logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनोहर थाना में रविवार को होगा उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन मनोहर थाना में रविवार को होगा उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में रविवार दिनांक 29/03/26 को उपभोक्ता विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विभाग के सहायक अभियंता मन्नालाल मीणा ने बताया कि विभाग के अधिशासी अभियंता झालावाड़ के निर्देशन में रविवार दिनांक 29 मार्च 2026 को मनोहर थाना के हरनावदा रोड स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा । जहां उपभोक्ता अपने घरेलू ,कृषि ओर अन्य सभी रेगुलर ओर पी डी सी विद्युत बिल संबंधी ,वीसीआर संबंधी, पीडीसी, रेगुलर त्रुटि पूर्ण बिलों, व अन्य समस्याओं का नियम अनुसार तत्काल निवारण करवा सकेंगे।

7 days ago
user_NARENDRA SHARMA
NARENDRA SHARMA
Reporter Manohar Thana मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
7 days ago
88ddf5aa-3050-4a71-8af6-71badaa6404d

मनोहर थाना में रविवार को होगा उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन मनोहर थाना में रविवार को होगा उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में रविवार दिनांक 29/03/26 को उपभोक्ता विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विभाग के सहायक अभियंता मन्नालाल मीणा ने बताया कि विभाग के अधिशासी अभियंता झालावाड़ के निर्देशन में रविवार दिनांक 29 मार्च 2026 को मनोहर थाना के हरनावदा रोड स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा । जहां उपभोक्ता अपने घरेलू ,कृषि ओर अन्य सभी रेगुलर ओर पी डी सी विद्युत बिल संबंधी ,वीसीआर संबंधी, पीडीसी, रेगुलर त्रुटि पूर्ण बिलों, व अन्य समस्याओं का नियम अनुसार तत्काल निवारण करवा सकेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • क्रिकेट मैचो पर ऑनलाइन सट्टे चला रहे 11 सदस्य गिरोह का बमोरी थाना पुलिस ने किया पर्दा पास दो गिरफ्तार बाकी सदस्यों पर केस दर्ज
    1
    क्रिकेट मैचो पर ऑनलाइन सट्टे चला रहे 11 सदस्य गिरोह का बमोरी थाना पुलिस ने किया पर्दा पास  दो गिरफ्तार बाकी सदस्यों पर केस दर्ज
    user_Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक युवक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है! मामला है राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील का… जहां गोकुलपुरा निवासी बलबहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में बलबहादुर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारी, एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं… और दावा किया है कि वह इन हालातों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं। "SDM पर गंभीर आरोप, युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी" इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है… हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है… लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? क्या सच में प्रशासनिक दबाव है…? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है…? यह जांच का विषय है… हम आपसे अपील करते हैं… जीवन अनमोल है… किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं हो सकता। अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति परेशानी में है, तो तुरंत मदद लें। फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    1
    राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक युवक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है!
मामला है राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील का… जहां गोकुलपुरा निवासी बलबहादुर सिंह, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है।
वीडियो में बलबहादुर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारी, एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं… और दावा किया है कि वह इन हालातों से परेशान होकर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं।
"SDM पर गंभीर आरोप, युवक ने दी आत्महत्या की चेतावनी" इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है… 
हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है… लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा?
क्या सच में प्रशासनिक दबाव है…? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है…?
यह जांच का विषय है…
हम आपसे अपील करते हैं…
जीवन अनमोल है… किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं हो सकता।
अगर आप या आपके आसपास कोई भी व्यक्ति परेशानी में है, तो तुरंत मदद लें।
फिलहाल इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_SHRAWAN AGRAWAL
    SHRAWAN AGRAWAL
    Computer service खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रुद्रदेव सिंह मीडिया से हुए रूबरू बीजेपी जिला मंत्री गुना
    1
    रुद्रदेव सिंह मीडिया से हुए रूबरू बीजेपी जिला मंत्री गुना
    user_Tony Shah
    Tony Shah
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी - सारथल में गत दिनों मानवता को शर्मसार करती एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या की घटना के मामले में सारथल पुलिस ने मृतक के दोहिते को गिरफ्तार किया है। जिसने केवल खर्चे के दो हजार रुपए देने की मना करने पर ही संगीन अपराध कर डाला। ‌ सारथल थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गत 27 मार्च को सारथल निवासी भैरु लाल ने पुलिस को रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके बडे भाई बद्रीलाल खेत पर पूजा करने गे थे जिनका शव अगले दिन कुए में मिला।जिसके पैर बंधे हुए थे और सिर में चोट लगी होने से हत्या की आशंका जताई गई थी। टीमें गठित कर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम - मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए वृत्ताधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर तकनीकी जांच करते हुए करीब सौ सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगालते हुए साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से एक संदिग्ध युवक रणजीत की पहचान की । और झालावाड़ जिले के अकलेरा बस स्टैंड से हिरासत में लेकर पूछताछ में युवक ने अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने नाना से खर्चे के लिए 2000 रुपए मांगे थे । पैसे नही मिलने पर गुस्से में पत्थर से सिर पर वार कर बद्रीलाल की हत्या कर दी और पैर बांध कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही नाना की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे दिया। झालावाड़ जिले के ल्हास निवासी रणजीत पु्त्र भंवरलाल काछी के खिलाफ पहले भी चोरी, झगडा एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
    2
    हरनावदाशाहजी -
सारथल में गत दिनों मानवता को शर्मसार करती एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या की घटना के मामले में सारथल पुलिस ने मृतक के दोहिते को  गिरफ्तार किया है। जिसने केवल खर्चे के दो हजार रुपए देने की मना करने पर ही संगीन अपराध कर डाला।
‌  सारथल थानाधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गत 27 मार्च को सारथल निवासी भैरु लाल  ने पुलिस को रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके बडे भाई बद्रीलाल खेत पर पूजा करने गे थे जिनका शव अगले दिन कुए में मिला।जिसके पैर बंधे हुए थे और सिर में चोट लगी होने से हत्या की आशंका जताई गई थी। 
टीमें गठित कर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम -
मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए वृत्ताधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर तकनीकी जांच करते हुए करीब सौ सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगालते हुए साइबर सेल और एफएसएल टीम की मदद से एक संदिग्ध युवक रणजीत की पहचान की । 
और झालावाड़ जिले के अकलेरा बस स्टैंड से हिरासत में लेकर पूछताछ में युवक ने अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने नाना से खर्चे के लिए 2000 रुपए मांगे थे । पैसे नही मिलने पर गुस्से में पत्थर से सिर पर वार कर बद्रीलाल की हत्या कर दी और पैर बांध कर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही नाना की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दे दिया। झालावाड़ जिले के ल्हास निवासी रणजीत पु्त्र भंवरलाल काछी के खिलाफ पहले भी चोरी, झगडा एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मप्र के राजगढ़ में लीमाचौहान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तरफा प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया जिसमे एक 25 वर्षीय दीवाना शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे टीआई और पुलिस बल ने एक घंटे तक समझाइश दी और युवती से फोन पर बात की ज़ब युवती ने जानने से साफ मना कर दिया तब पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा और थाने ले गए। दीवाना युवक अनिल वर्मा पास के निपानिया तुला गांव का रहने वाला है और मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को सुबह से ही शराब पी रहा था। युवक के अनुसार नशे में उसे सिर्फ वही युवती दिख रही थी उसके बाद शौले फ़िल्म के अंदाज में प्यार का इजहार करने के लिए शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे टीआई राहुल रघुवंशी, एसआई सुगनलाल धुर्वे, आरक्षक राधारमण मीणा और आरक्षक विक्रम ने युवक को करीब एक घंटे समझाया। संबंधित युवती से बात की तो ज्ञात हुआ की उसका कोई संबंध ही नहीं है और न ही उसे जानती है। इसके बाद पुलिस ने युवक को प्रेम से समझाया और नीचे उतार कर थाने ले गए जहां उसे समझाईश दी जा रही है।
    2
    मप्र के राजगढ़ में लीमाचौहान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तरफा प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया जिसमे  एक 25 वर्षीय दीवाना शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे टीआई और पुलिस बल ने एक घंटे तक समझाइश दी और युवती से फोन पर बात की ज़ब युवती ने जानने से साफ मना कर दिया तब पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा और थाने ले गए। दीवाना युवक अनिल वर्मा पास के निपानिया तुला गांव का रहने वाला है और मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को सुबह से ही शराब पी रहा था। युवक के अनुसार नशे में उसे सिर्फ वही युवती दिख रही थी उसके बाद शौले फ़िल्म के अंदाज में प्यार का इजहार करने के लिए शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया। 
मौके पर पहुंचे टीआई राहुल रघुवंशी, एसआई सुगनलाल धुर्वे, आरक्षक राधारमण मीणा और आरक्षक विक्रम ने युवक को करीब एक घंटे समझाया। संबंधित युवती से बात की तो ज्ञात हुआ की उसका कोई संबंध ही नहीं है और न ही उसे जानती है। इसके बाद पुलिस ने युवक को प्रेम से समझाया और नीचे उतार कर थाने ले गए जहां उसे समझाईश दी जा रही है।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Suriya yadav media
    1
    Post by Suriya yadav media
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • आज बमोरी तहसील के कई गांव में ओलावृष्टि हुई
    1
    आज बमोरी तहसील के कई  गांव में ओलावृष्टि हुई
    user_Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.