logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 February 2026

1 day ago
user_Manoranjan saha
Manoranjan saha
पत्रकार Barsoi, Katihar•
1 day ago
bdad63b0-7a5f-4a5b-ae64-fdf31a596054

15 February 2026

More news from बिहार and nearby areas
  • बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने आजमनगर प्रखंड सभागार भवन में डीलर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक की। आगामी ईद पर्व को देखते हुए उन्होंने जन वितरण प्रणाली को पूरी तरह दुरुस्त रखने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया गया। एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि सभी डीलर अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों का लंबित ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूरा कराएं ताकि किसी भी पात्र परिवार को राशन मिलने में परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आधार सीडिंग की प्रगति प्रतिदिन अपडेट की जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीलरों को निर्देशित किया कि वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखें तथा दुकान पर मूल्य सूची और उपलब्ध खाद्यान्न की जानकारी प्रदर्शित करें। साथ ही लाभुकों के साथ शालीन व्यवहार रखने और किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति में तुरंत प्रखंड कार्यालय को अवगत कराने को कहा। बैठक में पैक्स अध्यक्ष रोहित केसरी, मोहम्मद अमानुल्लाह, मोहम्मद सुल्तान, महफूज आलम, मोहम्मद हारुन रशीद, कामदेव राय सहित दर्जनों डीलर उपस्थित रहे
    1
    बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने आजमनगर प्रखंड सभागार भवन में डीलर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक की। आगामी ईद पर्व को देखते हुए उन्होंने जन वितरण प्रणाली को पूरी तरह दुरुस्त रखने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया गया।
एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि सभी डीलर अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों का लंबित ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूरा कराएं ताकि किसी भी पात्र परिवार को राशन मिलने में परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आधार सीडिंग की प्रगति प्रतिदिन अपडेट की जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने डीलरों को निर्देशित किया कि वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखें तथा दुकान पर मूल्य सूची और उपलब्ध खाद्यान्न की जानकारी प्रदर्शित करें। साथ ही लाभुकों के साथ शालीन व्यवहार रखने और किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति में तुरंत प्रखंड कार्यालय को अवगत कराने को कहा।
बैठक में पैक्स अध्यक्ष रोहित केसरी, मोहम्मद अमानुल्लाह, मोहम्मद सुल्तान, महफूज आलम, मोहम्मद हारुन रशीद, कामदेव राय सहित दर्जनों डीलर उपस्थित रहे
    user_जयप्रकाश भगत
    जयप्रकाश भगत
    आज़मनगर, कटिहार, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by RAYEES GANDHI Vlogs
    1
    Post by RAYEES GANDHI Vlogs
    user_RAYEES GANDHI Vlogs
    RAYEES GANDHI Vlogs
    Voice of people दंडखोरा, कटिहार, बिहार•
    13 hrs ago
  • कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना चांदपुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रही 28 वर्षीय महिला शरीफा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया। मृतका के पति एहतेशाम हुसैन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए और उनकी पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही सेमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, तौकीर आलम (कांग्रेस) भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि घटना देर रात की है। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना चांदपुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रही 28 वर्षीय महिला शरीफा खातून की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया।
मृतका के पति एहतेशाम हुसैन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश अपराधी घर में घुस आए और उनकी पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे।
घटना की सूचना मिलते ही सेमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस बीच, तौकीर आलम (कांग्रेस) भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि घटना देर रात की है। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    8 hrs ago
  • Trump कौन होता है, भारत को हुक्म देने वाला कि हम किससे तेल खरीदें?: लोकसभा में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी #AIMIM #Asaduddin Owaisi #ParliamentSession #Trump #Owaisi #LokSabha
    1
    Trump कौन होता है, भारत को हुक्म देने वाला कि हम किससे तेल खरीदें?:
लोकसभा में बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी
#AIMIM #Asaduddin Owaisi #ParliamentSession #Trump #Owaisi #LokSabha
    user_AIMIM Bihar
    AIMIM Bihar
    Political Party पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • अशोक ठाकुर जी को भी गरीबों मसीहा कहा जाता था लेकिन कुछ दिन पहले ही आई थी खबर अशोक ठाकुर जी भी 45 बर्ष की उम्र मैं इस दुनिया को कहा था अलविदा अब उसकी जगह पर बड़ी बेटी मुस्कान ठाकुर जनता दरबार मैं रहेगी!!
    1
    अशोक ठाकुर जी को भी गरीबों मसीहा कहा जाता था लेकिन कुछ दिन पहले ही आई थी खबर अशोक ठाकुर जी भी 45 बर्ष की उम्र मैं इस दुनिया को कहा था अलविदा अब उसकी जगह पर बड़ी बेटी मुस्कान ठाकुर जनता दरबार मैं रहेगी!!
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    23 hrs ago
  • 🙏Moti Jharna mein 🙏Mahadev ji ka shivling hai use 🥰per ham log Jal ❤️🥀chadhate hain aap log dekh 🙏sakte hain video 🙏mein aur Maine Ek Nag ko bhi chadhaen aur Pandit Ji Ne Kitna jaldi Utha liya aap log dekh sakte 🙏hain is 🙏video 🥰mein
    1
    🙏Moti Jharna mein 🙏Mahadev ji ka shivling hai use 🥰per ham log Jal ❤️🥀chadhate hain aap log dekh 🙏sakte hain video 🙏mein aur Maine Ek Nag ko bhi chadhaen aur Pandit Ji Ne Kitna jaldi Utha liya aap log dekh sakte 🙏hain is 🙏video 🥰mein
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    रिपोर्टर Sahibganj, Sahebganj•
    1 hr ago
  • आजमनगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में आजमनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धपरा तीन मोहनी के पास छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को लगभग 2 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को लगभग 12:00 बजे न्याय किरासत में भेज दिया गया गिरफ्तार युवकों की पहचान राहुल कुमार पोद्दार तथा मोनू कुमार पोद्दार के रूप में की गई है। दोनों युवक आजमनगर थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब लेकर बिहार के आजमनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम ने उन्हें संदेह के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    आजमनगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में आजमनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धपरा तीन मोहनी के पास छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को लगभग 2 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को लगभग 12:00 बजे न्याय किरासत में भेज दिया गया  गिरफ्तार युवकों की पहचान राहुल कुमार पोद्दार तथा मोनू कुमार पोद्दार के रूप में की गई है। दोनों युवक आजमनगर थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब लेकर बिहार के आजमनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टीम ने उन्हें संदेह के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 2 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_जयप्रकाश भगत
    जयप्रकाश भगत
    आज़मनगर, कटिहार, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.