Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली(कैराना)। गैर जमानती वारंटी में फरार अभियुक्त गिरफ्तार शामली जनपद के थाना कैराना पुलिस ने माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट के तहत चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त जाबिर पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा एवं थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद थाना कैराना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Pankaj Upadhyay
शामली(कैराना)। गैर जमानती वारंटी में फरार अभियुक्त गिरफ्तार शामली जनपद के थाना कैराना पुलिस ने माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट के तहत चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त जाबिर पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा एवं थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद थाना कैराना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को करीब दोपहर 1 बजे ग्राम दद्देड़ू कला स्थित कोल्हू के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सुधीर पुत्र जयकुमार निवासी ग्राम गागौर थाना झिंझाना (जनपद शामली), जो थाना भवन से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था, तथा नूर मोहम्मद पुत्र नूर हसन (उम्र करीब 27 वर्ष) निवासी ग्राम दतियाना थाना छापर और सुलेमान पुत्र कबूल (उम्र करीब 50 वर्ष) निवासी मोहल्ला मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, जो एक्टिवा से मुजफ्फरनगर से हैबतपुर की ओर जा रहे थे, घायल हो गए। सूचना मिलते ही दधेडू चौकी प्रभारी उप निरिक्षक पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरथावल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही और स्थिति सामान्य है।2
- जनपद मुजफ्फरनगर में बड़े ही धूमधाम से निकल गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा1
- Post by Sachin सैनी1
- मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 4 आरोपियों—आरिफ अहमद, साजिद मलिक, आसिफ और आस मोहम्मद—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए हैं। कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने की अपील की है।1
- एसपी ग्रामीण के निर्देश पर तितावी थाने में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, सीओ फुगाना ने संभाली कमान मुजफ्फरनगर: जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया। अक्षय संजय महादिक (एसपी ग्रामीण) के निर्देशन में शुक्रवार, 17 अप्रैल को जनपद के सभी थानों पर पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनका सत्यापन किया गया। इस दौरान उनकी वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान और आपराधिक प्रवृत्ति की गहन जानकारी ली गई। इसी क्रम में यतेंद्र सिंह नागर (सीओ फुगाना) ने स्वयं थाना तितावी पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखना और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। सत्यापन के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपराध से दूर रहें और पुलिस का सहयोग करें। चेतावनी दी गई कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा और पूरे अभियान को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। CO फुगाना यतेंद्र सिंह नागर जानकारी देते हुए1
- एसपी ग्रामीण के निर्देश पर तितावी थाने में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, सीओ फुगाना ने संभाली कमान..!! मुजफ्फरनगर: जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया। अक्षय संजय महादिक (एसपी ग्रामीण) के निर्देशन में शुक्रवार, 17 अप्रैल को जनपद के सभी थानों पर पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनका सत्यापन किया गया। इस दौरान उनकी वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान और आपराधिक प्रवृत्ति की गहन जानकारी ली गई। इसी क्रम में यतेंद्र सिंह नागर (सीओ फुगाना) ने स्वयं थाना तितावी पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखना और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। सत्यापन के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपराध से दूर रहें और पुलिस का सहयोग करें। चेतावनी दी गई कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा और पूरे अभियान को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। CO फुगाना यतेंद्र सिंह नागर जानकारी देते हुए1
- परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले बिलाल ने एक लोन ऐप से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। हैरानी की बात ये है कि बिलाल अब तक करीब 5 लाख रुपये चुका चुका था, फिर भी लोन ऐप कंपनी लगातार उससे और पैसे मांग रही थी।1
- मुजफ्फरनगर. चरथावल विधायक पंकज मलिक का मजदूरों के समर्थन में बड़ा बयान, बोले—विधानसभा में उठाएंगे आवाज मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से विधायक पंकज मलिक मजदूरों से मिलने जाते समय जोशीले अंदाज़ में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को लेकर खुलकर बात की और उनका हक दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि मजदूर वर्ग समाज की रीढ़ है और उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों से जुड़े सभी मुद्दों को वह मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान से मौके पर मौजूद मजदूरों में उत्साह देखने को मिला।1
- मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल का वायरल वीडियो: CMS ने दी सफाई, संबंधित स्टाफ हटाया गया मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं है। वायरल वीडियो संबंधित कर्मचारी का निजी मामला है। मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित स्टाफ को तत्काल हटा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाददाता शफीक राजपूत की रिपोर्ट1