Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ थाना अंतर्गत नदावाँ गांव में एक मासूम अपने परिवार से बिछड़ कर पहुंच गई है, वह अपना घर पुराईबागी बता रही है किसी का नाम नही बता पा रही है। पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। जानकारी मिलने पर बाढ़ थाना या बेढ़ना ओपी में संपर्क करें।
GOVIND KUMAR
बाढ़ थाना अंतर्गत नदावाँ गांव में एक मासूम अपने परिवार से बिछड़ कर पहुंच गई है, वह अपना घर पुराईबागी बता रही है किसी का नाम नही बता पा रही है। पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। जानकारी मिलने पर बाढ़ थाना या बेढ़ना ओपी में संपर्क करें।
More news from बिहार and nearby areas
- सुबह विवाद, देर शाम घर पर गाली-गलौज, चार राउंड फायरिंग का आरोप.. विडियो में फायरिंग का आवाज, बाढ़ थाना अंतर्गत मीर मोहल्ला में तीन से चार बदमाश.... पड़ोसियों के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप; मौके से 2 खोखा बरामद होने और वीडियो बनाने का दावा, पुलिस कर रही इनकार बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मीर मोहल्ला में पड़ोसियों के बीच चल रहे पुराने विवाद ने बुधवार की रात हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि असामाजिक तत्वों को बुलाकर उनके घर पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत के साये में है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने घटनास्थल से 2 खोखा मिलने और पूरी घटना का वीडियो मौजूद होने का दावा किया है, जबकि पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। सुबह हुआ था विवाद, रात 9 बजे दरवाजा पीटकर की फायरिंग पीड़ित मोहम्मद अकबर ने बताया कि सुबह पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी व झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को लेकर रात करीब 9:00 बजे पड़ोसी ने 3-4 बाहरी असामाजिक तत्वों (गुंडों) को बुला लिया। बदमाशों ने घर का मुख्य दरवाजा पीटना शुरू किया और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इसके बाद दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ 3 से 4 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से भाग निकले। दरवाजा बंद रखने का दबाव, शबनम खातून ने लगाए गंभीर आरोप पीड़िता शबनम खातून ने आरोप लगाया कि आरोपी पड़ोसी लगातार उन पर अपना दरवाजा बंद रखने का अनुचित दबाव बनाता है। बात न मानने पर जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। रात को भी सुनियोजित तरीके से गुंडे बुलाकर फायरिंग करवाई गई, जिससे घर की महिलाएं और बच्चे बुरी तरह सहम गए हैं। पीड़ित का दावा: 2 खोखा बरामद, फायरिंग व खोखे का वीडियो भी मौजूद मामले में पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटनास्थल से 2 खोखा बरामद हुआ है। इसके साथ ही उनके पास फायरिंग और बरामद खोखे का पुख्ता वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है, जिसे पुलिस को साक्ष्य के तौर पर दिखाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस फायरिंग से कर रही इनकार, जांच जारी घटना की सूचना पर बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की पड़ताल में जुट गई। हालांकि, पुलिस प्रारंभिक तौर पर फायरिंग की पुष्टि से इनकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के विवाद की गहराई से छानबीन की जा रही है और पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन व वीडियो साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- गरीबों को मकान तोड़ना बंद करो नहीं तो होगा उग्र आंदोलन, अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मरांची मरांची मुशहरी में पुलिस की कार्रवाई 👉 7 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद 👉 500 लीटर छोबा किया गया विनष्ट 👉 थानाध्यक्ष रौशन कुमार के आदेश पर कार्रवाई मरांची में 7 लीटर देशी शराब बरामद, 500 लीटर छोबा विनष्ट मरांची थाना क्षेत्र के मुशहरी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की। साथ ही करीब 500 लीटर छोबा को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष रौशन कुमार के आदेशानुसार की गई।1
- पटोरी थाना क्षेत्र के सिंघिया ढाब में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर को डूबने से हुई मौ..? तलाश जारी । जी हां आपने सही सुना मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र की उत्तरी धमौन पंचायत के इमलीतर स्थित सिंघिया नहर की बताई जा रही है जहां गुरुवार को स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय किशोर , जो गहरे पानी में चले जाने के कारण उक्त किशोर को डूब जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लापता किशोर की तलाश में SDRF टीम के द्वारा तलाश जारी है। लापता किशोर की पहचान उत्तरी धमौन के वार्ड संख्या-5 के निवासी सर्वेश राय के पुत्र निशांत कुमार के रूप में कि गई है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई जबकि इस घटना से विचलित माता पिता एवं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इसी घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी लेने में जुट गई है।1
- मुसरीघरारी। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर अलौथ स्थित लीडर इंस्टीट्यूट आँफ हायर एजुकेशन,में रिजल्ट को लेकर छात्रों का विवाद आज सड़क तक पहुंच गया। कॉलेज प्रशासन की कथित चुप्पी और रिजल्ट से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।1
- सड़क किनारे जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल मोकामा। बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनार गांव में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शिवनार गांव निवासी रोहित कुमार सड़क किनारे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद रोहित कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए मोकामा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर चिंता जताई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- बाढ़ में बंंद घर से बहन की शादी के लिए रखे रूपए और सामान की चोरी1
- चुनाव नजदीक आया तो वर्षों बाद याद आया मोकामा का विद्यालय, शिक्षकों से मिलने पहुंचे नवल किशोर यादव चुनाव नजदीक आया तो वर्षों बाद याद आया मोकामा का विद्यालय, शिक्षकों से मिलने पहुंचे नवल किशोर यादव स्लग: शिक्षक राजनीति | नवल किशोर यादव | मोकामा मोकामा: चुनावी मौसम की आहट के साथ मोकामा के विद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती दिख रही हैं। वर्षों बाद एक बार फिर विधान परिषद सदस्य नवल किशोर यादव का मोकामा के विद्यालयों का दौरा चर्चा में है। सवाल भी उठ रहा है—क्या चुनाव नजदीक आते ही नेताजी को मोकामा के विद्यालय और शिक्षक याद आ गए? नवल किशोर यादव ने मोकामा घाट के आर.एस.एम. रेलवे एडेड उच्च माध्यमिक विद्यालय समेत मोकामा क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात की और चुनाव को लेकर संवाद किया। इसके अलावा वह मोकामा के मारवाड़ी हाई स्कूल, आर्य कन्या मध्य विद्यालय, रुद्रावती उच्च विद्यालय सहित कई विद्यालयों में पहुंचे और शिक्षकों से मुलाकात की। शिक्षकों के मान-सम्मान, पुराने वेतनमान और पेंशन जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। लेकिन इन मुलाकातों के बीच राजनीतिक चर्चा भी स्वाभाविक है, क्योंकि अक्टूबर में चुनाव प्रस्तावित है और शिक्षक मतदाता इस चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। दिनकर की प्रतिमा का मुद्दा भी उठा मोकामा घाट के विद्यालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी सामने आई। विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी गोपाल शरण की ओर से यह मांग रखी गई थी। इस पर नवल किशोर यादव ने विद्यालय परिसर में दिनकर की प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। अब सवाल यह है कि दिनकर की प्रतिमा का यह आश्वासन चुनावी मंच तक सीमित रहेगा या विद्यालय परिसर में वास्तव में प्रतिमा नजर आएगी? अतिक्रमण और चहारदीवारी पर भी सवाल विद्यालय परिसर में अतिक्रमण, चहारदीवारी नहीं होने और असामाजिक तत्वों के प्रवेश का मुद्दा भी सामने आया। इस पर नवल किशोर यादव ने कहा कि विद्यालय और गांव को बेहतर बनाने के लिए आसपास के लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व बाहर से नहीं आते, बल्कि समाज के आसपास के ही लोग होते हैं। इसलिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बहरहाल, वर्षों से विद्यालय से जुड़े इन मुद्दों पर अब चुनाव के ठीक पहले चर्चा तेज हुई है। शिक्षकों से मुलाकात, वेतनमान-पेंशन की बात, दिनकर की प्रतिमा का आश्वासन और विद्यालय के अतिक्रमण जैसे मुद्दे—इन सबके बीच राजनीतिक सवाल भी खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि अगर विद्यालय और शिक्षक इतने महत्वपूर्ण थे, तो इन समस्याओं को लेकर पहले सक्रियता क्यों नहीं दिखी? मोकामा के विद्यालयों में नेताओं का पहुंचना कोई नई बात नहीं है, लेकिन चुनावी समय में बढ़ती सक्रियता ने इसे जरूर चर्चा का विषय बना दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नेताजी का यह दौरा सिर्फ चुनावी दस्तक है या शिक्षकों और विद्यालयों के मुद्दों पर चुनाव के बाद भी यही सक्रियता दिखाई देगी। कटाक्ष यही है—सालों बाद विद्यालय की घंटी बजी, नेताजी पहुंचे; दिनकर की प्रतिमा का वादा हुआ, अतिक्रमण और चहारदीवारी का मुद्दा उठा। अब शिक्षक भी देख रहे हैं कि यह मुलाकात चुनाव तक है या चुनाव के बाद भी जारी रहेगी।1
- राजधानी में ICICI बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या। बैंक के बाहर बुलाकर पति मानस वाजपेई ने वारदात की। दिव्या मिश्रा, पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद को भी गोली मार ली है।1