त्योहार से पहले सख्त सुरक्षा कवच: हनुमान धाम क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा शाहजहाँपुर,। आगामी त्योहार के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में हनुमान धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। जनपद पुलिस द्वारा त्योहार को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- Post by Journalist Amit Dixit2
- एबीपी न्यूज़ समाचार2
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शाहजहांपुर के भावलखेड़ा क्षेत्र की रोजा मंडी समिति में सोमवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। भवन टैक्स बकाया होने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक की शाखाओं को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से बैंक उपभोक्ता और कर्मचारी दोनों प्रभावित हुए हैं, खासकर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण कर्मचारियों में चिंता है।1
- शाहजहांपुर के गौरव, अमर शहीदों की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि हमारी अस्मिता पर सीधा आघात है। इस गंभीर मुद्दे पर कांग्रेसजनों ने लगातार तीन चरणों में आंदोलन किया, जिसके बाद नगर आयुक्त ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अफसोस, कार्रवाई करने के बजाय नगर आयुक्त का ही स्थानांतरण कर दिया गया। इससे साफ है कि असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है, और वही लोग फिर से नगर निगम को दीमक की तरह खोखला करने में जुट गए हैं। इसी के विरोध में आज कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर नगर निगम का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन किया। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि न्याय की मांग है। अगर जल्द से जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद लखीमपुर खीरी में चंद्रशेखर आजाद आए जनता के बीच अपने विचार रखें जनता ने खूब सराहनीय दी कमान पब्लिक हजारों के साथ आदमी मौजूद रहे1