logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरई क्षेत्र के भोगनीपुर नहर में गिरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली, बलरई क्षेत्र के भोगनीपुर नहर में गिरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक ने कूदकर बचाई जान जसवंतनगर की भोगनीपुर नहर के पानी में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गिर गई। चालक नगला उदयभान निवासी अनुज राजपूत ने समय रहते कूदकर जान बचाई। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया बलरई थाना के पास अचानक जानवर सामने आने पर ब्रेक लगाया, लेकिन एक पैडल खुला होने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर नहर में जा गिरा। चालक किनारे कम पानी में गिरा। वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और हाइड्रा मशीन से ट्रैक्टर-ट्रॉली बाहर निकलवाई गई। कोई जनहानि नहीं हुई।

1 hr ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बलरई क्षेत्र के भोगनीपुर नहर में गिरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली, बलरई क्षेत्र के भोगनीपुर नहर में गिरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक ने कूदकर बचाई जान जसवंतनगर की भोगनीपुर नहर के पानी में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गिर गई। चालक नगला उदयभान निवासी अनुज राजपूत ने समय रहते कूदकर जान बचाई। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया बलरई थाना के पास अचानक जानवर सामने आने पर ब्रेक लगाया, लेकिन एक पैडल खुला होने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर नहर में जा गिरा। चालक किनारे कम पानी में गिरा। वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और हाइड्रा मशीन से ट्रैक्टर-ट्रॉली बाहर निकलवाई गई। कोई जनहानि नहीं हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग* *▶️थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक दबंग व्यक्ति द्वारा कथित रूप से ग्राम प्रधान की मिली भगत से ग्राम पंचायत की सरकारी ट्यूबवेल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि अपने निजी प्लॉट की नई भराई (भरने) के नाम पर उक्त व्यक्ति ने ट्यूबवेल परिसर की जमीन से ईंटें उखाड़कर उन्हें अपने प्लॉट में समाहित करना शुरू कर दिया।*,,,,,,,,, *⏭️इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण द्वारा बना लिया गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सरकारी जमीन से ईंटें हटाकर निजी उपयोग में लाई जा रही हैं, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया।*,,,,,,,,, *▶️घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सरकारी संपत्ति है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।* सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।,,,,,,,,,,,,, *⏫पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही है।* *वायरल वीडियो की पुष्टि मेरे द्वारा नहीं की जाती है।*
    1
    *ब्रेकिंग*
*▶️थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक दबंग व्यक्ति द्वारा कथित रूप से ग्राम प्रधान की मिली भगत से  ग्राम पंचायत की सरकारी ट्यूबवेल की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि अपने निजी प्लॉट की नई भराई (भरने) के नाम पर उक्त व्यक्ति ने ट्यूबवेल परिसर की जमीन से ईंटें उखाड़कर उन्हें अपने प्लॉट में समाहित करना शुरू कर दिया।*,,,,,,,,,
*⏭️इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण द्वारा बना लिया गया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सरकारी जमीन से ईंटें हटाकर निजी उपयोग में लाई जा रही हैं, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया।*,,,,,,,,,
*▶️घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सरकारी संपत्ति है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।*
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।,,,,,,,,,,,,,
*⏫पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही है।*
*वायरल वीडियो की पुष्टि मेरे द्वारा नहीं की जाती है।*
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद आगरा से एक बुजुर्ग महिला पर उसके ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे अत्याचार का वीडियो सामने आया है। यह मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग हैरान और आक्रोशित हैं।
    1
    जनपद आगरा से एक बुजुर्ग महिला पर उसके ससुराल पक्ष द्वारा किए जा रहे अत्याचार का वीडियो सामने आया है। यह मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग हैरान और आक्रोशित हैं।
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिहार के बख्तियारपुर स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
    1
    बिहार के बख्तियारपुर स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
    user_Amit yadav
    Amit yadav
    Physiotherapist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आगरा के शमशाबाद के चितोरा गांव में खेत के पास एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। शमशाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को सुरक्षित देखभाल के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    आगरा के शमशाबाद के चितोरा गांव में खेत के पास एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। शमशाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को सुरक्षित देखभाल के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाड़े के विवाद को लेकर एक गल्ला व्यापारी को ट्रक मालिक और उसके साथियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। व्यापारी को लहूलुहान कर देने वाली यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाड़े के विवाद को लेकर एक गल्ला व्यापारी को ट्रक मालिक और उसके साथियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। व्यापारी को लहूलुहान कर देने वाली यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाथरस के चंदपा गांव में ₹5000 की शर्त जीतने के लिए एक युवक महिलाओं के सामने नग्न होकर दौड़ा। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जो गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
    1
    हाथरस के चंदपा गांव में ₹5000 की शर्त जीतने के लिए एक युवक महिलाओं के सामने नग्न होकर दौड़ा। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जो गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सीएचसी में समीक्षा बैठक, एचआरपी गर्भवतियों की निगरानी व शत-प्रतिशत टीकाकरण के नि सीएचसी में समीक्षा बैठक, एचआरपी गर्भवतियों की निगरानी व शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश जसवंतनगर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक की समस्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी), आयुष्मान कार्ड और प्रसव सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डॉ.सिंह ने निर्देश दिए कि एचआरपी गर्भवती महिलाओं का समय से चिन्हीकरण कर उनका समुचित प्रबंधन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेफरल सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिन्हित एचआरपी गर्भवती को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत निर्धारित तिथियों—1, 9, 16 और 24 को जांच के लिए सीएचसी लाना अनिवार्य किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का समय से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन क्षेत्रों में अप्रैल माह में उपलब्धि कम रही है, वहां मई माह में विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण पूर्ण किया जाए। बैठक में संगम यादव, चित्रा राजपूत, कंचन चौहान, शिवानी, मोहिनी, ज्योति श्रीवास्तव, कश्मीरा यादव, अंजुलता सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। फोटो:सीएचसी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को दिशा-निर्देश देते अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह।
    1
    सीएचसी में समीक्षा बैठक, एचआरपी गर्भवतियों की निगरानी व शत-प्रतिशत टीकाकरण के नि
सीएचसी में समीक्षा बैठक, एचआरपी गर्भवतियों की निगरानी व शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश
जसवंतनगर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक की समस्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी), आयुष्मान कार्ड और प्रसव सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डॉ.सिंह ने निर्देश दिए कि एचआरपी गर्भवती महिलाओं का समय से चिन्हीकरण कर उनका समुचित प्रबंधन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेफरल सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिन्हित एचआरपी गर्भवती को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत निर्धारित तिथियों—1, 9, 16 और 24 को जांच के लिए सीएचसी लाना अनिवार्य किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का समय से शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन क्षेत्रों में अप्रैल माह में उपलब्धि कम रही है, वहां मई माह में विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण पूर्ण किया जाए।
बैठक में संगम यादव, चित्रा राजपूत, कंचन चौहान, शिवानी, मोहिनी, ज्योति श्रीवास्तव, कश्मीरा यादव, अंजुलता सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
फोटो:सीएचसी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को दिशा-निर्देश देते अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *"पीडीए आ रहा है.."* *सार्वजनिक मंच पर सुभासपा मुखिया ओपी राजभर के मुंह से ये वाक्य यूं ही तो नहीं निकला होगा!!"* हालांकि, बगल में बैठे हुए विधायक जी कोहनी मार-मार कर उनको याद दिला रहे हैं, पीडीए नहीं, एनडीए बोलना है हुजूर, एनडीए.. यूपी में अखिलेश यादव का पीडीए फार्मूला राजनीति की समझ रखने वाले हर शख़्स की जुबां पर चढ़ा है.. एनडीए से जुड़े पीडीए वाले भी इससे इतर नहीं हैं.. तभी तो सुभासपा मुखिया ऐसा कह गए.. वैसे एनडीए के पास अभी तक पीडीए की काट नहीं थी लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद कुछ सुगबुगाहट हो रही है..
    1
    *"पीडीए आ रहा है.."*
*सार्वजनिक मंच पर सुभासपा मुखिया ओपी राजभर के मुंह से ये वाक्य यूं ही तो नहीं निकला होगा!!"*
हालांकि, बगल में बैठे हुए विधायक जी कोहनी मार-मार कर उनको याद दिला रहे हैं, पीडीए नहीं, एनडीए बोलना है हुजूर, एनडीए..
यूपी में अखिलेश यादव का पीडीए फार्मूला राजनीति की समझ रखने वाले हर शख़्स की जुबां पर चढ़ा है.. 
एनडीए से जुड़े पीडीए वाले भी इससे इतर नहीं हैं.. तभी तो सुभासपा मुखिया ऐसा कह गए..
वैसे एनडीए के पास अभी तक पीडीए की काट नहीं थी लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद कुछ सुगबुगाहट हो रही है..
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा में एक शादी समारोह में शामिल हुए। उनकी अचानक उपस्थिति से सभी लोग हैरान रह गए और नवदंपति को उनका आशीर्वाद मिला।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा में एक शादी समारोह में शामिल हुए। उनकी अचानक उपस्थिति से सभी लोग हैरान रह गए और नवदंपति को उनका आशीर्वाद मिला।
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.