सबलगढ़ भाजपा विधायक का WhatsApp हैक, संपर्कों से पैसों की मांग सबलगढ़ से भाजपा विधायक सरला विजेंद्र रावत का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विधायक के WhatsApp अकाउंट से उनके परिचितों और संपर्कों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है।अचानक विधायक के नंबर से पैसों की मांग वाले मैसेज पहुंचने के बाद उनके संपर्कों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद लोगों को सतर्क किया गया है कि विधायक के WhatsApp नंबर से यदि किसी प्रकार की आर्थिक मदद या पैसे भेजने का मैसेज प्राप्त होता है तो बिना फोन पर पुष्टि किए किसी भी खाते में रकम ट्रांसफर न करें। प्रारंभिक तौर पर मामला साइबर ठगी से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। विधायक के WhatsApp अकाउंट को किस तरह हैक किया गया और हैकरों ने कितने लोगों को मैसेज भेजे हैं, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस और साइबर टीम से शिकायत किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की उम्मीद है। लोगों से अपील है कि विधायक के नाम और नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पैसों की मांग पर तत्काल भरोसा न करें।

- वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक निलंबित। वीरपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुठारा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- आज सबलगढ़ में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकल गया....... जानकारी के अनुसार आज सबलगढ़ फैजाने मुस्तफा कमेटी के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लाइन वाली मस्जिद रामपुर रोड से जुलूस निकल गया जिसमें सैकड़ो की आज सबलगढ़ में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकल गया....... जानकारी के अनुसार आज सबलगढ़ फैजाने मुस्तफा कमेटी के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लाइन वाली मस्जिद रामपुर रोड से जुलूस निकल गया जिसमें सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे लोगों के हाथों में इस्लामी झंडा था खास बात यार है कि जुलूस में सबसे आगे देश का प्यार तिरंगा झंडा चल रहा था बाकी सारा जुलूस और लोग झंडे के पीछे थे जुलूस का कई जगह हिंदू मुस्लिम एवं भीम आर्मी के लोगों ने स्वागत किया जुलूस का समापन बेनीपुर ईदगाह के नीचे मस्जिद पर हुआ जुलूस की अध्यक्षता मुन्ना खान टेट्रा वाले ने की एवं कोषाध्यक्ष इसराइल खान बाबा मंसूरी मोहम्मद वाजिद महबूब उस्ताद निसार शेख रफीक खान जफीर बैग अरमान सोहेल अंसार शाह इसराज सह आशिक खान निसार खान अशरफ खान पार्षद आरिफ आशिक इमरान एवं सैकड़ो की ताकत में मुसलमान लोग शामिल हुए पुलिस प्रशासन ने भी भरपूर सहयोग किया और जुलूस को शांतिपूर्वक निकालने में पुलिस प्रशासन का बहुत सहयोग रहा2
- फेसबुक पर वीडियो वायरल होने के दौरान और नशे की हालत में स्कूल में बच्चों को पढ़ने के दौरान शिक्षक हुआ। सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा शिक्षक। वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरस। वायरल वीडियो के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित।1
- किसानों को मिली राहत फसलों को हुआ फायदा मकनपुर स्वामी मे मुसलाधार बारिश मकनपुर स्वामी ग्राम पंचायत बाटदा में हुई बारिश किसानों को मिली राहत फसलों को हुआ फायदा1
- ब्रेकिंग मुरैना - मुरैना जिले की जनपद पंचायत पहाड़गढ़ की ग्राम पंचायत बंधपुरा के सचिव और सरपंच की गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाये है और जातिगत अपमान का भी लगाया आरोप, मुरैना पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।1
- टोडाभीम में भाजपा ने निकाली मोटरसाईकिल रैली मंडल अध्यक्ष ने दिखाई झंडी टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भाजपा ने मोटरसाईकिल रैली निकाली।रैली को भाजपा मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेम राज ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि रैली टोडाभीम शहर स्थित भीम पैलेस से शुरू होकर पूरे नगर पालिका क्षेत्र में पहुंची। लोगों ने जगह जगह स्वागत सत्कार किया। मोटर साईकिल रैली को नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़, विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी रहे भामाशाह रामनिवास मीना, जिला उपाध्यक्ष अमित पारीक, भाजपा विस्तारक रामू शर्मा, स्थानीय मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में सौ से अधिक बाइक शामिल रहीं। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; 291 विदेशी पर्यटक लापता,रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई घर तबाह, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बहा- राहत-बचाव अभियान जारी काठमांडू। चीन के तिब्बत क्षेत्र से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तिमुरे और स्याब्रुबेसी क्षेत्र में कई घरों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और उसके बह जाने की जानकारी सामने आई है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, अब तक बाढ़ और इसके चलते हुए हादसों में 8 लोगों की मौत की खबर है। वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार 291 विदेशी पर्यटकों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जिनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा तिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मियों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अचानक आई बाढ़ के कारण कई इलाकों में संपर्क और आवागमन प्रभावित हुआ है। 25 लोगों को बचाया गया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 25 लोगों को सुरक्षित बचाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य में 14 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तथा लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। अचानक आई बाढ़ के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।1
- नेपाल में भारी तबाही का मंजर, देखिए किस तरह तबाही आने से सैकड़ों लोग पानी में बह गए....1