पलक हॉस्पिटल में नवजात की मौत, कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप। दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र स्थित धोई पंचायत के सोनकी रोड पर संचालित पलक हॉस्पिटल में एक माह के नवजात की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने हॉस्पिटल के कंपाउंडर बबलू कुमार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक नवजात के पिता शंकर साह, जो रसूलपुर सहिला गांव के निवासी हैं, उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे पलक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उस समय डॉक्टर हरिशंकर प्रसाद अस्पताल में मौजूद नहीं थे। कंपाउंडर बबलू कुमार ने फोन पर डॉक्टर के 10 मिनट में पहुंचने की बात कही और खुद ही इलाज शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंपाउंडर अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने डॉक्टर हरिशंकर प्रसाद और कंपाउंडर बबलू कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। सदर प्रभारी थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता का फर्दबयान दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉक्टर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- दरभंगा के हायाघाट में दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद छत ढलाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उपलब्धि को परमेश्वर की कृपा और स्थानीय समुदाय के सहयोग का परिणाम बताया गया।1
- बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर समस्तीपुर कॉलेज में दो दिवसीय धरना शुरू हो गया है। इस धरने से राज्य भर के कई महाविद्यालयों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन छेड़ा गया है।1
- आप लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें🚩1
- समस्तीपुर के मुसेपुर पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।1
- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य में बेखौफ अपराध, खाली खजाना और सत्ता में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और भाजपा को भी निशाने पर लिया। तेजस्वी ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक संघर्ष की लड़ाई लड़ेंगे।1
- बिहार के समस्तीपुर में आइसा (AISA) की बैठक में नई शिक्षा नीति 2020 और फीस वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला गया। आइसा ने केंद्र और राज्य सरकार पर शिक्षा को अमीरों की जागीर बनाने का आरोप लगाया। आगामी गया में होने वाले 16वें राज्य सम्मेलन को सफल बनाने और छात्रों के भविष्य के लिए आंदोलन तेज करने की अपील की गई।1
- समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इसमें चालान केसों का निष्पादन 50% भुगतान पर होगा, साथ ही बिजली बिल विवादों में भी बड़ी राहत मिलेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित मामलों को निपटाने के लिए इस लोक अदालत में शामिल हों।1
- बिहार के दरभंगा जिले की बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। पार्षदों का कहना है कि सफाई एजेंसी के नाम पर फर्जीवाड़े से लाखों का भुगतान हुआ और जनता की गाढ़ी कमाई लूटी गई। लगभग 24 पार्षदों ने प्रमंडलीय आयुक्त से इस मामले की जांच की गुहार लगाई है।1
- दरभंगा के बेनीपुर स्थित मक्रमपुर गांव की सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार से इस ओर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।2