कांग्रेस नेताओं को पुलिस प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट औरैया। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज लखनऊ में प्रस्तावित विधान सभा घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने प्रमुख कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है।ग्राम सहबाजपुर स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे को हाउस अरेस्ट किया गया है। . दिबियापुर में प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी को व एन एस यू आई जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे ने कहा कि संविधान हमें शान्ति पूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन का अधिकार देता है लेकिन मुख्यमंत्री योगी विपक्ष का सामना करने के बजाय डरकर पुलिस को आगे कर देते हैं। शासन व प्रशासन हमारे संविधानिक अधिकारों का हनन कर रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।हम मनरेगा को पुराने रूप में पुनः लागू करने कै विवश कर देंगे। समाचार लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ अपने आवास के बाहर सड़क पर ही धरना दिए बैठी हुई है।प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर रखी है।

- औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।2
- औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा1
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने राम कथा पर प्रवचन करते हुए श्रोताओं को सराबोर कर दिया।1
- Post by Subhash Chandra Rana4
- *नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग...* *धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़...* महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस आग की लपटों से घिर गई... यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था और जान बचाने की जद्दोजहद के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया... गनीमत रही कि रेलवे की तत्काल कार्यवाही और यात्रियों की सूझबूझ से किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ...1
- 17/02/2026 श्री गढ़ी माता मन्दिर बसंतपुर ,खरका, जनपद औरैया में आज शिव परिवार काली मैया मूर्ति स्थापना पूजन पाठ आयोजन शुरू हुआ 19/02/2026 सुबह 10:00 बजे श्री गढ़ी माता मंदिर पहुंचकर औरैया नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित हो समस्त क्षेत्रवासी नगर वासी समस्त भक्तगण भक्त जन सनातन प्रेमी सादर आमंत्रित नगर परिक्रमा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं शोभा यात्रा आमंत्रण निवेदन कर्ता आयोजक -श्री गढ़ी माता मंदिर सेवा दल समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्रवासी एवं नगर वासी जिला औरैया सहयोगी गण -समस्त नगर वासी व क्षेत्रवासी भक्त गण समस्त श्रद्धालु जनो भक्त जनों से सनातन प्रेमियों से निवेदन है आयोजन में जरूर सम्मिलित हो सभी आमंत्रित है1
- नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा शुलभ शौचालय का किया लोकार्पण...1
- औरैया। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाएं आज से प्रारंभ जो गयी हैं। परीक्षाएं दो पालियों में करायी जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 08:30 से 11 :45 तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 05:15 तक कराई जाएंगी। वहीं जनपद में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए, है जिनमे 11 परीक्षा केंद्रों को संवेदन शील व 12 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील सूची में रखा गया है। परीक्षा केंद्र बने 11 संवेदनशील व 12 अति संवेदनशील केंद्रों पर जिला प्रशासन की विशेष नजर बनाये रखी है। नकल विहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराये जाने को लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की लगाई गई है ड्यूटी, तो वहीं 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की ओचक निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों में लगे CCTV कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया। इस बार औरैया जनपद में हाई स्कूल के 20,868 व इंटर मीडिएट के 19,394 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। आज सुबह की पाली में हाई स्कूल के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा कराई गयी। सुचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं2