, वहीं जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का यह कृत्य तिरंगे का खुला अनादर माना जा रहा है। बतादें कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के स्पष्ठ नियम है कि राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी भी प्रकार के गद्दे, मेज, कुर्सी, वक्ता के मंच या किसी अन्य वस्तु को ढकने के लिए नहीं किया जा सकता। 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971' के तहत तिरंगे को नीचे बिछाना, पैरों में आना या उस पर बैठना एक दंडनीय अपराध है। नियम का उल्लंघन करने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बाबजूद इसकेशासकीय पद पर रहते हुए नियमों की अनदेखी करना बेहद गंभीर विषय है। प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
कुर्सी पर तिरंगा बिछाकर बैठे बीएमओ नियम ताक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर उठे गंभीर सवाल। अजयगढ़ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. शोभाराम शर्मा द्वारा अपने कार्यालय की कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का मामला सामने आया है। एक तरफ पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ध्वज के सम्मान का संदेश दिया जा रहा है, वहीं जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का यह कृत्य तिरंगे का खुला अनादर माना जा रहा है। बतादें कि भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के स्पष्ठ नियम है कि राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी भी प्रकार के गद्दे, मेज, कुर्सी, वक्ता के मंच या किसी अन्य वस्तु को ढकने के लिए नहीं किया जा सकता। 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971' के तहत तिरंगे को नीचे बिछाना, पैरों में आना या उस पर बैठना एक दंडनीय अपराध है। नियम का उल्लंघन करने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बाबजूद इसकेशासकीय पद पर रहते हुए नियमों की अनदेखी करना बेहद गंभीर विषय है। प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
- दक्षिण पन्ना वनमण्डल का अनोखा प्रयोग, ‘सर्पलोक’ से बच्चों को दी सर्प संरक्षण की सीख नाग पंचमी पर बच्चों के हाथों में पहुँचा ‘सर्पलोक’, खेल-खेल में सीख रहे साँपों से बचाव और संरक्षण के वैज्ञानिक तरीके पन्ना। नाग पंचमी के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमण्डल ने सर्प संरक्षण और सर्पदंश से बचाव को लेकर अभिनव जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में सैकड़ों विद्यार्थियों को विशेष रूप से तैयार किया गया 54 कार्डों वाला ‘सर्पलोक’ कार्ड गेम वितरित किया गया। ‘सर्पलोक’ के माध्यम से बच्चों को विषैले एवं विषहीन साँपों की पहचान, सर्पदंश से बचाव, सही प्राथमिक उपचार और साँपों से जुड़े अंधविश्वासों व मिथकों की वास्तविकता समझाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और अपने आसपास साँपों से जुड़े अनुभव भी साझा किए। वन विभाग ने बच्चों को बताया कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अवैज्ञानिक उपचार के बजाय पीड़ित को बिना देरी किए अस्पताल पहुँचाना सबसे जरूरी है। अभियान का संदेश रहा— “साँप नहीं, अज्ञानता सबसे बड़ी दुश्मन है।” रैपुरा रेंज के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैपुरा, हाई स्कूल अधराड़, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बघवार कला और शासकीय स्कूल हरदुआ सरसबाहु में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी रैपुरा कृष्णा प्रसाद सहित वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश से सुरक्षा की जानकारी दी। इसी क्रम में मोहन्द्रा रेंज के शासकीय कन्या हाई स्कूल मोहन्द्रा में वनपाल जगदीश प्रसाद अहिरवार ने विद्यार्थियों को सर्पदंश से बचाव और आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। वनमण्डल का कहना है कि साँपों के प्रति अनावश्यक भय के कारण उनकी हत्या की घटनाओं को रोकना और मनुष्य-साँप के बीच सुरक्षित सहअस्तित्व विकसित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। दक्षिण पन्ना वनमण्डल द्वारा इससे पहले वर्ष 2025 में ‘साँप-सीढ़ी’ खेल के माध्यम से भी सर्प जागरूकता का अभिनव प्रयास किया गया था। अब ‘सर्पलोक’ कार्ड गेम इस अभियान को एक नया और रोचक माध्यम दे रहा है। वन विभाग का प्रयास है कि गेम आधारित शिक्षा के जरिए बच्चों और ग्रामीण समुदायों तक सर्पदंश की रोकथाम, प्राथमिक उपचार तथा सर्प संरक्षण की वैज्ञानिक जानकारी सरल और यादगार तरीके से पहुँचाई जाए। इस पहल से बच्चों में साँपों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही सर्पदंश की स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने की समझ विकसित होने की उम्मीद है।4
- *स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए दक्षिण पन्ना वनमंडल के 46 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित* _रेंज ऑफिसर विवेक जैन, रेंज ऑफिसर जीतू सिंह बघेल एवं सहायक अधीक्षक श्री बाला प्रसाद परोहा सहित वन संरक्षण, वनाग्नि नियंत्रण, जैव विविधता, तेंदूपत्ता, शीतल मुक्तिधाम, जल संरक्षण एवं अन्य उल्लेखनीय कार्यों से जुड़े सदस्यों को मिला सम्मान_ पन्ना, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वृत्त स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक, छतरपुर वृत्त श्री नरेश सिंह यादव द्वारा दक्षिण पन्ना के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री विवेक कुमार जैन, वनक्षेत्रपाल; श्री बाला प्रसाद परोहा, सहायक अधीक्षक; श्री सौरभ दुबे, सहायक ग्रेड-3; श्री जगदीश प्रसाद अहिरवार, वनपाल; श्री ज्ञान प्रकाश आरख, वनपाल; श्रीमती रंजना नागर, कार्यवाहक वनपाल; श्री रजनीश चौरसिया, वनरक्षक; श्री उदय भान सिंह, वनरक्षक; श्री वीरेंद्र पटेल, वनरक्षक एवं श्री अरविंद कुमार गुप्ता, वनरक्षक शामिल रहे। इन्हें वनाग्नि नियंत्रण, तेंदुआ रेस्क्यू, वन सुरक्षा, शीतल मुक्तिधाम अभियान, जैव विविधता आधारित पौधारोपण तथा दक्षिण पन्ना के अनोखे वृक्ष संकलन जैसे कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय प्रभारी मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार एवं वनमंडलाधिकारी अनुपम शर्मा द्वारा दक्षिण पन्ना वनमंडल के 10 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें सुश्री जीतू सिंह बघेल, वनक्षेत्रपाल; श्री अशोक कुमार पाण्डेय, उप वनक्षेत्रपाल; श्री विक्रम सिंह बुंदेला, सहायक ग्रेड-3; श्री संदीप तिवारी, वनपाल; श्री मथुरा प्रसाद रैकवार, वनपाल; श्री पुष्पेंद्र सिंह, वनपाल; श्री अजय चौरसिया, ग्राम वन समिति अध्यक्ष; श्री संदीप सिंह बघेल, वनरक्षक; श्री महेंद्र अमहारी, वनरक्षक एवं श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, वनरक्षक शामिल रहे। इनके कार्यों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, वनाग्नि नियंत्रण, वन सुरक्षा, तेंदूपत्ता संग्रहण एवं पारिश्रमिक भुगतान, प्राकृतिक झिरियों का पुनर्जीवन, जैव विविधता आधारित पौधारोपण, शीतल मुक्तिधाम अभियान तथा दक्षिण पन्ना की तितलियों के दस्तावेजीकरण जैसे प्रयास शामिल हैं। इसी क्रम में वनमंडल स्तरीय कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी द्वारा 26 सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री राम प्रसाद पटेल, श्री गणेश सोनी, श्री अनिल प्रताप सिंह, श्री जय प्रकाश नारायण दुबे, श्री प्रेम शंकर ठाकुर, श्री बैकुंठराम गर्ग, श्री मनीष कुमार वर्मा, श्री कृष्ण कुमार प्रजापति, श्रीमती इन्दु खरे, श्री मनोज चौरसिया, श्री उमाकांत द्विवेदी, श्री सुशील वर्मा, श्री गौरव दीक्षित, श्री प्रकाश प्रजापति, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री सचेंद्र मोहन, श्री सतीश द्विवेदी, श्री महेंद्र पटेल, श्री राजू अहिरवार, सुश्री प्रीति दुबे, सुश्री रचना जादौन, श्री संतोष कुमार तिवारी, श्री रामखिलावन प्रजापति, श्री उदयशंकर श्रीवास्तव, श्री मनीष रैकवार तथा सर्प मित्र श्री धीरेंद्र सोनी शामिल रहे। इन्हें तेंदूपत्ता संग्रहण एवं भुगतान, वनाग्नि सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण, नियमित वन गश्त, जल गंगा संवर्धन, प्राकृतिक झिरियों के पुनर्जीवन, शीतल मुक्तिधाम, जैव विविधता पौधारोपण, गिद्ध संरक्षण, कार्यालयीन कार्यों के उत्कृष्ट संपादन एवं सर्प रेस्क्यू सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दक्षिण पन्ना वन विभाग द्वारा बताया गया कि ऐसे सम्मानों का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले मैदानी एवं कार्यालयीन अमले के साथ वन समितियों और स्थानीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देना है।2
- अवंती बाई की दहाड से शासन प्रशासन मनुवादी विधायक सांसद काँप उठा mp जिला अशोकनगर#चंदेरी विधानसभा के माहोली में 1857 की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंग्रेजों को धूल चटाने वाली शहीद वीरांगना महारानी अबंती बाई लोधी जी की कई बर्षो से लगी मूर्ति हटवाने के बाद ओबीसी एससी एसटी संगठन की एकता विरोध करते हुए एक बड़े आंदोलन के चेतावनी को देखते हुए शासन प्रशासन विधायक सांसद में घुटने टेक कर मूर्ति को पुनः उसी जगह स्थापित करवाया मनुवादियों का दिमाग नहीं चल पाया जय जवान जय किसान जय संविधान जय अवंती बाई जय लोधेश्वर1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागोद में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न 🇮🇳 🇮🇳 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागोद में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न 🇮🇳 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागोद, जिला सतना, मध्य प्रदेश द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजा रोहण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. यज्ञदत्त त्रिपाठी जी ने की तथा मंच संचालन शिव बालक लोधी जी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह जी, पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद हामिद जी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट मुख्तयार अहमद सिद्दीकी जी, जिला पंचायत सदस्य संध्या कुशवाहा जी, किसान ब्लॉक अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह ‘मंटू’ जी, कांग्रेस ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष अभिलाष कुशवाहा जी, कांग्रेस आईटी सेल अंजू खान जी, युवा प्रदेश महासचिव शिवम सिंह जी, युवा उपाध्यक्ष सतेंद्र ‘सत्तू’ कुशवाहा जी, पार्षद बाबूलाल जी, पार्षद मुख्ततयार अहमद पप्पू, मोहनलाल मास्टर साहब, रिटायर्ड कर्नल राकेश प्रताप सिंह सुनील लोधी मंडलम तथा सेवादल नगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह जी, पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन पन्ना जिला के गुनौर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन पन्ना जिला के गुनौर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।1
- नाग पंचमी के पावन पर्व पर महोबा में चौरसिया समाज सेवा समिति की ओर से भव्य नाग बाबा शोभा यात्रा निकाली1
- श्री चित्रगुप्त जी मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन द्वारा मनाया गया हरियाली तीज उत्सव पन्ना। सावन माह के पावन अवसर पर स्थानीय श्री चित्रगुप्त जी मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन महिला संगठन, पन्ना के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर सावन के उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा। आयोजकों ने बताया कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच प्रेम, स्नेह और सामाजिक एकता का प्रतीक है। वर्तमान समय की व्यस्त दिनचर्या में महिलाओं को एक-दूसरे के साथ समय बिताने और खुशियां साझा करने का अवसर कम मिलता है। इसी उद्देश्य से इस आयोजन का आयोजन किया गया, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत हो सके। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।4
- स्वतंत्रता दिवस पर पन्ना की Canara Bank शाखा में तिरंगा न फहराने का आरोप, देशभक्ति और जिम्मेदारी पर उठे सवाल पन्ना। देश जब 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा था, तब पन्ना शहर में मेनका टॉकीज के पास स्थित Canara Bank शाखा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 15 अगस्त को बैंक परिसर में न तो राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और न ही ध्वजारोहण का कोई कार्यक्रम दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं निजी संस्थानों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया, ऐसे में बैंक शाखा में तिरंगा नहीं लगाए जाने की बात सामने आना चिंताजनक है। हालांकि Canara Bank द्वारा देश के अन्य स्तरों पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किए जाने की जानकारी सामने आई है। बैंक के मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। ऐसे में सवाल यह है कि क्या पन्ना की संबंधित शाखा में वास्तव में ध्वजारोहण नहीं हुआ? यदि स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? वहीं, सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि शाखा के अधिकारियों या संबंधित प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इसलिए पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि Canara Bank के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हैं या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शाखा के जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।2
- अवंती बाई की दहाड से शासन प्रशासन मनुवादी विधायक सांसद काँप उठा mp जिला अशोकनगर#चंदेरी विधानसभा के माहोली में 1857 की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंग्रेजों को धूल चटाने वाली शहीद वीरांगना महारानी अबंती बाई लोधी जी की कई बर्षो से लगी मूर्ति हटवाने के बाद ओबीसी एससी एसटी संगठन की एकता विरोध करते हुए एक बड़े आंदोलन के चेतावनी को देखते हुए शासन प्रशासन विधायक सांसद में घुटने टेक कर मूर्ति को पुनः उसी जगह स्थापित करवाया मनुवादियों का दिमाग नहीं चल पाया जय जवान जय किसान जय संविधान जय अवंती बाई जय लोधेश्वर1