मिशन शक्ति केंद्र का एसपी क्राइम ने किया निरीक्षण, महिला सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को एसपी क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने थाना तितावी स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं,महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम ने नवागत महिला और पुरुष आरक्षियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।उन्होंने पुलिसकर्मियों को महिला अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने एंटी रोमियो टीमों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक स्थलों,स्कूलों और कॉलेजों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।साथ ही महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को आमजन,विशेषकर महिलाओं और पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार ही जनता में विश्वास कायम करता है।इस दौरान थाना प्रभारी तितावी प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति केंद्र का एसपी क्राइम ने किया निरीक्षण, महिला सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को एसपी क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने थाना तितावी स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं,महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम ने नवागत महिला और पुरुष आरक्षियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।उन्होंने पुलिसकर्मियों को महिला अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने
तथा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने एंटी रोमियो टीमों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक स्थलों,स्कूलों और कॉलेजों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।साथ ही महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को आमजन,विशेषकर महिलाओं और पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार ही जनता में विश्वास कायम करता है।इस दौरान थाना प्रभारी तितावी प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
- चरथावल कस्बे के मौलाना जुबेर पर पहली पत्नी के साथ मारपीट का आरोप,महिला रात्रि में भी काट रही थाने के चक्कर मुज़फ्फरनगर में चरथावल कस्बे के मौलाना जुबेर पर पहली पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व दूसरी शादी के बाद से परिवार में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि मौलाना जुबेर और उसकी दूसरी पत्नी ने मिलकर पहली पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे महिला को चोटें आईं।पीड़ित महिला न्याय की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रही है। महिला का कहना है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर मोहल्लेवासियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौलाना जुबेर सोशल मीडिया पर भी चरथावल कस्बे के गणमान्य लोगों पर लगातार टिप्पणी करता रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और समझाने के बावजूद उसकी गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं आया।मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने तथा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- शाहपुर में जेई से मारपीट का आरोप, प्रधान पति समेत कई पर मुकदमा मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जेई ने थाना शाहपुर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि 9 मई को एक गांव के प्रधान पति व कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। शाहपुर में जेई से मारपीट का आरोप, प्रधान पति समेत कई पर मुकदमा मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जेई ने थाना शाहपुर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि 9 मई को एक गांव के प्रधान पति व कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के साथ प्रधान पति और अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- jabardast action ke sath enjoy karte najar a rahe hain jabardast action ke sath enjoy karte najar a rahe hain1
- मुजफ्फरनगर महिला ने लगाई नाबालिक बच्ची की बरामदगी की गुहार1
- लापता बच्ची को लेकर महिला ने लगाई बरामदगी की गुहार मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर लापता हुई नाबालिक बच्ची को लेकर परिजनों ने लगाई बरामदगी की गुहार1
- मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ले में सड़क की खराब हालत ने निवासियों की आवाजाही को बेहद मुश्किल बना दिया है। लोग हर दिन परेशानी और हादसों के डर के बीच से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने प्रशासन से सड़क जल्द ठीक कराने की अपील की है।1
- मुजफ्फरनगर में सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास से कुछ दूरी पर BJP महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।1