Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक पति ने अपनी प्यारी पत्नी 'तड़का जी' से मज़ेदार अंदाज़ में वीडियो कॉल करने का निवेदन किया है। उन्होंने अपनी पत्नी को सदा खुश रहने वाली गुजराती और उनसे झगड़ा करती रहने वाली बताया। यह संदेश सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बना हुआ है।
Kshatr Pal shivhare
एक पति ने अपनी प्यारी पत्नी 'तड़का जी' से मज़ेदार अंदाज़ में वीडियो कॉल करने का निवेदन किया है। उन्होंने अपनी पत्नी को सदा खुश रहने वाली गुजराती और उनसे झगड़ा करती रहने वाली बताया। यह संदेश सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बना हुआ है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दबंगों ने दलित की जमीन पर किया जबरन कब्जा, जान से मारने की धमकी दबंगों ने दलित की जमीन पर किया जबरन कब्जा, जान से मारने की दी धमकी ग्राम बिलहरी में भू-माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नवीन बस स्टैंड के पास स्थित एक दलित परिवार की जमीन से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ दबंगों द्वारा कथित तौर पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि भू-माफिया गुंडों के दम पर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।।1
- कोंच में कपड़ा व्यापारी को धमकी, दुकान में तोड़फोड़, बाइक सवार तीन युवकों ने लौटाने को लेकर किया हंगामा, CCTV में कैद हुई घटना कोंच में कपड़ा व्यापारी को धमकी, दुकान में तोड़फोड़, बाइक सवार तीन युवकों ने लौटाने को लेकर किया हंगामा, CCTV में कैद हुई घटना1
- झांसी के गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी हुई। घंटों तक एक्सरे नहीं हो पाए, जबकि अस्पताल में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद उसे चलाया नहीं गया। परेशान लोगों ने अस्पताल प्रशासन से जनरेटर व्यवस्था सुचारु रखने की मांग की है।1
- दतिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर ने छह खरीदी केंद्र प्रभारियों और एक सर्वेयर को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। मामला मिट्टी मिला और गीला गेहूं तौलने से जुड़ा है। जांच में कई केंद्रों पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। नोटिस प्राप्त करने वालों में चरवरा केंद्र के योकेश दांगी, कामद के अवधेश दांगी, इमलिया के पुष्पेंद्र दांगी, बड़ौनकलां के प्रमोद तिवारी, पठरा के अंकित गुर्जर तथा शांति इन्फ्रा एग्रो वेयरहाउस के सर्वेयर सूरज लोधी शामिल हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। खरीदी केंद्रों पर धांधली को लेकर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया है।1
- जनगणना कर में बाधा डालने बालो को प्रशासन की दो टूक,SDM ने खुद संभाला मोर्चा दतिया। राष्ट्र के विकास की नींव मानी जाने वाली जनगणना की प्रक्रिया में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों को प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है। दतिया के शहरी क्षेत्र में गणना कार्य में आ रही अड़चनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम (SDM) लोकेंद्र सरल ने न केवल त्वरित कार्रवाई की, बल्कि स्वयं मौके पर उपस्थित होकर कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया। शिकायत और तत्काल संज्ञान... घटनाक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई एक उच्च स्तरीय जनगणना समीक्षा बैठक से हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में प्रगणक कल्पना गोस्वामी ने अपने क्षेत्र की विषम परिस्थितियों को प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के HLV क्रमांक-138 में कुछ असामाजिक तत्व लगातार जनगणना के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे हैं। प्रगणकों के साथ अभद्र व्यवहार और उन्हें डराने-धमकाने की घटनाओं के कारण फील्ड स्टाफ में असुरक्षा का भाव पैदा हो गया था। प्रगणक की इस पीड़ा और कार्य में आ रही बाधा को एसडीएम लोकेंद्र सरल ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैदान में उतरे अधिकारी, पुलिस की बढ़ी गश्त... बैठक के अगले ही दिन, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एसडीएम लोकेंद्र सरल दलबल के साथ सीधे प्रभावित क्षेत्र में जा पहुंचे। किसी दफ्तर से निर्देश देने के बजाय उन्होंने खुद जमीन पर उतरकर स्थिति का जायजा लेना उचित समझा। उनके साथ नगर पालिका क्षेत्र के जनगणना प्रभारी जितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में जनगणना प्रगणकों ने अपना कार्य पुनः शुरू किया। इस दौरान एसडीएम ने स्थानीय पुलिस को कड़े निर्देश जारी किए कि क्षेत्र में राउंड द क्लॉक पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। प्रशासन का उद्देश्य साफ था: गणना करने वाले कर्मचारियों को एक सुरक्षित और निर्भीक माहौल प्रदान करना ताकि आंकड़ों का संकलन बिना किसी दबाव या डर के हो सके। राष्ट्रीय कार्य में बाधा पड़ सकती है भारी... प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई ने असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त कर दिए हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को भी समझाइश दी कि जनगणना एक वैधानिक प्रक्रिया है और इसमें सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रगणकों को परेशान करना या सरकारी कार्य में बाधा डालना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है। सुचारू रूप से बहाल हुआ कार्य... प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। दोपहर तक क्षेत्र में जनगणना का कार्य पूरी तरह सुचारू हो गया। प्रगणक कल्पना गोस्वामी और उनकी टीम ने अधिकारियों की उपस्थिति में अपना लक्ष्य पूरा किया। इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अन्य प्रगणकों ने भी राहत की सांस ली है। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन हर कदम पर प्रगणकों के साथ खड़ा है। यदि किसी अन्य क्षेत्र में भी ऐसी समस्या आती है, तो वहां भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। दतिया प्रशासन की इस सक्रियता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। एसडीएम लोकेंद्र सरल की इस पहल से न केवल प्रगणकों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि जनता में भी शासन की सजगता का एक कड़ा संदेश गया है। अब उम्मीद है कि जिले के बाकी क्षेत्रों में भी जनगणना का यह महाभियान बिना किसी रुकावट के अपने मुकाम तक पहुंचेगा।2
- नवागत दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने आते ही किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट नवागत दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने आते ही किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट1
- महाजाम में शामिल हुए कई जिलों के कांग्रेसियों ने शाजापुर ओर मक्सी के बीच नेशनल हाईवे 52 किया जाम महाजाम में शामिल हुए कई जिलों के कांग्रेसियों ने शाजापुर ओर मक्सी के बीच नेशनल हाईवे 52 किया जाम मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था, टोकन सिस्टम में तानाशाही, तुलाई में गड़बड़ी और भुगतान में देरी के विरोध में कांग्रेस ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया।।3
- दतिया जिले में पदभार संभालते ही नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार को मां पीतांबरा के दर्शन के बाद उन्होंने साफ संकेत दिए कि जिले में अपराध और गुंडागर्दी पर सख्ती से नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी रणनीति के तहत गोदन थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और आदतन बदमाशों की परेड कराई गई। पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर न केवल हाजिरी लगवाई, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने की समझाइश भी दी। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने एक नई पहल करते हुए बदमाशों की “पाठशाला" शुरू कराई, जहां उन्हें कानून का पालन करने, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने और मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि किसी भी हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना परिसर में आयोजित इस परेड के दौरान बदमाशों को चेतावनी के साथ यह संदेश भी दिया गया कि अपराध का रास्ता अंततः परिवार और भविष्य दोनों को बर्बाद करता है। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधियों में सकारात्मक सुधार लाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल की इस शुरुआत को जिले में कानून व्यवस्था को लेकर बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस अब अपराधियों में खौफ और आम लोगों में भरोसा पैदा करने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है।1
- गरौठा पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी नेता दीप नारायण सिंह यादव की 24 करोड़ संपत्ति एक बार फिर की प्रशासन ने की कुर्क* गरौठा पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी नेता दीप नारायण सिंह यादव की 24 करोड़ संपत्ति एक बार फिर की प्रशासन ने की कुर्क*1