logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राथमिक विद्यालय मटीला धूरा के छोटे छोटे बच्चे लोक पर्व फूल देई छम्मा देई के लिए फूल तोड़ते हुए । मटीला धूरा विद्यालय के बच्चों के द्वारा यह लोक पर्व बड़े ही पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है।

4 hrs ago
user_Gopal Bisht
Gopal Bisht
अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
4 hrs ago

प्राथमिक विद्यालय मटीला धूरा के छोटे छोटे बच्चे लोक पर्व फूल देई छम्मा देई के लिए फूल तोड़ते हुए । मटीला धूरा विद्यालय के बच्चों के द्वारा यह लोक पर्व बड़े ही पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है।

  • user_दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड
    फूलदेई की आप सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं
    4 hrs ago
  • user_दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड
    👌
    4 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • शुक्रवार को लगभग 14:30 बजे फायर सर्विस रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि मातंगी इंडस्ट्री, कपीना लीशा डिपो पांडे कोटा के पास जंगल क्षेत्र में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा MFE से हौज रील की सहायता से जंगल में लगी आग को बुझाने का कार्य किया। संयुक्त प्रयासों से आग को बुझाया गया। जिससे आग को फैलने से रोका गया।
    1
    शुक्रवार को लगभग 14:30 बजे फायर सर्विस रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि मातंगी इंडस्ट्री, कपीना लीशा डिपो पांडे कोटा के पास जंगल क्षेत्र में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा MFE से हौज रील की सहायता से जंगल में लगी आग को बुझाने का कार्य किया।
संयुक्त प्रयासों से आग को बुझाया गया। जिससे आग को फैलने से रोका गया।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Gopal Bisht
    1
    Post by Gopal Bisht
    user_Gopal Bisht
    Gopal Bisht
    अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • गैस सिलेंडर की सप्लाई में दिक्कत तो है ही और जिला प्रशासन भी गंभीर नजर आता है। जिसे लेकर डीएम को आज एक और आदेश जारी करना पड़ा।
    1
    गैस सिलेंडर की सप्लाई में दिक्कत तो है ही और जिला प्रशासन भी गंभीर नजर आता है। जिसे लेकर डीएम को आज एक और आदेश जारी करना पड़ा।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। स्थानीय ब्लॉगर ज्योति अधिकारी शनिवार 14 मार्च की शाम से कथित तौर पर अपने घर से लापता बताई जा रही हैं। उनके अचानक घर से गायब होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि उनके पति और बच्चे काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्योति अधिकारी का एक लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी घने जंगल से बनाया गया है, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और लोगों ने उन्हें गलत समझा है, जबकि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं था। वीडियो में उन्होंने खुदकुशी करने जैसी गंभीर बात भी कही है, जिससे उनके परिवार और जानने वालों की चिंता और बढ़ गई है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आ रही हैं। कई लोग उन्हें हिम्मत रखने और सुरक्षित घर लौटने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ज्योति अधिकारी सुरक्षित घर लौट आएं।
    1
    नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। स्थानीय ब्लॉगर ज्योति अधिकारी  शनिवार 14 मार्च की शाम  से कथित तौर पर अपने घर से लापता बताई जा रही हैं। उनके अचानक घर से गायब होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि उनके पति और बच्चे काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्योति अधिकारी का एक लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी घने जंगल से बनाया गया है, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और लोगों ने उन्हें गलत समझा है, जबकि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं था।
वीडियो में उन्होंने खुदकुशी करने जैसी गंभीर बात भी कही है, जिससे उनके परिवार और जानने वालों की चिंता और बढ़ गई है।
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आ रही हैं। कई लोग उन्हें हिम्मत रखने और सुरक्षित घर लौटने की सलाह दे रहे हैं।
फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ज्योति अधिकारी सुरक्षित घर लौट आएं।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • कत्यूर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा, बजट और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। ब्लॉक सभागार में कत्यूर महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने की, जबकि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शोभा यात्रा, भजन संध्या, झांकियां, पारंपरिक चरखा प्रदर्शन, खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्थानीय खानपान जैसे कार्यक्रमों को लेकर सुझाव दिए गए। साथ ही वर्ष 2025 के महोत्सव के व्यय का ब्यौरा भी रखा गया, जिसमें टेंट आदि व्यवस्थाओं पर लगभग 5.28 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई। इस बार महोत्सव के लिए अलग-अलग मदों में बजट स्वीकृति की संभावना बताई गई है और फिलहाल लगभग 9.43 लाख रुपये उपलब्ध बताए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि उपलब्ध बजट सीमित है, इसलिए सभी को मिलकर योजना बनानी होगी। वहीं शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है और इसे भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में ईओ धीरज कांडपाल, एसडीएम वैभव कांडपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, तहसीलदार निशा रानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, बीडीओ ख्याली राम, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, एडवोकेट डीके जोशी, संचालक नंदन अल्मियां सहित कई जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का भरोसा दिलाया। #KatyurMahotsav #Garud #UttarakhandNews #LocalFestival #MeraHaqNews
    1
    कत्यूर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा, बजट और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। ब्लॉक सभागार में कत्यूर महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने की, जबकि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में शोभा यात्रा, भजन संध्या, झांकियां, पारंपरिक चरखा प्रदर्शन, खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्थानीय खानपान जैसे कार्यक्रमों को लेकर सुझाव दिए गए। साथ ही वर्ष 2025 के महोत्सव के व्यय का ब्यौरा भी रखा गया, जिसमें टेंट आदि व्यवस्थाओं पर लगभग 5.28 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी दी गई। इस बार महोत्सव के लिए अलग-अलग मदों में बजट स्वीकृति की संभावना बताई गई है और फिलहाल लगभग 9.43 लाख रुपये उपलब्ध बताए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि उपलब्ध बजट सीमित है, इसलिए सभी को मिलकर योजना बनानी होगी। वहीं शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है और इसे भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
बैठक में ईओ धीरज कांडपाल, एसडीएम वैभव कांडपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, तहसीलदार निशा रानी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, बीडीओ ख्याली राम, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, एडवोकेट डीके जोशी, संचालक नंदन अल्मियां सहित कई जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे। सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का भरोसा दिलाया।
#KatyurMahotsav #Garud #UttarakhandNews #LocalFestival #MeraHaqNews
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • चंपावत 14 मार्च 2026, सूवि। टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, एसीएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, उपजिला चिकित्सालय में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण। जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपजिला चिकित्सालय टनकपुर से एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित एवं शीघ्र पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) मशीन का भी लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों की ओर नहीं जाना पड़ेगा तथा क्षेत्र के बुजुर्गों सहित सभी नेत्र रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा। एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर (सीएसआर के अंतर्गत) उपलब्ध कराया गया है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर हृदय रोग, दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का भी निरीक्षण किया तथा उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का भी भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, जिला महामंत्री श्री हिमेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय श्री केदार सिंह बृजवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    चंपावत 14 मार्च 2026, सूवि।
टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात,
एसीएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, उपजिला चिकित्सालय में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन मशीन का लोकार्पण।
जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपजिला चिकित्सालय टनकपुर से एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक उन्नत और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल तक सुरक्षित एवं शीघ्र पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आधुनिक फेकोइमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) मशीन का भी लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से अब मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों की ओर नहीं जाना पड़ेगा तथा क्षेत्र के बुजुर्गों सहित सभी नेत्र रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा।
एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) एम्बुलेंस को बहल पेपर मिल्स लिमिटेड, काशीपुर (सीएसआर के अंतर्गत) उपलब्ध कराया गया है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर हृदय रोग, दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने अस्पताल परिसर में स्थापित नई डायलिसिस मशीन का भी निरीक्षण किया तथा उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। 
इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का भी भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। 
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, जिला महामंत्री श्री हिमेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय श्री केदार सिंह बृजवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • चम्पावत:*सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश, #thepublicmatter #champawat #uttrakhand #viralnewsupdate #latestnews
    1
    चम्पावत:*सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश,
#thepublicmatter #champawat  #uttrakhand #viralnewsupdate #latestnews
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • डाकपत्थर में जिस गुजरात की निजी कंपनी पर जमीन अधिग्रहण को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वही कंपनी अब मीडिया के सवालों से भागती नजर आ रही है। लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि उस कंपनी के लोगों को उत्तराखंड शासन का बोर्ड लगी सरकारी गाड़ी आखिर किसने और क्यों उपलब्ध कराई ? क्या अब उत्तराखंड की सरकारी गाड़ियाँ निजी कंपनियों की सेवा के लिए चलेंगी ? क्या उत्तराखंड सरकार की पूरी मशीनरी जनता के बजाय कंपनियों की सुरक्षा और सुविधा में लगाई जा रही है ? जनता की जमीन भी जाएगी, सवाल पूछने पर जवाब भी नहीं मिलेगा और ऊपर से सरकारी संसाधन भी कंपनी को दे दिए जाएंगे — आखिर यह किस तरह की सरकार चल रही है ? जनता की जमीन पर कंपनी का कब्जा और कंपनी की सेवा में सरकार का तंत्र! उत्तराखंड की जनता पूछ रही है — सरकार उत्तराखंड की है या गुजरात की कंपनियों की ? अब जवाब देना ही पड़ेगा।
    1
    डाकपत्थर में जिस गुजरात की निजी कंपनी पर जमीन अधिग्रहण को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वही कंपनी अब मीडिया के सवालों से भागती नजर आ रही है। लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि उस कंपनी के लोगों को उत्तराखंड शासन का बोर्ड लगी सरकारी गाड़ी आखिर किसने और क्यों उपलब्ध कराई ?
क्या अब उत्तराखंड की सरकारी गाड़ियाँ निजी कंपनियों की सेवा के लिए चलेंगी ?
क्या उत्तराखंड सरकार की पूरी मशीनरी जनता के बजाय कंपनियों की सुरक्षा और सुविधा में लगाई जा रही है ?
जनता की जमीन भी जाएगी, सवाल पूछने पर जवाब भी नहीं मिलेगा और ऊपर से सरकारी संसाधन भी कंपनी को दे दिए जाएंगे — आखिर यह किस तरह की सरकार चल रही है ?
जनता की जमीन पर कंपनी का कब्जा और कंपनी की सेवा में सरकार का तंत्र!
उत्तराखंड की जनता पूछ रही है —
सरकार उत्तराखंड की है या गुजरात की कंपनियों की ?
अब जवाब देना ही पड़ेगा।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.